प्रयोग:सिद्धार्थ: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
No edit summary
(पृष्ठ को खाली किया)
 
(16 intermediate revisions by 2 users not shown)
Line 1: Line 1:
{{सूचना बक्सा राजनीतिज्ञ
|चित्र=Najma-Heptullah.jpg
|चित्र का नाम=नजमा हेपतुल्ला
|पूरा नाम=नजमा हेपतुल्ला
|अन्य नाम=
|जन्म=[[13 अप्रैल]], [[1940]]
|जन्म भूमि=[[भोपाल]], [[मध्य प्रदेश]]
|मृत्यु=
|मृत्यु स्थान=
|मृत्यु कारण=
|अभिभावक=
|पति/पत्नी=अकबर अली ए. हेपतुल्ला
|संतान=तीन बेटियाँ
|स्मारक=
|क़ब्र=
|नागरिकता=भारतीय
|प्रसिद्धि=राजनीतिज्ञ और लेखिका
|पार्टी=[[भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस]] और '[[भारतीय जनता पार्टी]]'(वर्तमान)
|पद=वर्तमान- कैबिनेट मंत्री (अल्पसंख्यक मंत्रालय)
|भाषा=[[हिंदी]]
|जेल यात्रा=
|कार्य काल=
|विद्यालय=
|शिक्षा=एमएससी, हृदय रोग विज्ञान में पीएचडी
|पुरस्कार-उपाधि=
|विशेष योगदान=
|संबंधित लेख=
|शीर्षक 1=
|पाठ 1=
|शीर्षक 2=
|पाठ 2=
|अन्य जानकारी=
|बाहरी कड़ियाँ=
|अद्यतन=
}}
'''डॉ. नजमा हेपतुल्ला''' ([[अंग्रेज़ी]]: ''Najma Heptulla'', जन्म- [[13 अप्रैल]], [[1940]], [[भोपाल]], [[मध्य प्रदेश]]) सौम्य, मृदुल एवं प्रभावशाली व्यक्तित्व वाली डॉ. हेपतुल्ला भारतीय राजनीति में उन चंद महिला राजनीतिज्ञों में से हैं जिन्होंने योग्यता के बल पर अपना एक मुकाम बनाया है। 74 वर्षीय नजमा हेपतुल्ला, मोदी मंत्रिमंडल में सब से अधिक उम्र की और एकमात्र मुस्लिम महिला सदस्या हैं, उन्हें अल्पसंख्यक मामलों का मंत्री बनाया गया है।


==जन्म तथा शिक्षा==
13 अप्रैल 1940 को मध्यप्रदेश के भोपाल मे जन्मी डॉ. हेपतुल्ला को राजनीति बिरासत में मिली है। रिश्ते में मौलाना अबुल कलाम आजाद की नातिन हेपतुल्ला ने एमएससी करने के बाद हृदय रोग विज्ञान में पीएचडी प्राप्त की पर राजनीति में दिलचस्पी के कारण वह भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से जुड़ी रहीं और जमीनी स्तर पर काम करती रहीं।
==राजनैतिक जीवन==
मुंबई प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव और उपाध्यक्ष रहीं हेपतुल्ला 1980 से राज्यसभा की सदस्य हैं। वह 1985 से 1986 तथा 1988 से जुलाई 2007 तक राज्यसभा की उपसभापति रहीं इस दौरान उन्होंने सदन की कार्यवाही का कुशल संचालन किया और वह सत्तापक्ष तथा विपक्ष में भी लोकप्रिय बनी रहीं। लेकिन श्रीमती सोनिया गाँधी से उनके रिश्तों में आई खटास के बाद वह भाजपा में शामिल हो गई। इस समय वह राज्यसभा में भाजपा की सांसद है।
तीन बेटियों की माँ और सफल वैवाहिक जीवन बिता रही डॉ. हेपतुल्ला भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद की अध्यक्ष भी रहीं। सन 2002 में उन्हें उपराष्ट्रपति पद के लिए कांग्रेस का उम्मीदवार बनाए जाने की भी चर्चा चली, पर वह उम्मीदवार नहीं बनाई गईं। उसके बाद वह कांग्रेस के भीतर असंतुष्ट रहने लगी और धीरे-धीरे राजग के निकट आने लगीं।
सन 2004 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने भाजपा का दामन पकड़ लिया। वे जुलाई 2004 में दोबारा राज्यसभा के लिए भाजपा की टिकट पर चुनी गईं। वे भाजपा की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की सदस्य भी बनाई गईं।
राजनीतिक गलियारों में यह कहा जाता रहा है कि अगर डॉ. हेपतुल्ला कांग्रेस में होती तो वे अपनी योग्यता के आधार पर उपराष्ट्रपति पद के लिए स्वाभाविक उम्मीदवार होती। भाजपा में शामिल होने के बाद यह भी माना जाने लगा था कि उपराष्ट्रपति पद के लिए वही पार्टी की स्वाभाविक प्रत्याशी होंगी।
74 वर्षीय नजमा हेपतुल्ला, मोदी मंत्रिमंडल में सब से अधिक उम्र की और एकमात्र मुस्लिम महिला सदस्या हैं, उन्हें अल्पसंख्यक मामलों का मंत्री बनाया गया है। नजमा हेपतुल्ला ने मुंबई प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महासचिव के तौर पर अपना राष्ट्रीय जीवन शुरू किया. बाद में उपाध्यक्ष का दायित्व भी निभाया. वे 1985 से 1986  और 1988 से 2007 तक राज्यसभा की उपसभापति भी रहीं. इस दौरान उन्होंने सदन की कार्यवाही का कुशल संचालन किया और सत्ता पक्ष तथा विपक्ष में भी लोकप्रिय बनीं।
13 अप्रैल 1940 को मध्य प्रदेश के भोपाल में जन्मीं डा. हेपतुल्ला को राजनीति विरासत में मिली है. रिश्ते में मोहम्मद अबुल कलाम आजाद की नातिन, नजमा ने एम.एससी. करने के बाद यूनिवर्सिटी औफ डेनवर से हृदय रोग विज्ञान में पी.एचडी. प्राप्त की पर राजनीति में दिलचस्पी के कारण वे इसी में सक्रिय हो गईं।
राजनीतिज्ञ होने के साथ-साथ वे लेखिका भी हैं. उन्होंने ‘एड्स: ऐप्रोचेज टु प्रिवैंशन’ नाम की किताब भी लिखी है. इस के अलावा भी वे कई तरह के विषयों पर लिखती रही हैं।
नजमा के पति अकबर अली ए. हेपतुल्ला का निधन हो चुका है. उनकी 3 बेटियां हैं, जो अमेरिका में हैं।
{{लेख प्रगति|आधार=|प्रारम्भिक=प्रारम्भिक2 |माध्यमिक= |पूर्णता= |शोध= }}
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
<references/>
==बाहरी कड़ियाँ==
==संबंधित लेख==
{{नरेन्द्र मोदी का मंत्रिमण्डल}}
[[Category:राजनीतिज्ञ]][[Category:राजनीति कोश]]
[[Category:गणराज्य संरचना कोश]]
[[Category:कैबिनेट मंत्री]]
__INDEX__
__NOTOC__

Latest revision as of 09:29, 11 March 2017