सुगम्य भारत अभियान योजना: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
No edit summary
 
(One intermediate revision by the same user not shown)
Line 20: Line 20:
<references/>
<references/>
==संबंधित लेख==
==संबंधित लेख==
 
{{भारत सरकार की योजनाएँ}}
[[Category:भारत सरकार की योजनाएँ]][[Category:भारत सरकार]]
[[Category:भारत सरकार की जन योजनाएँ]][[Category:भारत सरकार]]
__INDEX__
__INDEX__
__NOTOC__
__NOTOC__

Latest revision as of 11:04, 21 January 2021

सुगम्य भारत अभियान भारत में विकलांग लोगों की मदद करने के लिए भारत सरकार द्वारा चलाया जाने वाला एक अभियान है। ये 'सुलभ भारत अभियान' के रूप में भी जाना जाता है, जो देश को असक्षम (विकलांगों) का अनुकूल देश बनाने के लिये और अधिक आर्थिक वृद्धि प्राप्त करने के लिये शुरू किया गया है।

उद्देश्य

इस अभियान के निम्नलिखित उद्देश्य हैं-

  • सुगम्य भारत अभियान का उद्देश्य सरकारी भवनों, कार्यालयों, सार्वजनिक स्थानों, पर्यटन स्थलों, परिवहन के साधनों, रेलवे स्टेशन, हवाई-अड्डे (एयर-पोर्ट), सूचना एंव संचार के साधनों की तकनीकों को देश में विकलांगों के अनुकूल बनाना है।
  • विकलांग लोगों के लिये सार्वभौमिक सुलभता प्रदान करने के लिये बाधा-मुक्त वातावरण का निर्माण करना।
  • ये स्वतंत्र जीवन जीने के लिए विकलांगों के लिए समान अवसर उपलब्ध कराने के लिए जोर देती है।
  • इसका उद्देश्य उनके जीवन को आसान, सुरक्षित, उत्पादक, और गरिमामय बनाने के लिए जीवन के प्रत्येक पहलुओं में भाग लेने के लिए देश के सभी विकलांग लोगों को प्रेरित करना है।
  • इसका उद्देश्य एक विशेषज्ञ टीम के माध्यम से बिल्डरों और कार्यकर्ताओं के बीच इस कार्यक्रम के बारे में जागरूकता फैलाना है।
  • इसका उद्देश्य विकलांग लोगों के लिए भारत सरकार द्वारा विशेष पाठ्यक्रम होने के साथ विशेष विश्वविद्यालय की स्थापना करना है।
  • इसका उद्देश्य सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय द्वारा लगभग 70-90% विकलांगता वाले व्यक्तियों के लिए मुफ्त में मोटर चालित तिपहिया साइकिलें प्रदान करना है।
  • विकलांग व्यक्तियों के लिए प्रत्येक राज्य द्वारा चारों ओर 50-100 सार्वजनिक इमारतों का पुनरुद्धार।
  • वर्ष 2016 तक 50 भारतीय शहरों में अधिक सार्वजनिक भवनों का निर्माण करना।

कार्य योजना

इस अभियान का मुख्य लक्ष्य अनुकूल वातावरण, सूचना और संचार पारिस्थितिकी तंत्र और परिवहन पारिस्थितिकी तंत्र का निर्माण करना है। लोगों के बीच जागरुकता फैलाने के लिये, सूचना प्रौद्योगिकी, सामाजिक मीडिया और अन्य ऑनलाइन उपकरण का प्रयोग करना होगा। नागरिक-केन्द्रित सार्वजनिक वेबसाइटों को विकलांगों के लिये अनुसार परिवर्तित करने की योजना है। अस्पतालों, पुलिस स्टेशनों, पर्यटन-स्थलों आदि पर पहुँच को सुलभ बनाने और गृह मंत्रालय, परिवार कल्याण मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय, स्वास्थ्य मंत्रालय, सूचना और संचार व प्रसारण मंत्रालय के टीवी प्रसारण के लिये पहुँच को बढ़ाने के लिये आपसी सहयोग से कार्य करना है।

मोबाइल एप्लीकेशन

सरकार द्वारा एक सुगम्य भारत अभियान मोबाइल एप्लीकेशन भी जारी की गयी है, जिसके ज़रिये सभी देशवासी इस अभियान का हिस्सा बनकर सरकार की और विकलांग लोगों की सहायता कर सकते हैं। आप अपने आस-पास की किसी भी सरकारी इमारत, अस्पताल, पुलिस स्टेशन, विद्यालयों, जो की अगम्य है यानि विकलांगो के उपयोग के अनुसार नहीं है कि तस्वीर या विडियो लेकर उसे सुगम्य भारत अभियान पोर्टल पर डाल सकते हैं। तत्पश्चात सरकार उसकी जांच के आदेश देकर उसे सुगम्य बनाने की ओर अग्रसर हो जाएगी।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख