भागवत धर्म सार -विनोबा भाग-110: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
नवनीत कुमार (talk | contribs) ('<h4 style="text-align:center; direction: ltr; margin-left: 1em;">भागवत धर्म मिमांसा</h4> <h4 style="text-...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
व्यवस्थापन (talk | contribs) m (1 अवतरण) |
(No difference)
|
Latest revision as of 07:03, 13 August 2015
भागवत धर्म मिमांसा
4. बुद्ध-मुक्त-मुमुक्षु साधक
एक नागरिक के नाते जड़भरत ने सोचा कि ‘मैं राजा की प्रज्ञा हूँ और राजा या स्वामी की आज्ञा का पालन मुझे करना चाहिए’ और उसने पालकी कंधे पर उठा ली। लेकिन राजा के अविनीत वचन सुनकर आखिर में उसे कुछ कहना पड़ा। उसने सोचा कि ‘अब यदि राजा का बोलना सहता रहूँगा, तो इसमें जो दुर्गुण हैं, वे मिटेंगे नहीं।’ यानी राजा पर उसे दया आयी। यहाँ कहा है –विचरेत् जडवत् मुनिः। यह समझने की बात है। इसका नाटक नहीं हो सकता। जो ज्ञानी है, उसी को यह सधेगा। उसके ज्ञान का प्रकाश पड़ेगा। यानी उसकी मुक्ति की झलक लोगों को दीखेगी। इसके लिए उसे कुछ करना नहीं पड़ेगा, फिर भी उसका प्रभाव पड़े बिना नहीं रहेगा। बिना बोले और बिना कुछ किये ही उसका प्रभाव पड़ेगा। प्रथम, दुनिया जिले भला समझती है, उस बारे में वह नहीं सोचेगा – यह स्थूल अर्थ हमने देखा। फिर, साधारण अर्थ देखा कि आध्यात्मिक दृष्टि से सबका भला हो, यह अवश्य सोचेगा। लेकिन यह श्लोक उससे भी गहरा है। मनु ने भी आदेश दिया है कि लोके जडवत् आचरेत्। मुक्त पुरुष कितना भी जडवत् आचरण करे, उसका कुछ-न-कुछ प्रभाव अवश्य पड़ेगा। लेकिन एक विचार मेरे मन में पहले से है और आज भी है कि ‘दुनिया में जो महापुरुष प्रसिद्ध हुए और जिनके नाम हम जानते हैं, उनसे भी बड़े महापुरुष दुनिया में हो चुके, जिनके नाम दुनिया आज जानती नहीं।’ मेरा यह पक्का विचार है। ऐसे ज्ञानी पुरुषों का प्रभाव अवश्य पड़ेगा और उसका ग्रहण उसी को होगा, जो उसके लिए अनुकूल बनेगा। दुनिया नहीं पहचानेगी कि अमुक का प्रभाव हम पर पड़ रहा है।
हम जिन महापुरुषों के नाम जानते हैं, वे तो उनकी तुलना में बहुत छोटे हैं। यहाँ हम एक मिसाल ले सकते हैं। शंकराचार्य के गुरु गोविन्द भगवत्पाद थे, उन्हें दुनिया जानती ही नहीं। भज गोविन्दम्, भज गोविन्दम् स्तोत्र सब जानते हैं। लोक समझते हैं कि ‘गोविन्द’ भगवान् का नाम है। लेकिन शंकराचार्य ने अपने गुरु का निर्देश उस स्तोत्र में खूबी से किया है। जो पूर्णपुरुष होगा, उसकी अभिव्यक्ति, उसका प्रकाश सूक्ष्मरूप में होगा। वह क्रिया का उपयोग, वाणी का उपयोग कम करेगा। शंकराचार्य बहुत बड़े लेखक थे। वाक्पटु थे। उनकी प्रतिभा का प्रभाव पड़ा। ज्ञानदेव महाराज में कवित्वशक्ति थी, योगशक्ति थी। ऐसी शक्ति जिनमें थी, वे लोग लोगों को ज्ञात हैं। लेकिन जिन्हें शक्ति की आवश्यकता नहीं पड़ी, उन्हें दुनिया नहीं जानती। जडवत् मुनि का यही अर्थ है। मैंने जड़भरत की मिसाल दी। आखिर उसे भी राजा से कुछ कहना पड़ा, क्योंकि वहाँ करुणा प्रधान हुई। करुणा की उछाल भी आत्मा के खयाल से गौण ही है। ‘गीता-प्रवचन’ में मैंने यह विचार अच्छी तरह समझाया है। जहाँ पूर्ण अकर्म-शक्ति प्रकट होती है, वहाँ क्रिया नहीं होती, लेकिन कर्म होता है। वहाँ कामना का प्रश्न नहीं, सहजभाव से कर्म होगा। कुछ करना है, इसकी आसक्ति नहीं। करुणा, प्रेम, सत्य सहज ही हो जाता है। इस प्रकार की करुणा परमेश्वर के निकट पहुँच जाती है। हमें यही समझना चाहिए कि भागवत में जो लिखा है, वह हमारे चिन्तन के लिए लिखा है, उसे ध्यान में रखकर हमें अपनी मानसिक चिन्तन के लिए लिखा है, उसे ध्यान में रखकर हमें अपनी मानसिक उछल-कूद कम करनी चाहिए।
« पीछे | आगे » |
टीका टिप्पणी और संदर्भ
संबंधित लेख
-