लाल कृष्ण आडवाणी: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
(लालकृष्ण आडवाणी को अनुप्रेषित (रिडायरेक्ट))
 
(7 intermediate revisions by 2 users not shown)
Line 1: Line 1:
{{सूचना बक्सा राजनीतिज्ञ
#REDIRECT [[लालकृष्ण आडवाणी]]
|चित्र=Lal-Krishna-Advani.jpg
|चित्र का नाम=लाल कृष्ण आडवाणी
|पूरा नाम=लाल किशनचंद आडवाणी
|अन्य नाम=एल. के. आडवाणी, लौह पुरुष
|जन्म=[[8 नवम्बर]], 1927
|जन्म भूमि=[[पाकिस्तान]]
|मृत्यु=
|मृत्यु स्थान=
|मृत्यु कारण=
|अविभावक=के.डी. आडवाणी (पिता), ज्ञानी आडवाणी (माता)
|पति/पत्नी=कमला आडवाणी
|संतान=जयंत (पुत्र), प्रतिभा (पुत्री)
|स्मारक=
|क़ब्र=
|नागरिकता=भारतीय
|प्रसिद्धि=
|पार्टी=[[भारतीय जनता पार्टी]]
|पद=[[उप प्रधानमंत्री]], गृह मंत्री तथा कोयला और खान मंत्री
|भाषा=[[हिंदी]], [[अंग्रेजी भाषा|अंग्रेजी]]
|जेल यात्रा=
|कार्य काल=
|विद्यालय=सेंट पैट्रिक हाई स्कूल, कराची सिंध डी. जी नेशनल कॉलेज, सिंध गवर्नमेंट लॉ कॉलेज, [[मुम्बई विश्वविद्यालय]]
|शिक्षा=एल. एल. बी
|पुरस्कार-उपाधि=[[वर्ष]] 1999 में उत्कृष्ट सांसद पुरस्कार|
|विशेष योगदान=राम यात्रा और जनादेश यात्रा
|संबंधित लेख=
|शीर्षक 1=व्यवसाय
|पाठ 1=भारतीय राजनेता, पत्रकार, वकील
|शीर्षक 2=
|पाठ 2=
|अन्य जानकारी=लाल कृष्ण आडवाणी ने भारतीय जनसंघ (1977), जनता पार्टी (1977-1980) में कार्य किया।
|बाहरी कड़ियाँ=[http://www.lkadvani.in/hin/ आधिकारिक वेबसाइट]
|अद्यतन=
}}
 
लालकृष्ण आडवाणी,  [[भारतीय जनता पार्टी]] के वरिष्ट नेता और [[भारत]] के पूर्व [[उप प्रधानमंत्री|उप-प्रधानमंत्री]] हैं। भारतीय जनता पार्टी को भारतीय [[राजनीति]] में एक प्रमुख पार्टी बनाने में उनका योगदान सर्वोपरि कहा जा सकता है। वे कई बार भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके हैं।
==जन्म==
लालकृष्ण आडवाणी का जन्म 8 [[नवम्बर]], 1927 को [[पाकिस्तान]] के [[कराची]] में हुआ था । उनके पिता श्री के. डी. आडवाणी था और माता का नाम ज्ञानी आडवाणी था। विभाजन के बाद आडवाणी [[भारत]] आ गए।
==शिक्षा==
लालकृष्ण आडवाणी ने अपनी शुरुआती शिक्षा [[लाहौर]] में ही हुई थी पर बाद में भारत आकर उन्होंने [[मुंबई]] के गवर्नमेंट लॉ कॉलेज से लॉ में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की। जब लालकृष्ण आडवाणी सेंट पैट्रिक स्कूल में पढ़ रहे थे, उनके देश भक्ति विचारों ने उन्हें केवल 14 वर्ष की आयु में राष्ट्रीय स्वंयसेवक संघ (आर.एस.एस.) से जुड़ने के लिए प्रेरित किया। तभी से उन्होंने राष्ट्र की सेवा में अपना पूरा जीवन समर्पित किया हुआ है। आज वे भारतीय राजनीति में एक बड़ा नाम हैं।
==विवाह==
25 [[फ़रवरी]], 1965 को 'कमला आडवाणी' को अपनी अर्धांगिनी के रूप में स्वीकार किया। लालकृष्ण आडवाणी के परिवार की तरह ही कमलाजी का परिवार भी देश के विभाजन के बाद कराची से विस्थापित होकर आया था। कमला जी को भी आम नागरिक की तरह कठिन जीवन जीना पड़ा। उन्होंने लगभग 17 वर्षों तक [[दिल्ली]] तथा [[मुम्बई]] के जनरल पोस्ट ऑफिस में कार्य किया।
<br />
 
