|
|
(67 intermediate revisions by 5 users not shown) |
Line 1: |
Line 1: |
| ==बाहरी कड़ियाँ==
| |
| *[http://helpebook.wetpaint.com/page/Eye+Injuries+-+%E0%A4%86%E0%A4%81%E0%A4%96+%E0%A4%95%E0%A5%80+%E0%A4%9A%E0%A5%8B%E0%A4%9F]
| |
| *[http://learncomputersinhindi.blogspot.com/2009/11/blog-post.html]
| |
| *[http://www.jkhealthworld.com/detail.php?id=7619]
| |
|
| |
|
| ==घनत्व==
| |
| ([[अंग्रेज़ी भाषा|अंग्रेज़ी]]:Density) यह सामान्य अनुभव है कि बराबर आयतन के विभिन्न [[पदार्थ|पदार्थो]] का भार भिन्न-भिन्न होता है। यह भिन्नता पदार्थों के [[अणु|अणुओं]] या [[परमाणु|परमाणुओं]] के भार तथा पदार्थविशेष में उनकी संनिकटता पर निर्भर होती है, क्योंकि किसी विशेष पदार्थ के अणुओं तथा परमाणुओं का भार और उस पदार्थ में उनका रचनाक्रम लगभग निश्चित होता है। अत: पदार्थविशेष के निश्चित आयतन का भार भी निश्चित ही होता है। इकाई अयतन के पदार्थ की मात्रा को उस पदार्थ का घनत्व कहते हैं। यह पदार्थ की सघनता का द्योतक है तथा पदार्थ का विशेष गुण होता है। उपर्युक्त परिभाषा के अनुसार किसी वस्तु का घनत्व निम्नलिखित सूत्र द्वारा व्यक्त किया जाता है:
| |
|
| |
| <blockquote>घनत्व = मात्रा / आयतन</blockquote>
| |
|
| |
| अत: सेंटीमीटर ग्राम सैकिण्ड<ref>(C. G. S.)</ref> पद्धति में घनत्व की इकाई ग्राम घन सेंटीमीटर है।
| |
| ==आपेक्षिक घनत्व==
| |
| साधारणतया पदार्थो के आपेक्षिक घनत्व का ज्ञान अधिक उपयोगी होता है, यथा किसी पदार्थ के पिंड का किसी [[द्रव]] में डूबना या तैरना, द्रव की अपेक्षा पदार्थ के घनत्व की अधिकता या न्यूनता पर, निर्भर करता है। जब एक पदार्थ के घनत्व की दूसरे पदार्थ के घनत्व से तुलना की जाती है, तब उससे जो अंक प्राप्त होता है वह पहले पदार्थ का आपेक्षिक धनत्व कहलाता है। आपेक्षिक घनत्व वस्तुत: पहले और दूसरे पदार्थों के घनत्व का अनुपात होता है। पदार्थो का आपेक्षिक घनत्व कुछ निश्चित मानक पदार्थों के घनत्व की तुलना से व्यक्त किया जाता है। यदि अ आयतन के एक पदार्थ की मात्रा द्रव्यमान<sub>1</sub> तथा उसी आयतन के मानक पदार्थ की मात्रा द्रव्यमान<sub>0</sub> है, तो उपर्युक्त परिभाषा के अनुसार पदार्थ का आपेक्षिक घनत्व निम्नलिखित सूत्र द्वारा व्यक्त किया जाता है :
| |
|
| |
| <blockquote>आपेक्षिक घनत्व = द्रव्यमान<sub>1</sub> / द्रव्यमान<sub>0</sub></blockquote>
| |
|
| |
| पदार्थ का घनत्व, या आपेक्षिक घनत्व, व्यक्त करते समय पदार्थ की भौतिक अवस्थाओं ([[ताप]], [[दाब]], इत्यादि) को भी व्यक्त करना आवश्यक होता है, क्योंकि भौतिक अवस्था के परिवर्तन से घनत्व में काफ़ी परिवर्तन होता है। घनत्व पर ताप तथा दाब का अधिक प्रभाव पड़ता है। यह परिवर्तन पदार्थ के आयतनपरिवर्तन के कारण होता है।
