प्रयोग:माधवी 2: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
No edit summary
(पृष्ठ को खाली किया)
 
(15 intermediate revisions by the same user not shown)
Line 1: Line 1:
'''विजय रूपाणी''' ([[अंग्रेज़ी]]: ''Vijay Rupani'', जन्म- [[2 अगस्त ]], [[1956]], [[रंगून]], [[म्यांमार]]) भारतीय राजनेता हैं। यह [[7 अगस्त]] [[2016]] से [[गुजरात]] के [[मुख्यमंत्री]] बने हैं। बीजेपी के साथ रुपाणी का एक लंबा कार्यकाल रहा है, वह चार बार लगातार प्रदेश बीजेपी के जनरल सेक्रेटरी रह चुके हैं। विजय रूपाणी राजकोट पश्चिम में पार्टी के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष हैं और गुजरात विधानसभा के सदस्य हैं।
==परिचय==
विजय रूपाणी का जन्म 2 अगस्त 1956 को रंगून, [[बर्मा]] में मणिकलाल रूपाणी और मायाबेन के हुआ घर पर हुआ था। इसके बाद इनका [[परिवार]] बर्मा में राजनीतिक अस्थिरता के कारण वर्ष [[1960]] में उनका पूरा परिवार [[गुजरात]] के [[राजकोट]] में आ गया था। बीए, एलएलबी की पढ़ाई करने वाले रुपाणी ने पहले अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद एबीवीपी के साथ छात्र राजनीति से जुड़े थे।
==राजनीतिक सफर==
विजय रूपाणी शुरुआत के समय में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में छात्र कार्यकर्ता के रूप में जुड़े। इसके बाद यह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ और जन संघ में वर्ष [[1971]] में शामिल हो गए। रुपाणी [[1980]] में [[भारतीय जनता पार्टी]] से भी जुड़ गए थे। मुख्यमंत्री बनने से पहले रुपाणी गुजरात भाजपा के अध्यक्ष थे, रुपाणी भाजपा के साथ काफी लंबे समय से चले आ रहे है और बेहद ही आक्रामक नेता माने जाते है। रुपाणी ने राजकोट से [[1987]] में बतौर कॉरपोरेटर अपने करियर की शुरुआत की और बाद में वह मेयर भी बने। [[आनंदी बेन पटेल|आनंदी बेन]] सरकार में रुपाणी टांसपोर्ट, वाटर सप्लाई, रोजगार और श्रम विभागों में कैबिनेट मंत्री रह चुके है। जिसके बाद [[2006]] में रुपाणी [[गुजरात]] टुरिज्म के प्रेसिडेंट बने और इसी साल उन्हें पार्टी ने राज्यसभा भेजा गया, रुपाणी [[2012]] तक [[राज्यसभा]] के सदस्य रहे। बाद में उन्हें  [[2013]] में उन्हें गुजरात नगर वित्त बोर्ड का राष्ट्रपति भी बनाया गया, और उन्हें [[2015]] में [[विधानसभा]] के चुनाव में भी जीत मिली।
==वर्तमान मुख्यमंत्री 2016==
विजय रूपाणी को 16 वें मुख्यमंत्री के तौर पर चुना गया है, [[रविवार]], [[7 अगस्त]], [[2016]] से विजय रूपाणी गुजरात के मुख्यमंत्री बनाए गए। गुजरात की राजधानी [[गाँधीनगर]] में आयोजित एक भव्य शपथ ग्रहण समारोह में इन्होंने रविवार, 7 अगस्त, 2016, 12 बजकर 39 मिनट के शुभ मुहुर्त पर पद एवं गोपनीयता की शपथ ली है। इसी के साथ उन्होंने अपने अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया। विजय रूपाणी को [[नरेंद्र मोदी|पीएम मोदी]] और भाजपा अध्यक्ष [[अमित शाह]] का बेहद करीबी माना जाता है। रुपाणी के मुख्यमंत्री बनने के बाद कैबिनेट में भारी फेरबदल से साथ कुल 25 मंत्री है। जिनमे से 8 पटेल समुदाय से तालुक रखते है।
==कार्य==
विजय रुपाणी ने कहा कि सरकार ने आरक्षण के कारण सरकारी स्कूल कॉलेज में प्रवेश नहीं पा सकने वाले छात्र छात्राओं को 50 फीसदी आर्थिक सहायता देगी। पाटीदारों के खिलाफ दर्ज 390 मुकदमें वापस लिए, युवकों को जेल मुक्त किया तथा आर्थिक आधार पर 10 फीसदी आरक्षण की घोषणा की। इस पर हाईकोर्ट की रोक के खिलाफ उच्चतम न्यायालय में अपील की भी उन्होंने बात कही। वहीं दलित आंदोलन पर रुपाणी ने कहा कि ऊना की घटना पर उसी दिन आरोपियों पर कार्यवाही हुई, अब तक 23 आरोपी पकड़े जा चुके हैं। पीडितों को सरकार ने एक एक लाख की सहायता दी तथा सीआईडी क्राइम मामले की जांच कर रही है। मुख्यमंत्री विजय रुपाणी राजनेता होने के साथ उम्दा किस्म के सामाजिक कार्यकर्ता भी हैं। पुत्र पूजित रुपाणी के आकस्मिक निधन के बाद एक बारगी विजय रुपाणी का राजनीति से मोह भंग हो गया लेकिन पूजित के नाम पर ट्रस्ट बनाकर उन्होंने गरीब बच्चों की सकूल व उच्च शिक्षा का पढाई खर्च उठाना शुरू किया, अब तक ट्रस्ट की मदद से डॉक्टर इंजीनियर के 5 बैच निकल चुके हैं, रुपाणी कहते हैं यहीं उनकी जिंदगी की जमा पूंजी है। रुपाणी ने कहा है कि देश में गौरक्षकों से प्रेम है तथा उनका आदर करते हैं।


==जेल यात्रा==
विजय रुपाणी [[गुजरात]] के अकेले ऐसे बीजेपी मंत्री हैं जो अपातकाल के समय जेल जा चुके हैं। [[1971]] से संघ से जुड़े रहने वाले रुपाणी का [[नरेंद्र मोदी]] से परिचय तभी से है।

Latest revision as of 12:41, 20 April 2017