==संतान==
लालकृष्ण आडवाणी के दो बच्चे हैं एक पुत्र जयंत है और एक पुत्री प्रतिभा दोनों अपना प्रोफेशनल जीवन जी रहे हैं। जयंत [[दिल्ली]] में अपना एक छोटा सा कारोबार चलाते हैं। वे [[क्रिकेट]] के बहुत ही शौकीन हैं। प्रतिभा एक प्रसिद्ध टी.वी. व्यक्तित्व हैं। कई चैनलों पर प्रसारित किये जाने वाले कार्यक्रमों की एंकरिंग तथा प्रस्तुति करती हैं। उन्होंने टी.वी. चैनलों के लिए हिन्दी सिनेमा पर आधारित कथ्यपरक कार्यक्रम तैयार करने में विशेषता हासिल की है। इन कार्यक्रमों में [[राम]], [[कृष्ण]], [[शिव]], [[गणेश]] और [[हनुमान]] तथा हिन्दी सिनेमा में [[होली]], [[दीपावली]] और [[राखी]] के त्यौहारों को प्रमुख स्थान दिया है। प्रतिभा ने हिन्दी सिनेमा में '[[वन्दे मातरम्]]' पर एक फिल्म भी बनाई है। इन कार्यक्रमों में सांस्कृतिक तथा देशभक्तिपूर्ण मूल्यों को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत करने के लिए इनकी व्यापक रूप से सराहना की है। श्री आडवाणी जी की स्वर्णजंयती रथ यात्रा (1997) तथा भारत सुरक्षा यात्रा (2006) पर बनी फिल्में भी प्रतिभा के कार्यों में शामिल हैं।
 
==पार्टी==
1980 के दशक के उत्तरवर्ती वर्षों से लेकर 1990 के दशक तक आडवाणीजी ने भारतीय जनता पार्टी को एक राष्ट्रीय राजनीतिक शक्ति के रुप में बनाने के एकमात्र लक्ष्य पर अपना ध्यान केंद्रित किया था। भारतीय जनता पार्टी को 1984 के आम चुनाव में केवल दो सीटें मिली थी जो 1989 में प्रभावशाली ढंग से बढ़कर 86 हो गई। वर्ष 1992 में 121 सीटें और 1996 में में 161 सीटें जीतकर पार्टी की स्थिति और भी मजबूत हो गई थी। वर्ष 1996 के चुनावों से भारतीय लोकतंत्र में एक लहर सी पैदा हो गई थी। लालकृष्ण आडवाणी, श्री अटल बिहारी वाजपेयी के मंत्रिमंडल में (वर्ष 1999 से 2004 तक) पहले गृहमंत्री तथा बाद में उप प्रधानमंत्री के पद पर रहे।
====चुनाव क्षेत्र====
लालकृष्ण आडवाणी का चुनाव क्षेत्र [[गाँधीनगर]], [[गुजरात]] है।
==यात्राएँ==
====राम यात्रा====
[[राम]] रथ यात्रा 25 [[सितम्बर]], 1990 को [[पंडित दीनदयाल उपाध्याय]] जी के जन्मदिन पर [[सोमनाथ]] से शुरू हुई थी और जिसका 10,000 कि.मी. की यात्रा करने के बाद 30 [[अक्तूबर]] को [[अयोध्या]] में समापन किया जाता था। यात्रा का सीधा सा सन्देश जनता में एकता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद की भावना जागृत करना, परस्पर समझदारी बढ़ाना तथा जनता को सरकार की तुष्टिकरण तथा अल्पसंख्यकवाद की राजनीति के बारे में समझाना था। इस यात्रा को अभूतपूर्व सफलता मिली राजनीतिक तौर पर भीड़ जुटाने हेतु ऐसी लोकप्रियता कभी हासिल नहीं हुई। इस यात्रा ने जनता द्वारा दर्शायी गई ''लोकशक्ति'' और दिल्ली के शासकों द्वारा प्रस्तुत ''राजशक्ति'' के बीच तुलना की ओर लोगों का ध्यान आकृष्ट किया।
 