| |
|
| |
| [[ठोस]] तथा द्रव पदार्थो के आयतन, तदनुरूप उनके घनत्व, पर सामान्य दाबपरिवर्तनों का प्रभाव इतना सूक्ष्म होता है कि सामान्यतया वह उपेक्षणीय होता है। दूसरी ओर सामान्य तापपरिवर्तनों का प्रभाव उपेक्षणीय नहीं होता है। अत: ठोस तथा द्रव पदार्थों के घनत्व के साथ-साथ उनका ताप व्यक्त करना ही पर्याप्त होता है। [[दाब]] को व्यक्त नहीं किया जाता। सामान्यत: ठोस तथा द्रव पदार्थों का आपेक्षिक घनत्व 4° सेंटीग्रेड पर पानी के घनत्व की तुलना से व्यक्त किया जाता है। यह आवश्यक नहीं कि पदार्थ तथा पानी का ताप एक ही हो। आपेक्षिक घनत्व को निम्नांकित प्रकार से लिखते हैं:
| |
|
| |
| <blockquote>'''<big><math>\mathit{D}</math> (<math>\mathit{t}</math><sub>1</sub>° /<math>\mathit{t}</math><sub>0</sub>°)</big>'''</blockquote>
| |
|
| |
| यहाँ ('''<math>\mathrm{t}</math><sub>1</sub>°''') पदार्थ तथा ('''<math>\mathrm{t}</math><sub>0</sub>°''') पानी का ताप है, तथा ('''<math>\mathrm{D}</math>''') पदार्थ क आपेक्षिक घनत्व है। यह स्मरण रखना चाहिए कि 4° सेंटीग्रेड पर पानी क घनत्व एक ग्राम/प्रति घन सेंटीमीटर होता है। अत: 4° सेंटीग्रेड पर पानी के घनत्व की तुलना से किसी पदार्थ का आपेक्षिक घनत्व ही उसका घनत्व भी होता है। सुविधानुसार पानी के स्थान पर अन्य पदार्थ भी मानक के रूप में प्रयुक्त होते हैं।
| |
|
| |
| गैसीय पदार्थों के आयतन तथा तदनुरूप उनके घनत्व पर सामान्य ताप तथा दाबपरिवर्तनों का बहुत प्रभाव पड़ता है। यदि द्रव्यमान (m) द्रव्यमान कि किसी गैस क परमताप (To ) पर आयतन आo (Vo ) है तो उसी मात्रा की गैस का किसी अन्य परमताप ('''<math>\mathrm{T}</math><sub>1</sub>''') तथा दाब ('''<math>\mathrm{P}</math><sub>1</sub>''') पर अयतन ('''<math>\mathrm{V}</math><sub>1</sub>''') हो जाता है। गैसीय नियमों की सहायता से ('''<math>\mathrm{V}</math><sub>1</sub>''') तथा ('''<math>\mathrm{V}</math><sub>0</sub>''') का निम्नांकित पारस्परिक संबंध व्यक्त किया जा सकता है :
| |
|
| |
| <blockquote>'''<math>\mathit{V}</math><sub>1</sub> = <math>\frac {P_0 T_1} {T_0 P_1}</math> <math>\mathit{V}</math><sub>0</sub>'''</blockquote>
| |
|
| |
| अत: परिभाषा के अनुसार ('''<math>\mathrm{T}</math><sub>1</sub>''') ताप एवं ('''<math>\mathrm{P}</math><sub>1</sub>''') दाब पर गैस के घनत्व ('''<math>\mathrm{D}</math><sub>1</sub>''') तथा ('''<math>\mathrm{T}</math><sub>0</sub>''') ताप एवं ('''<math>\mathrm{P}</math><sub>0</sub>''') दाब पर घनत्व ('''<math>\mathrm{D}</math><sub>0</sub>''') में निम्नांकित संबंध प्राप्त किया जा सकता है:
| |
|
| |
