साहित्यिक कृति सम्मान: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
(''''साहित्यिक कृति सम्मान''' [[हिन्दी अकादमी|हिन्दी अकाद...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
No edit summary
 
Line 14: Line 14:
==बाहरी कड़ियाँ==
==बाहरी कड़ियाँ==
==संबंधित लेख==
==संबंधित लेख==
{{साहित्य पुरस्कार}}
{{हिन्दी अकादमी के सम्मान और पुरस्कार}}
[[Category:साहित्य पुरस्कार]][[Category:साहित्य कोश]]
[[Category:हिन्दी अकादमी]] [[Category:साहित्य पुरस्कार]][[Category:साहित्य कोश]]
__INDEX__
__INDEX__
__NOTOC__
__NOTOC__

Latest revision as of 09:26, 9 September 2012

साहित्यिक कृति सम्मान हिन्दी अकादमी, दिल्ली द्वारा दिया जाने वाला एक सम्मान है। इसके तहत लेखक अपनी लेखनी के माध्यम से साहित्य द्वारा समाज के लिए एक शाश्वत सामग्री जुटाता है। जिसके पठन-पाठन से मनुष्य अतीत की जानकारी के साथ-साथ अपने वर्तमान व भविष्य को सुखद, समृद्धशाली एवं प्रगतिशील बनाने की दिशा में अग्रसर होता है। समाज के उत्थान व राष्ट्र और विश्व की प्रगति के उद्‌देश्य से लिखी गयी ऐसी साहित्यिक कृतियों को अकादमी द्वारा पुरस्कृत किया जाता है। समाज चेता सृजनधर्मी लेखकों और साहित्यकारों का सम्मान कर समाज में उनकी और उनके कृतित्व की पहचान कराना अकादमी अपना परम कर्त्तव्य समझती है। इसी आशय से प्रतिवर्ष रचनात्मक एवं उद्देश्यपूर्ण साहित्य सृजन के लिए विभिन्न विधाओं की पुस्तकों को पुरस्कृत करने के लिए चुना जाता है। विगत कुछ वर्षों से अकादमी ने साहित्यिक विधाओं के अतिरिक्त भारतीय वाङ्‌मय से राष्ट्र-चेतना एवं संस्कृति के पुनर्जागरण में सशक्त लेखन के साथ-साथ महत्त्वपूर्ण योगदान कर रहे लेखकों को भी सम्मानित करके इस दिशा में एक ठोस क़दम उठाया है। इस योजना के अन्तर्गत 'विशिष्ट कृति सम्मान एवं साहित्यिक कृति सम्मान' और 'बाल एवं किशोर साहित्य कृति सम्मान' दिया जाता है जो निम्न प्रकार हैं-

विशिष्ट कृति सम्मान

वर्ष की चुनी हुई विशिष्ट कृति के लेखक/साहित्यकार को विशिष्ट कृति सम्मान दिया जाता है। सम्मान स्वरूप 21,000/-रुपये की धनराशि प्रशस्ति-पत्र एवं प्रतीक चिह्न आदि प्रदान किये जाते हैं।

साहित्यिक कृति सम्मान

चुनी हुई स्तरीय एवं निर्धारित अवधि में प्रकाशित हिन्दी साहित्य की विभिन्न विधाओं की श्रेष्ठ पुस्तकों पर यह सम्मान दिया जाता है। सम्मान स्वरूप कृति के लेखक को 11,000/-रुपये की धनराशि प्रशस्ति-पत्र एवं प्रतीक चिह्न आदि प्रदान किये जाते हैं। लेखकों/प्रकाशकों से पुस्तकें समाचार-पत्रों में विज्ञापन देकर आमंत्रित की जाती हैं।

बाल एवं किशोर साहित्य कृति सम्मान

बच्चों एवं किशोरों के लिए उपयोगी एवं ज्ञानवर्द्धक श्रेष्ठ पुस्तकों के लेखकों के लिए। सम्मान स्वरूप 11,000/-रुपये की धनराशि प्रशस्ति-पत्र एवं प्रतीक चिह्न आदि प्रदान किये जाते हैं। लेखकों/प्रकाशकों से पुस्तकें समाचार-पत्रों में विज्ञापन देकर आमंत्रित की जाती हैं।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. हिन्दी अकादमी सम्मान : नया स्वरूप (हिन्दी) हिन्दी अकादमी, दिल्ली। अभिगमन तिथि: 9 सितम्बर, 2012।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख