प्रयोग:फ़ौज़िया1: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
No edit summary
(पन्ने को खाली किया)
 
(4 intermediate revisions by 3 users not shown)
Line 1: Line 1:
{{tocright}}
 
==भारतीय स्टेट बैंक स्थापना दिवस==
'''भारतीय स्टेट बैंक स्थापना दिवस''' [[1 जुलाई]] को बनाया जाता है। [[1 जुलाई]] [[1955]] को भारत सरकार ने इंपीरियल बैंक ऑफ इंडिया का अधिग्रहण (नाम बदलकर) कर इसका नामकरण '''भारतीय स्टेट बैंक''' रख दिया। अपने स्थापना काल में भारतीय स्टेट बैंक के कुल 480 कार्यालय थे जिसमें शाखाएँ, उप शाखाएँ तथा तीन स्थानीय मुख्यालय शामिल थे, जो इम्पीरियल बैंकों के मुख्यालयों को बनाया गया था।
====भारतीय स्टेट बैंक====
{{main|भारतीय स्टेट बैंक}}
*भारतीय स्टेट बैंक [[भारत]] देश का सबसे बड़ा वाणिज्यिक और सबसे पुराना बैंक है। यह एक अनुसूचित बैंक भी कहते हैं।
*दस हज़ार शाखाओं और 8,500 एटीएम के नेटवर्क वाला भारतीय स्टेट बैंक सार्वजानिक क्षेत्र के बैंकों में सबसे बड़ा बैंक है।
==महाराष्ट्र स्थापना दिवस==
'''महाराष्ट्र स्थापना दिवस''' [[1 मई]] को बनाया जाता है। देश की आज़ादी के बाद मध्य भारत के सभी मराठी भाषा के स्थानों का समीकरण करके एक राज्य बनाने को लेकर बड़ा आंदोलन चला और 1 मई, 1960 को [[कोंकण]], मराठवाडा, पश्चिमी महाराष्ट्र, दक्षिण महाराष्ट्र, उत्तर महाराष्ट्र (खानदेश) तथा [[विदर्भ]], सभी संभागों को जोड़ कर महाराष्ट्र राज्य की स्थापना की गई।
====महाराष्ट्र राज्य का गठन====
देश के राज्‍यों के भाषायी पुनर्गठन के फलस्‍वरूप 1 मई, 1960 को महाराष्ट्र राज्‍य का प्रशासनिक प्रादुर्भाव हुआ। यह राज्‍य आसपास के [[मराठी भाषा|मराठी भाषी]] क्षेत्रों को मिलाकर बनाया गया, जो पहले चार अलग अलग प्रशासनों के नियंत्रण में था। इनमें मूल ब्रिटिश मुंबई प्रांत में शामिल दमन तथा गोवा के बीच का ज़िला, [[हैदराबाद]] के निज़ाम की रियासत के पांच ज़िले, मध्‍य प्रांत ([[मध्य प्रदेश]]) के दक्षिण के आठ ज़िले तथा आसपास की ऐसी अनेक छोटी-छोटी रियासतें शामिल थी, जो समीपवर्ती ज़िलों में मिल गई थी।
====महाराष्ट्र====
{{main|महाराष्ट्र}}
महाराष्ट्र भारतीय राज्य, प्रायद्वीपीय भारत के पश्चिमी हिस्से में स्थित है। महाराष्ट्र [[गुजरात]], [[मध्य प्रदेश]], [[आंध्र प्रदेश]], [[कर्नाटक]] और [[गोवा]] राज्यों से घिरा हुआ है और इसके पश्चिम में [[अरब सागर]] है।
==गुजरात स्थापना दिवस==
'''गुजरात स्थापना दिवस''' [[1 मई]] को बनाया जाता है। [[भारत]] के स्वतंत्र होने के समय यह प्रदेश [[मुम्बई]] राज्य का अंग था। अलग [[गुजरात]] की स्थापना 1 मई, [[1960]] को हुआ। महाराष्ट्र की स्थापना के पचास साल पूरे हो गये हैं। महाराष्ट्र और [[गुजरात]] का स्थापना दिवस [[1 मई]] को मनाया जाता है कभी ये दोनों राज्य मुंबई का हिस्सा थे। जब मुंबई राज्य से महाराष्ट्र और गुजरात के गठन का प्रस्ताव आया तो तत्कालीन [[प्रधानमंत्री]] [[जवाहरलाल नेहरू]] ने मुंबई को अलग केन्द्रशासित प्रदेश बनाने की वकालत की। उनका तर्क था कि अगर मुंबई को देश की आर्थिक राजधानी बने रहना है तो यह करना आवश्यक है।
====गुजरात====
{{main|गुजरात}}
प्राचीनता एवं ऐतिहासिकता की दृष्टि से गुजरात, [[भारत]] का अत्यंत महत्वपूर्ण राज्य है। इसकी उत्तरी-पश्चिमी सीमा [[पाकिस्तान]] से लगी है। गुजरात का क्षेत्रफल 1,96,024 वर्ग किलोमीटर है। यहाँ मिले पुरातात्विक अवशेषों से प्राप्त जानकारी के अनुसार इस राज्य में मानव सभ्यता का विकास 5 हज़ार वर्ष पहले हो चुका था। कहा जाता है कि ई. पू. 2500 वर्ष पहले [[पंजाब]] से [[हड़प्पा]] वासियों ने [[कच्छ का रण|कच्छ के रण]] पार कर [[नर्मदा नदी|नर्मदा]] की उपत्यका में मौजूदा गुजरात की नींव डाली थी।
==नया साल दिवस==
'''नया साल दिवस''' [[1 जनवरी]] को मनाया जाता है। [[ग्रेगोरी कैलंडर]] के अनुसार 1 जनवरी [[वर्ष]] का पहला [[दिन]] है।
*नव वर्ष उत्सव 4000 वर्ष पहले से बेबीलोन में मनाया जाता था।
*बेबीलोन में 4000 वर्ष पहले नया साल [[21 मार्च]] को मनाया जाता था जो कि वसंत के आगमन की तिथि भी मानी जाती थी।
*सब देशों में नया साल 1 जनवरी और [[भारत]] के भिन्न-भिन्न हिस्सों में [[नववर्ष]] अलग-अलग तिथियों के अनुसार मनाया जाता है।

Latest revision as of 14:20, 7 July 2012