| <blockquote>'''<math>\mathit{D}</math><sub>1</sub> = <math>\frac {T_0 P_1} {P_0 T_1}</math> <math>\mathit{D}</math><sub>0</sub>'''</blockquote>
| |
|
| |
| उपर्युक्त समीकरण की सहायता से मानक दाब ('''<math>\mathrm{P}</math><sub>0</sub>''') तथा ताप ('''<math>\mathrm{T}</math><sub>0</sub>''') पर [[गैस]] का घनत्व ज्ञात कर लेने पर किसी अन्य ताप तथा दाब पर भी उसका घनत्व ज्ञात किया जा सकता है। 0° सेंटीग्रेड तथा 760 मिलीमीटर [[पारा|पारे]] की दाब को क्रमश: मानक ताप तथा दाब मानते हैं।
| |
|
| |
| गैसों का आपेक्षिक घनत्व, उसी ताप तथा दाब पर, मानक गैस के घनत्व की तुलना से व्यक्त करते हैं। [[हाइड्रोजन]] या वायु ही मानक गैसों के रूप में प्रयुक्त होती हैं।
| |
|
| |
| सामान्यत: सभी पदार्थों का घनत्व ताप बढ़ने से घटता तथा दाब बढ़ने से बढ़ता है। ताप बढ़ने के साथ पानी के घनत्व का परिवर्तन असाधारण होता है। 4° सेंटीग्रेड पर पानी का घनत्व अधिकतम होता है। इससे अधिक तथा कम ताप पर पानी का घनत्व कम हो जाता है।
| |
|
| |
| पहले कहा चुका है कि घनत्व पदार्थों का विशेष गुण होता है,। अत: पदार्थ की शुद्धता का अनुमान उसका घनत्व ज्ञात करके भी किया जाता है। इसी आधार पर दूध आदि द्रव पदार्थो की शुद्धता के परीक्षक यंत्र बनाए गए हैं।
| |
|
| |
| पदार्थों के घनत्व संबंधी ज्ञान का उपयोग आर्किमिदीज़ के सिद्धांत के अनुसार द्रव स्थैतिकी में किया जाता है। इसके अनुसार यदि वस्तु को पहले वायु तथा फिर द्रव में तोला जाय तो दोनों भारों में अंतर वस्तु के बराबर आयतन के द्रव के बराबर होता है। इस सिद्धांत की सहायता से पदार्थो का आपेक्षिक घनत्व निकाला जाता है।
| |
|
| |
| [[तत्व|तत्वों]] के [[परमाणु भार]] तथा उनके घनत्व के अनुपात को तत्व का [[परमाणु]] आयतन कहते हैं। इस परमाणु आयतन के आधार पर [[आवर्त सारणी]] में तत्वों के स्थान का निर्धारण करने में बहुत सहायता मिली है।
| |
| ==घनत्व अवस्था पर निर्भर==
| |
| किसी पदार्थ का घनत्व निकालने की उपयुक्त विधि उसकी [[ठोस]], [[द्रव]] या [[गैस]] अवस्था पर निर्भर करती है। यहाँ पर इन विधियों का संक्षिप्त विवरण दिया जायगा।
| |
|
| |
| पदार्थ का घनत्व निकालने के लिये उसका भार तथा आयतन ज्ञात करना होता है तथा आपेक्षिक घनत्व ज्ञात करने के लिये उसी आयतन के मानक द्रव का भी भार ज्ञात करना होता है। पदार्थ का भार तो सुग्राही तुला द्वारा ज्ञात किया जा सकता है। आयतन ज्ञात करने के लिय एक चिह्नित जार में ऐसा द्रव लेते हैं जिसमें पदार्थ घुलता नहीं है। पदार्थपिंड को द्रव में पूरी तरह डुबा देने पर, द्रव के आयतन में जितना परिवर्तन हो वही उस पदार्थपिंड का भी आयतन होता है। घनत्व का अधिक यथार्थ मान ज्ञात करने के लिये आयतनमापन की अधिक सुग्राही विधियों का उपयोग किया जाता है, जैसे आयतनमापी अर्थात् स्टेरिऑमीटर<ref>(stereometer)</ref> का उपयोग।