====जनादेश यात्रा====
श्री आडवाणी ने निष्ठुर, लोकतंत्र-विरोधी और जन-विरोधी उपायों के विरुद्ध जनमत जुटाने हेतु नेतृत्व प्रदान किया। श्री आडवाणी ने पार्टी के वरिष्ठ नेताओं के नेतृत्व में देश की चारों दिशाओं से यात्रा आरंभ करने की योजना बनाई। इन विधेयकों के जरिए छद्म-पंथनिरपेक्षवादी चार प्रमुख उद्देश्य प्राप्त करना चाहते थे।
* चुनावों की मूल योजना को बिगाड़ना और पहले से अधिकृत अयोग्यता की अनुमति देना।
* प्रतिबंधित संगठनों को संवैधानिक वैद्यता उपलब्ध कराना।
* ऐसे राष्ट्र जो सभी धर्मों का समान रूप से आदर करता हो, को अधार्मिक बनाना।
* राजनीतिक पार्टियों के पंजीकरण को समाप्त करने की अनुमति देना।
चारों यात्राएं 11 [[सितम्बर]], 1993 को [[स्वामी विवेकानन्द]] के जन्मदिन से देश की चारों दिशाओं से यात्रा आरम्भ हुईं। श्री आडवाणी ने [[मैसूर]] से यात्रा का नेतृत्व किया था। श्री भैरोसिंह शेखावत ने [[जम्मू]] से; [[मुरली मनोहर जोशी]] ने [[पोरबंदर]] से और श्री कल्याण सिंह ने [[कलकत्ता]] से यात्रा आरंभ की थी। 14 राज्यों और 2 केन्द्रशासित क्षेत्रों से यात्रा करते हुए यात्री एक बड़ी रैली में 25 सितम्बर को [[भोपाल]] में एकत्र हुए। जनादेश यात्रा को जबरदस्त सफलता भी मिली थी।
==सदस्यता==
*[[राज्य सभा]], [[1970]]-[[1989]] (चार बार);
*विपक्ष के नेता, राज्य सभा, [[1979]]-[[1981]];
*विपक्ष के नेता, [[लोक सभा]], [[1989]]-[[1991]] और [[1991]]-[[1993]]
==केंद्रीय कैबिनेट मंत्री==
* सूचना और प्रसारण, [[1977]]-[[1979]],
* गृहमंत्री, [[1998]]-[[1999]] और [[13 अक्टूबर]] [[1999]] से [[29 जून]] [[2002]]
* [[उपप्रधानमंत्री]] और गृह मंत्री, [[29 जून]] [[2002]] से [[1 जुलाई]] [[2002]]
* उपप्रधानमंत्री, गृह मंत्री तथा कोयला और खान मंत्री, [[1 जुलाई]] [[2002]] से [[26 अगस्त]] [[2002]]
* उप-प्रधानमंत्री और गृह मंत्री, [[26 अगस्त]], [[2002]] - [[20 मई]], [[2004]]
 
==संबंधित लेख==
{{भारत के प्रधानमंत्री}}
{{पंद्रहवीं लोकसभा सांसद}}{{तेरहवीं लोकसभा सांसद}}
{{चौदहवीं लोकसभा सांसद}}{{बारहवीं लोकसभा सांसद}}
{{दसवीं लोकसभा सांसद}}{{नौवीं लोकसभा सांसद}}
[[Category:लोकसभा]]
[[Category:लोकसभा_सांसद]]
[[Category:नौवीं लोकसभा सांसद]]
[[Category:दसवीं लोकसभा सांसद]]
[[Category:बारहवीं लोकसभा सांसद]]
[[Category:तेरहवीं लोकसभा सांसद]]
[[Category:चौदहवीं लोकसभा सांसद]]
[[Category:पंद्रहवीं लोकसभा सांसद]]
[[Category:गुजरात के लोकसभा सांसद]]
[[Category:राजनीति_कोश]]
__INDEX__

Latest revision as of 09:19, 13 March 2012