कपिल सिब्बल: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
m (Text replace - "|language=अंग्रेज़ी" to "|language=अंग्रेज़ी")
m (Text replace - "==टीका टिप्पणी और संदर्भ==" to "{{संदर्भ ग्रंथ}} ==टीका टिप्पणी और संदर्भ==")
Line 57: Line 57:
}}
}}


{{संदर्भ ग्रंथ}}
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
<references/>
<references/>

Revision as of 08:34, 21 March 2011

कपिल सिब्बल
पूरा नाम कपिल सिब्बल
जन्म 8 अगस्त, 1948
जन्म भूमि जालंधर, पंजाब
पति/पत्नी नीना सिब्बल
संतान दो पुत्र- अमित और अखिल
नागरिकता भारतीय
पार्टी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी
पद कैबिनेट मंत्री (मानव संसाधन मंत्रालय)
शिक्षा एम.ए. (इतिहास), एल. एल. बी., एल. एल. एम.
विद्यालय सेंट स्टीफंस कॉलेज, दिल्ली विश्वविद्यालय और हार्वर्ड लॉ स्कूल
भाषा हिन्दी, अंग्रेज़ी
अन्य जानकारी चौदहवीं लोकसभा के गठन के बाद केन्द्रीय मंत्रिमंडल में विज्ञान एवं तकनीकी मामलों के साथ साथ भू-वैज्ञानिक मामलों के भी कैबिनेट मंत्री हैं।
अद्यतन‎
  • कपिल सिब्बल एक भारतीय राजनीतिज्ञ, वकील और भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में मानव संसाधन मंत्रालय के मंत्री हैं।
  • कपिल सिब्बल दिल्ली के चाँदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं, एवं चौदहवीं लोकसभा के गठन के बाद केन्द्रीय मंत्रिमंडल में विज्ञान एवं तकनीकी मामलों के साथ साथ भू-वैज्ञानिक मामलों के भी कैबिनेट मंत्री हैं।

जीवन परिचय

कपिल सिब्बल का जन्म 8 अगस्त, 1948 जालंधर, पंजाब में हुआ। इनके पिताजी नाम श्री हीरा लाल सिब्बल और माताजी श्रीमती कैलाश रानी सिब्बल है। कपिल सिब्बल के पिताजी हीरा लाल सिब्बल एक प्रसिद्ध वकील थे जिन्हें सन 2006 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया। कपिल सिब्बल 1964 में दिल्ली चले गए और सेंट स्टीफंस कॉलेज से इतिहास में एम.ए, दिल्ली विश्वविद्यालय से एल.एल.बी. और 1977 में हार्वर्ड लॉ स्कूल से एल.एल.एम. उत्तीर्ण की। कपिल सिब्बल ने सन 13 अप्रॅल, 1973 में नीना सिब्बल से विवाह किया। उनके दो पुत्र अमित और अखिल हैं जिन्होंने कैम्ब्रिज विश्वविद्यालय में अध्ययन किया है, और प्रतिष्ठित हार्वर्ड और स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय से डिग्री प्राप्त कर भारत में वकालत की प्रेक्टिस कर रहे हैं।[1]

व्यक्तित्व परिचय

कपिल सिब्बल देश के सबसे महंगे वकीलों में से तो हैं ही, बल्कि वे कविताएं भी लिखते हैं। वे शायद दुनिया के अकेले ऐसे कवि होंगे जो अपने ब्लैकबेरी मोबाइल पर कविताअएँ लिखते हैं। उनका एक कविता संकलन छप चुका है और उसमें एक कविता है-

मुझे प्रेम का एसएमएस मत भेजना
क्योंकि मैं जल्दी मिटना नहीं चाहता
तुम तो मुझे इरेज कर दोगे।

कम लोगों को पता है कि कपिल सिब्बल तकनीकी विकास के मंत्री होने के नाते एक शोध दल के साथ दक्षिणी ध्रुव और अंर्टाटिका तक जा चुके हैं और शून्य से चालीस डिग्री नीचे के तापमान में हफ्तों रह चुके हैं। इस वैज्ञानिक दल का नेतृत्व भी उन्होंने किया था। वैसे वे 2005 और 2009 में विश्व आर्थिक फोरम डाबोस, स्विटजरलैंड भी जा चुके हैं और अमेरिका जा कर इज़राइल और फिलिस्तीन के बीच बाकायदा दोस्ती और बाइज्जत दोस्ती की बात भी कर चुके हैं। [2]

राजनीतिक जीवन

कपिल सिब्बल पहली बार 1998 में राज्यसभा के जरिए राजनीति में आए थे। दिल्ली के चाँदनी चौक लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं। वे हमेशा चांदनी चौक जैसे पुराने इलाके से चुनाव लड़ते हैं, जबकि उन्हें दक्षिण दिल्ली के अभिजात मतदाताओं का उम्मीदवार होना चाहिए। संविधान के वे जानकार है और इसीलिए उम्मीद की जानी चाहिए कि वे अर्जुन सिंह द्वारा शिक्षा को मौलिक अधिकार बनाने वाले विधेयक को क़ानून बनाने में क़ामयाब होंगे।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. People maxabout (अंग्रेज़ी) (एचटीएम)। । अभिगमन तिथि: 25 सितंबर, 2010।
  2. जनादेश (हिन्दी) (ए.एस.पी.एक्स)। । अभिगमन तिथि: 25 सितंबर, 2010।

बाहरी कड़ियाँ