| |
|
| |
| एक सामान्य आयतनमापी में, पारे से भरी हुई चौड़े मुँह की एक नली में समान अनुप्रस्थ काट की शीशे की चिह्नित दूसरी नली होती है। दूसरी नली की लंबाई पहली से छोटी होती है तथा उसका ऊपरी सिरा एक प्याले के पेंदे में खुलता है। प्याले को ढक्कन से बंद कर देने पर वायु भी प्याले के भीतर या बाहर नहीं जा सकती। दूसरी नली पर दो चिह्न क एवं ख, लo (L<sub>0</sub>) दूरी पर बने हैं। सर्वप्रथम [[बैरोमीटर]] से वायुमंडल की दाब च (p) नापते हैं। अब ढक्कन को हटाकर दूसरी नली को इतनी नीची करते हैं कि उसके अंदर का पारा क चिह्न तक आ जाय। तत्पश्चात् ढक्कन बंद करके नली को इतना उठाते है कि दूसरी नली के अंदर पारा ख स्थान पर हो जाय। इस समय नली के अंदर पारे के तल की, नली के बाहर पारे के तल से, ऊँचाई छo (h<sub>0</sub>) ज्ञात कर लेते हैं। इसी विधि को प्याले में पदार्थपिंड को रखकर दोहराते हैं। यदि इस समय दूसरी नली के अंदर तथा बाहर पारे के तलों का अंतर छ (h) हो, तो निम्नांकित सूत्र द्वारा पदार्थपिंड का आयतन ज्ञात कर लेते हैं :
| |
| ==कठपुतली==
| |
| यूरोप में अनेक नाटकों की भाँति कठपुतलियों के नाटक भी होते हैं। विशेषत: फ्रांस में तो इस खेल के लिए स्थायी रंगमंच भी बने हुए हैं जहाँ नियमित रूप से इनके खेल खेले जाते हैं। वे चलती हैं, नाचती हैं और प्रत्येक काम ऐसी सफाई से करती हैं मानों वे सजीव हों। यह तनिक भी नहीं जान पड़ता कि ये डोर द्वारा चलाई जा रही हैं। इन कठपुतलियों से जो मंतव्य प्रकट कराना है उसको परदे के पीछे हुए छिपे हुए आदमी माइक्रोफ़ोन द्वारा इस खूबी से कहते हैं मानों ये गुडियाँ अपने आप ही बोल रही हों। चलनेवाली डोर बहुत पतली और काली होती है, पृष्ठभूमि का परदा भी काला रहता है, इसलिए डोर दिखलाई नहीं पड़ती। एक व्यक्ति साधारणत: छह डोरें चलाता है (द्र. चित्र ४)। अधिक से अधिक वह आठ चला सकता है। जब रंगमंच पर कठपुतलियों की संख्या अधिक होती है तब उनको चलाने के लिए कई व्यक्ति रहते हैं (द्र. चित्र ५)।
| |
|
| |
| कठपुतलियाँ चार प्रकार की होती हैं। एक ऐसी जिनको हाथ से पहनकर चलाया जाता है। ये भीतर से खोखली होती हैं जिसमें चलानेववला अपना हाथ उनके भीतर डाल सके और अपनी अँगुलियों से कठपुतली का सिर तथा हाथ हिला सके (द्र. चित्र १.)। भारत में अधिकतर ऐसी ही कठपुतलियाँ होती हैं। राजस्थान के पेशेवर कठपुतली चलानेवाले खुले स्थान में बच्चों के सामने ही खड़े होकर उनको चलाते हैं और बोलते भी जाते हैं। परंतु यूरोप में इनके लिए भी रंगमंच होता है। चलानेवाले इन कठपुतलियों को अपने सिर से ऊँचा उठाकर नचाते हैं और रंगमंच का फर्श बहुत नीचा होने के कारण वे स्वयं दिखाई नहीं पड़ते। ऐसा जान पड़ता है कि कठपुतलियाँ आप ही चल फिर और बोल रही हैं (द्र. चित्र २.)
| |
|
| |
| १. सिरवाली डोर के चिपकाने का स्थान; सिर (इसके लिए पिंग पांग की गेंद प्रयुक्त की जा सकती है); ३. नाक के लिए दियासलाई की तीली; ४. गले के लिए काठ का टुकड़ा; ५. गोल अँकुड़ा; ६. कपड़े की बनी ऊपरी बाँह; ७. कील; ८. फीते का टुकड़ा; ९. पाँव की रचना (काट बड़ी करके दिखाई है)।
| |
|
| |
| दूसरे प्रकार की कठपुतलियाँ, जो यूरोप में बहुत प्रचलित हैं, डोर द्वारा नचाई जाती हैं। कठपुतली नाचनेवाले रंगमंच से बहुत ऊपर दर्शकों से छिपकर बैठते हैं और उनके कठपुतलियों की डोरें रहती हैं जिनसे वे रंगमंच पर लटकी रहती हैं। एक कठपुतली में कई डोरें बंधी रहती हैं, जिनके द्वारा उनके सिर, हाथ, पैर हिलाए जा सकते हैं। कठपुतलियों की इन छोटी-मोटी नाट्यशालाओं में संपूर्ण नाटक अभिनीत होते हैं और स्त्री, पुरुष और पशु सभी काम करते हैं। वे नाचते हैं, गाते हैं, घोड़ा चलाते हैं, मोटर चलाते हैं, तात्पर्य यह कि प्रत्येक काम, जो मनुष्य कर सकता हैं, ये भी कर सकते हैं। बच्चे बूढ़े सभी उनके नाटकों से बहुत प्रसन्न होते हैं।
| |
|
| |
| १. नियंत्रण के लिए पट्ट।
| |
|
| |
| तीसरे प्रकार की कठपुतलियाँ डोर से नहीं वरन् तीलियों से चलाई जाती हैं। डोरीवाली कठपुतलियाँ ऊपर से नीचे लटकाई जाती हैं, तीलीवाली कठपुतलियाँ नीचे से ऊपर उठाई जाती हैं। चलानेवालों के लिए बना बहुत नीचा होता है जिससे वे दिखाई न दें। ऐसी कठपुत्तलियाँ चीन तथा जापान में अधिक प्रचलित हैं।
| |
|
| |
| चौथे प्रकार की कठपुतलियाँ छायारूपकों में काम आती हैं। ये गत्ते (कार्डबोर्ड) से काटकर बनाई जाती हैं, इसलिए चिपटी होती हैं। ये भी तीलियों द्वारा नचाई जाती हैं। इनका नाच एक सफेद परदे के पीछे होता है जिसपर पीछे से प्रकाश डाला जाता है। कठपुतलियाँ प्रकाश और परदे की बीच में रहती हैं और उनकी परछाइयाँ परदे पर पड़ती हैं। सामने बैठे हुए लोग यह छायानाटक देखते हैं। यद्यपि छायानाटक में केवल परछाइयाँ काम करती हैं तथापि यह बड़ा प्रभावशाली होता है। इसमें बोलनेवालों के संलाप कला की दृष्टि से बहुत उच्च स्तर के हाते हैं।
| |
|
| |
| यूरोप में एक अन्य विधि भी कठपुतली के खेलों में जहाँ-तहाँ प्रयुक्त होती है-चुंबक की विधि। चुंबक के संयोग से पुतलियाँ अपने आप संचालित भावावेगों को प्रकट करती हुई, चलती-फिरती नाचती जाती हैं। इसमें सूत्रधार की अपेक्षा नहीं होती।
| |
|
| |
| पुत्तलिकाओं के रागविन्यास, हाव भाव, कथोपकथन आदि प्रकट करने के लिए पृष्ठभूमि में रहकर सूत्रधार सूत्रों अथवा लकड़ियों (तीलियों) द्वारा उनका संचालन करते हैं। पुतलियों के परस्पर स्नेह, संघर्ष, वादविवाद आदि सूत्रधार ही ध्वनित करते हैं। जहाँ पक्ष और प्रतिपक्ष के लिए सूत्रधार नहीं होते, वहाँ एक ही व्यक्ति अपना स्वर बदलकर दोनों पक्षों का कार्य संपन्न करता है, जो स्वाभाविक ही बड़े अभ्यास और कौशल द्वारा ही संपादित हो सकता है।
| |
|
| |
| व्यक्ति एक साथ काम करते हैं।
| |
|
| |
| भारतीय कठपुतलियों का यूरोपीय कठपुतलियों की अपेक्षा बहुत अधिक प्राचीन इतिहास है, किंतु संचालनतंत्र की दृष्टि से वे यूरोपीय कठपुतलयों की तुलना में प्राथमिक और सरल हैं। भारत में कठपुतलियों के खेल का सबसे प्राणवंत और वैविध्यपूर्ण प्रदर्शन राजस्थानी नट ही करते हैं। वे स्वयं चलते-फिरते रंचमंच हैं और देश के विभिन्न प्रांतों में घूमकर अपने खेलों का प्रदर्शन करते हैं।
