जोगीमारा गुफ़ाएं: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
('{{tocright}}मध्य प्रदेश की पूर्व रियासत सरगुजा में लक्ष्म...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
m (जोगीमारा का नाम बदलकर जोगीमारा गुफ़ाएं कर दिया गया है) |
(No difference)
|
Revision as of 10:58, 4 February 2011
मध्य प्रदेश की पूर्व रियासत सरगुजा में लक्ष्मणपुर से 12 मील की दूरी पर रामगढ़ की पहाड़ी में जोगीमारा नामक शैलकृत गुफ़ाएँ हैं| जिनमें 300 ई,पू. के कुछ रंगीन भित्तिचित्र यहाँ विद्यमान हैं।
निर्माण काल
यहाँ चित्रों का निर्माण काल डॉ. ब्लाख ने यहाँ से प्राप्त एक अभिलेख के आधार पर निश्चित किया है। ऐसा मानने की बहुत गुंजाइश है कि सम्राट अशोक के समय में जोगीमारा गुफ़ाओं का निर्माण हुआ था। ऐसा माना जाता है कि जोगीमारा के भित्तिचित्र भारत के प्राचीनतम भित्तिचित्रों में से हैं ऐसा विश्वास किया जाता है कि देवदासी सुतनुका ने इन भित्तिचित्रों का निर्माण करवाया था। चित्रों में भवनों, पशुओं और मनुष्यों की आकृतियों का आलेखन किया गया है। एक चित्र में नृत्यांगना बैठी हुई स्थिति में चित्रित है और गायकों तथा नर्तकों के खुण्ड के घेरे में है। यहाँ के चित्रों में झाँकती रेखाएँ लय तथा गति से युक्त हैं। चित्रित विषय सुन्दर है तथा तत्कालीन समाज के मनोविनोद को दिग्दर्शित करते हैं। इन गुफ़ाओं का सर्वप्रथम अध्ययन असित कुमार हलधर एवं समरेन्द्रनाथ गुप्ता ने 1914 में किया था।
प्रस्तुतिकरण
जोगीमारा गुफ़ाओं के समीप ही सीताबेंगरा गुफ़ा है। इस गुफ़ा का महत्त्व इसके नाट्यशाला होने से है। कहा जाता है कि यह एशिया की अति प्राचीन नाट्यशाला है। भास के नाटकों के समय निर्धारण में यह पुरातात्त्विक खोज महत्त्वपूर्ण हो सकती है। क्योंकि नाटक प्रविधि को भास ने लिखा था तथा उसके नाटकों में चित्रशालाओं के भी सन्दर्भ दिये हैं। यह विश्वास किया जाता है कि गुफ़ा का संचालन किसी सुतनुका देवदासी के हाथ में था। यह देवदासी रंग शाला के रूपदक्ष देवदीन पर प्रेमासक्त थी। देवदीन की चेष्टाओं में उलझी नारी सुलभ ह्रदया सुतनुका को नाट्यशाला के अधिकारियों का 'कोपभाजन' बनना पड़ा और वियोग में अपना जीवन बिताना पड़ा। रूपदक्ष देवदीन ने इस प्रेम प्रसंग को सीताबेंगरा की भित्ति पर अभिलेख के रूप में सदैव के लिए अंकित कर दिया।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