मोहम्मद शाफ़ी क़ुरैशी: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
(''''मोहम्मद शाफ़ी क़ुरैशी''' (अंग्रेज़ी: ''Mohammad Shafi Qureshi'' ; जन...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
(मोहम्मद शफ़ी क़ुरैशी को अनुप्रेषित (रिडायरेक्ट))
 
(4 intermediate revisions by the same user not shown)
Line 1: Line 1:
'''मोहम्मद शाफ़ी क़ुरैशी''' ([[अंग्रेज़ी]]: ''Mohammad Shafi Qureshi'' ; जन्म- [[24 नवम्बर]], [[1929]], [[श्रीनगर]], [[जम्मू-कश्मीर]]) [[भारत]] के प्रमुख मुस्लिम राजनीतिज्ञों में से एक हैं। इन्हें जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस पार्टी का संस्थापक माना जाता है। इन्होंने जम्मू-कश्मीर में राजनैतिक गतिविधियों में सक्रिय भाग लिया। नेशनल कान्फ्रेंस को राष्ट्रीय कांग्रेस में बदलने में इनकी महत्त्वपूर्ण भूमिका रही थी। मोहम्मद शाफ़ी क़ुरैशी ने जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय में वकालत भी की। सन [[1965]] में आप जम्मू-कश्मीर से [[राज्य सभा]] के लिये निर्वाचित हुए। इन्होंने [[बिहार]] और [[मध्य प्रदेश]] के [[राज्यपाल]] का पदभार भी ग्रहण किया था।
#REDIRECT [[मोहम्मद शफ़ी क़ुरैशी]]
==जन्म तथा शिक्षा==
मोहम्मद शाफ़ी क़ुरैशी का जन्म 24 नवम्बर, 1929 को [[जम्मू-कश्मीर]] के [[श्रीनगर]] में हुआ था। इनके [[पिता]] का नाम हाजी मोहम्मद आमिन अब्बासी था। मोहम्मद शाफ़ी क़ुरैशी की प्रारंभिक शिक्षा श्रीनगर के 'क्रिश्चियन मिशन सोसायटी हेडाऊ मेमोरियल हाईस्कूल' में हुई थी। इन्होंने 'श्री अमरसिंह कॉलेज', श्रीनगर में शिक्षा प्राप्त कर स्नातक की उपाधि प्राप्त की। '[[अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय]]' से आपने एम.ए. और एल.एल.बी. की उपाधि ग्रहण की।
====शैक्षणिक गतिविधियाँ====
छात्र जीवन में मोहम्मद शाफ़ी क़ुरैशी कुशल खिलाड़ी रहे। उन्होंने खेलकूद, सांस्कृतिक और विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में सक्रिय भाग लिया। कॉलेज और विश्वविद्यालय की डिवेटिंग सोसायटी के आप अध्यक्ष रहे। ये 'अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय' की स्टूडेंट केविनेट के [[1952]] से [[1954]] तक सदस्य रहे और लॉ सोसायटी के सचिव रहे। इन्हें जॉग्रफीकल सोसायटी का उपाध्यक्ष [[1954]] में बनाया गया। आप जम्मू और कश्मीर स्टूडेंट फेडरेशन के अध्यक्ष भी चुने गए।
====विवाह====
मोहम्मद शाफ़ी क़ुरैशी का [[विवाह संस्कार|विवाह]] बेगम फातिमा से हुआ। आपके दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं।
==बहुमुखी प्रतिभा==
छात्र जीवन से ही मोहम्मद शाफ़ी क़ुरैशी में बहुमुखी प्रतिभा रही। इनकी मातृभाषा [[कश्मीरी भाषा|कश्मीरी]] है तथा आपको [[अंग्रेज़ी]], [[पंजाबी भाषा|पंजाबी]], [[उर्दू]], [[फ़ारसी भाषा|फ़ारसी]], [[अरबी भाषा|अरबी]] और [[हिन्दी]] का भी अच्छा ज्ञान है।
==राजनीतिक गतिविधियाँ==
[[जम्मू-कश्मीर]] की राजनीतिक गतिविधियों में मोहम्मद शाफ़ी क़ुरैशी ने सक्रिय भाग लिया। नेशनल कान्फ्रेंस को राष्ट्रीय कांग्रेस में बदलने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही और राष्ट्रीय कांग्रेस के जम्मू और कश्मीर प्रदेश के संस्थापक अध्यक्ष बने। इन्होंने जम्मू और कश्मीर उच्च न्यायालय में वकालत भी की और सन [[1965]] में जम्मू और कश्मीर से [[राज्य सभा]] के लिये निर्वाचित हुए। मोहम्मद शाफ़ी क़ुरैशी सन [[1967]], [[1971]] और [[1977]] के आम चुनावों में अनन्तनाग [[लोक सभा]] चुनाव क्षेत्र से निर्वाचित हुए। आप [[28 जनवरी]], [[1966]] से [[14 फ़रवरी]], [[1969]] तक केन्द्रीय वाणिज्य उपमंत्री; [[15 फ़रवरी]], 1969 से [[2 मई]], [[1971]] तक केन्द्रीय स्टील एण्ड हेवी इंजीनियरिंग विभाग के उपमंत्री रहे। [[अक्टूबर]], [[1974]] से [[मार्च]], [[1977]] तक केन्द्रीय रेल उपमंत्री रहे और [[31 जुलाई]], [[1979]] को केन्द्रीय पर्यटन और नागरिक विमानन मंत्री बने।
 
 
 
{{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक= प्रारम्भिक1|माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }}
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
<references/>
==बाहरी कड़ियाँ==
==संबंधित लेख==
{{मध्य प्रदेश के राज्यपाल}}
[[Category:मध्य प्रदेश के राज्यपाल]][[Category:राजनीतिज्ञ]][[Category:राजनेता]][[Category:बिहार के राज्यपाल]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:चरित कोश]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]]
__INDEX__
__NOTOC__

Latest revision as of 11:53, 20 September 2014