| |
|
| |
| इतिहास-कठपुतलियों का यह खेल कलाओं की उन विधाओं में से है जिन्होंने अन्य कलाओं को जन्म भी दिया है और जो स्वयं भी समानांतर रूप से जीवित रहती हैं। अनेक विद्वानों का मत है कि नाटक का आरंभ कठपुतली के खेल से ही हुआ। डा. पिशेल इन विद्वानों में अग्रणी हैं और उनका विचार है कि कठपुतली के खेल की उत्पत्ति भारत में ही हुई जहाँ से वह बाद में पाश्चात्य देशों में फैला। अपने 'थ्येरी ऑव पपेट शो' में उन्होंने संस्कृत नाटक की आदि उत्पत्ति इसी खेल से मानी है। इसमें संदेह नहीं कि नर्तन और गायन के अतिरिक्त कठपुतलियों का प्रधान कार्य कथोपकथन अथवा 'डायलाग' प्रस्तुत करना है। नाटकों का केंद्र अथवा प्रधान पक्ष भी 'डायलाग' द्वारा ही संपन्न होता है जिससे उनका आदि रूप 'डायलाग' ही माना गया है। ऋग्वेद में सरमा और पणियों, यम और यमी, पुरूरवा और उर्वशी, इंद्र और शची, वृषाकपि और इंद्राणी के संवाद इसी प्रकार के डायलाग हैं जो प्राथमिक नाट्यभूमि प्रस्तुत करते हैं। कुछ आश्चर्य नहीं यदि कठपुतली का खेल वेदों का समकालीन रहा हो। उसके आदिम रंगमंच पर भी इसी प्रकार के अथवा इन्हीं डायलागों की पहले अभिव्यक्ति हुई होगी। पुत्तलिका शब्द का प्रयोग निस्संदेह अत्यंत प्राचीन है क्योंकि वेदों में भी इसका उपयोग हुआ है। अथर्ववेद में शत्रु का पुतला बनाकर मंत्र द्वारा जलाने और इस विधि से परुश्चरण कर उसका विनाश संपन्न करने का उल्लेख हुआ है और ऋग्वेद में इंद्राणी का अपनी सपत्नी का 'उपनिषत्सपत्नीवाधनम्' मंत्र द्वारा मारक प्रसंग भी इसी दिशा में संकेत करता है। मध्यकाल की सिंहासनबत्तीसी और सिंहासनपचीसी की पुतलियों का प्रश्न करना कठपुतली के खेल से, अपनी अलौकिक क्षमता के बावजूद, बहुत दूर नहीं है। संस्कृत के प्रसिद्ध समीक्षक, नाटककार और कवि राजशेखर ने सीता की नाचती और कथोपकथन करती पुत्तलिका का उल्लेख किया है जिससे प्रकट है कि कठपुतली का खेल केवल लोकसम्मत ही नहीं था बल्कि उसका साहित्य में भी प्रसंगत: वर्णन प्राय: हुआ करता था। आज भी वह खेल समूचे देश में पूर्ववत् लोकप्रिय है।
| |
|
| |
| कुछ पाश्चात्य विद्वानों का यह मत है कि कठपुतली के खेल का समारंभ संभवत: यूरोप में ही हुआ जहाँ से पहले वह चीन और वहाँ से बेयरिंग स्ट्रेट की राह अमरीका पहुँचा। अमरीकी इंडियनों में निस्संदेह कोलंबस के वहाँ पहुँचने से पूर्व ही यह खेल प्रचलित था। इसमें संदेह नहीं कि प्राय: ३०० ई.पू. के लगभग ग्रीक साहित्य में सूत्र द्वारा संचालित पुतलियों का प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष उल्लेख हुआ है। पहली सदी ई. के आसपास के ग्रीस और इटली के बच्चों की समाधियों में भी डोरियों से संचालित पुतलियों के नमूने मिले हैं। कठपुतली का खेल पश्चिम में मूलत: आविष्कृत होकर पीछे पूर्व के देशों में गया अथवा पूर्व के देशों में आविष्कृत होकर यूरोपीय देशों में गया-यह प्रसंग निश्चित ही विवादास्पद है, पर इसमें संदेह नहीं कि कम से कम कठपुतलियों का यह खेल, जिसे अंग्रेजी में 'पपेट शैडो प्ले' कहते हैं, उसका आरंभ एशिया में ही हुआ जहाँ से वह यूरोप और अमरीका पहुँचा। १७वीं सदी से जिन छायाचित्रों के प्रदर्शन में कठपुतलियों का उपयोग होने लगा, वह इसी सांस्कृतिक संक्रमण का परिणाम था। जहाँ तक सूत्रसंचालित पुत्तलिकाओं का नाटक से संबंध है, यह प्राय: निर्विवाद है कि वह प्रसंग जितना भारतीय वातावरण द्वारा प्रमाणित है, उतना और कहीं नहीं। संस्कृत नाटकों के आरंभ में जिन 'सूत्रधार' और 'स्थापक' नामक दो पात्रों का उपयोग होता है, वे निस्संदेह कठपुतली के खेल से भी प्रथमत: संबंधित रहे थे। सूत्रधार का अर्थ है डोरी को पकड़नेवाला, डोरियों द्वारा पुतलियों का संचालन करनेवाला, स्थापक उसका सहायक होता था जो पुतलियों और आनुषंगिक वस्तुओं को मंच पर प्रस्तुत करता था। इन दोनों पात्रों का कठपुतली के खेल और संस्कृत नाटक में एकश: प्रयोग, दोनों ही, रंगभूमि की एकता को प्रमाणित करते हैं।
| |
|
| |
| यूरोप के मध्यकालीन धार्मिक नाटकों का भी कठपुतली के खेल से घना संबंध था। धार्मिक नाटकों को सूत्रों द्वारा संचालित कठपुतलियों के माध्यम से ही प्रस्तुत किया जाता था। इन पुत्तलिका-नाटकों को फ्ऱेच में 'मारियोनेत' (ग्aद्धत्दृदड्ढद्यद्यड्ढद्म) कहते थे, क्योंकि उसमें ईसा की माता कुमारी मेरी की भी एक कठपुतली के रूप में भूमिका हुआ करती थी। 'मारियोनेत' का अर्थ ही है 'नन्हीं मेरी'।
| |
|
| |
| मध्यपूर्व के इस्लामी देशों में मूर्तियों का विरोध होने के कारण कठपुतलियों की छाया आकृतियों के खेल बड़े लोकप्रिय हुए और वे उस अभाव की भी पूर्ति कर लिया करते थे। उनसे पूर्व रोमनों ने तो कुठपुतलियों के खेल के लिए अपना रंगमंच ही साजा था जो रोमन साम्राज्य के पतन के बाद भी अपनी अनेक परंपराओं के साथ सदियों जीवित रहा। इटली के पुनर्जागरण काल में कठपुतलियों का जो खेल फिर लोकप्रिय हुआ उसकी संज्ञा 'पोर्चिनेला' (घ्दृद्धड़त्दड्ढथ्थ्a) थी जिसे फ्रांस में 'पोर्चिनेल' कहते थे। फ्रांस से वह खेल १६६० ई. के लगभग इंग्लैंड पहुँचा और वहाँ उसकी संज्ञा सक्षिप्त होकर 'पंच' रह गई। अंग्रेजी का जगद्विख्यात कार्टूनपत्र 'पंच' का नामकरण उसी का परिणाम था।
| |
|
| |
| यूरोप में तो यह रंगमंच इतना लोकप्रिय हुआ कि उसे लिए महान् नाटककारों ने वहाँ खेले जाने के लिए स्वतंत्र नाटक लिखे। इस प्रकार एक नाटक स्वयं गेटे ने अपने १२वें जन्मदिन पर लिखा था। इसी प्रकार लेविस कैरो, हांस क्रिश्चियन हैंडर्सन और लिंकन ने कठपुतली नंगमंचों के लिए अपने-अपने नाटक लिखे। लंदन में कठपुतली कला के जितने लेखक हैं, उतने कम देशों में हैं। पेरिस में जो स्थायी रंगमंच हैं उनमें कठपुतलियों के नाटक बड़ी सफलता से खेले जाते हैं और उनमें दर्शकों की भीड़ भी खासी हुआ करती है। व्यंग्य नाटककार लमसिए द नविल के नाटक इस दिशा में बड़ी संख्या में दर्शकों को आकृष्ट करते हैं और वहाँ के अन्य कठपुतलियों संबंधी रंगमंच, थियात्र औरकैबरे भी, असाधारण रूप से इन खेलों को प्रस्तुत करने में सफल हुए हैं। जर्मनों के ड्रेसडन नगर में कठपुतलियों का एक बड़ संग्रहालय भी है और चेकोस्लोवाकिया के प्राग नगर में कठपुतली-प्रशिक्षण-केंद्र भी हें जहाँ विश्व भर से आए हुए छात्रों को तीन वर्ष के कोर्स के अनुसार कठपुतली कला की सैद्धांतिक और व्यावहारिक शिक्षा दी जाती है। यूरोप में कठपुतली कला में निरंतर प्रयोग हो रहे हैं और यह आज वहाँ की सूक्ष्म और प्राणवान् कलाओं में मानी जाती हैं। (भ.श.उ.)
| |