रबीन्द्रनाथ ठाकुर: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
(→सम्मान) |
No edit summary |
||
Line 1: | Line 1: | ||
'''रबीन्द्रनाथ ठाकुर''' | '''रबीन्द्रनाथ ठाकुर / Rabindranath Thakur''' | ||
रबीन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म 7 मई 1861 कलकत्ता (वर्तमान [[कोलकाता]]) में देवेंद्रनाथ टैगोर और शारदा देवी के पुत्र के रूप में हुआ था। | रबीन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म 7 मई 1861 कलकत्ता (वर्तमान [[कोलकाता]]) में देवेंद्रनाथ टैगोर और शारदा देवी के पुत्र के रूप में हुआ था। | ||
Line 18: | Line 18: | ||
रबीन्द्रनाथ ठाकुर की मृत्यु 7 अगस्त 1941 को कलकत्ता में हुआ था। | रबीन्द्रनाथ ठाकुर की मृत्यु 7 अगस्त 1941 को कलकत्ता में हुआ था। | ||
[[Category:समाज सुधारक]] | [[Category:समाज सुधारक]] | ||
[[Category:संगीत_कोश]][[Category:साहित्य_कोश]] | [[Category:संगीत_कोश]][[Category:साहित्य_कोश]][[Category:नोबेल पुरस्कार]] | ||
__INDEX__ | __INDEX__ |
Revision as of 08:54, 18 April 2010
रबीन्द्रनाथ ठाकुर / Rabindranath Thakur
रबीन्द्रनाथ ठाकुर का जन्म 7 मई 1861 कलकत्ता (वर्तमान कोलकाता) में देवेंद्रनाथ टैगोर और शारदा देवी के पुत्र के रूप में हुआ था।
रचनाएँ
रबीन्द्रनाथ ठाकुर एक बांग्ला कवि, कहानीकार, गीतकार, नाटककार, निबंधकार और चित्रकार थे। जिन्हें 1913 में साहित्य के लिए नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। टैगोर ने बांग्ला साहित्य में नए गद्य और छंद तथा लोकभाषा के उपयोग की शुरूआत की और इस प्रकार शास्त्रीय संस्कृत पर आधारित पारंपरिक प्रारूपों से उसे मुक्ति दिलाई। भारतीय संस्कृति के सर्वश्रेष्ठ रूप से पश्चिमी देशों का परिचय और पश्चिमी देशों की संस्कृति से भारत का परिचय कराने में उनकी बड़ी भूमिका रही तथा, आमतौर पर उन्हें आधुनिक भारत का असाधारण सृजनशील कलाकार माना जाता है। धर्म सुधारक देबेंद्रनाथ टैगोर के पुत्र रबींद्रनाथ ने बहुत कम आयु में काव्य लेखन प्रारंभ कर दिया था। 1870 के दशक के उत्तरार्द्ध में वह इंग्लैंड में अध्ययन अधूरा छोड़कर भारत वापस लौट आए। भारत में रबींद्रनाथ टैगोर ने 1880 के दशक में कविताओं की अनेक पुस्तकें प्रकाशित की तथा मानसी (1890) की रचना की। यह संग्रह उनकी प्रतिभा की परिपक्वता का परिचायक है। इसमें उनकी कुछ सर्वश्रेष्ठ कविताएँ शामिल हैं, जिनमें से कई बांग्ला भाषा में अपरिचित नई पद्य शैलियों में हैं। साथ ही इसमें समसामयिक बंगालियों पर कुछ सामाजिक और राजनैतिक व्यंग्य भी हैं।
सर्वश्रेष्ठ कहानियाँ
सियालदह और शजादपुर स्थित अपनी खानदानी जायदाद के प्रबंधन के लिए 1891 में टैगोर ने 10 वर्ष तक पूर्वी बंगाल (वर्तमान बांग्ला देश) में रहे, वहाँ वह अक्सर पद्मा नदी (गंगा नदी) पर एक हाउस बोट में ग्रामीणों के निकट संपर्क में रहते थे और उन ग्रामीणों की निर्धनता व पिछड़ेपन के प्रति टैगोर की संवेदना उनकी बाद की रचनाओं का मूल स्वर बनी। उनकी सर्वश्रेष्ठ कहानियां, जिनमें 'दीन-हीनों' का जीवन और उनके छोटे-मोटे दुख' वर्णित हैं, 1890 के बाद की हैं और उनकी मार्मिकता में हल्का सा विडंबना का पुट है। जो टैगोर की निजी विशेषता है तथा जिसे निदेशक सत्यजीत राय अपनी बाद की फिल्मों में कुशलतापूर्वक पकड़ पाए हैं।
संगीत
राष्ट्रगान के रचयिता टैगोर को बंगाल के ग्राम्यांचल से प्रेम था और इनमें भी पद्मा नदी उन्हें सबसे अधिक प्रिय थी। जिसकी छवि उनकी कविताओं में बार-बार उभरती है। उन वर्षों में उनके कई कविता संग्रह और नाटक आए, जिनमें सोनार तरी (1894; सुनहरी नाव) तथा चित्रांगदा (1892) उल्लेखनीय है। वास्तव में टैगोर की कविताओं का अनुवाद लगभग असंभव है और बांग्ला समाज के सभी वर्गों में आज तक जनप्रिय उनके 2,000 से अधिक गीतों, जो 'रबींद्र संगीत' के नाम से जाने जाते हैं, पर भी यह लागू होता है।
स्थापना
1901 में टैगोर ने पश्चिम बंगाल के ग्रामीण क्षेत्र में स्थित शांतिनिकेतन में एक प्रायोगिक विद्यालय की स्थापना की। जहां उन्होंने भारत और पश्चिमी परंपराओं के सर्वश्रेष्ठ को मिलाने का प्रयास किया। वह विद्यालय में ही स्थायी रूप से रहने लगे और 1921 में यह विश्व भारती विश्वविद्यालय बन गया। 1902 तथा 1907 के बीच उनकी पत्नी तथा दो बच्चों की मृत्यु से उपजा गहरा दुख उनकी बाद की कविताओं में परिलक्षित होता है, जो पश्चिमी जगत में गीताजंली, सान्ग आफरिग्स (1912) के रूप में पहुंचा।
सम्मान
टैगोर के गीतांजली (1910) समेत बांग्ला काव्य संग्रहालयों से ली गई कविताओं के अंग्रेजी गद्यानुवाद की इस पुस्तक की डब्ल्यू.बी.यीट्स और आंद्रे जीद ने प्रशंसा की और इसके लिए टैगोर को 1913 में नोबेल पुरस्कार प्रदान किया गया। 1915 में टैगोर को नाइट की उपाधि दी गई। लेकिन 1919 में अमृतसर नरसंहार के विरोध में उन्होंने इसे लौटा दिया।
विदेशी यात्रा
1912 में टैगोर ने लंबी अवधियाँ भारत से बाहर बिताई, वह यूरोप, अमरीका और पूर्वी एशिया के देशों में व्याख्यान देते व काव्य पाठ करते रहे और भारत की स्वतंत्रता के मुखर प्रवक्ता बन गए। हालांकि टैगोर के उपन्यास उनकी कविताओं और कहानियों जैसे असाधारण नहीं हैं, लेकिन वह भी उल्लेखनीय है। इनमें सबसे ज्यादा लोकप्रिय है गोरा (1990) और घरे-बाइरे (1916; घर और बाहर), 1920 के दशक के उत्तरार्द्ध में टैगोर ने चित्रकारी शुरू की और कुछ ऎसे चित्र बनाए, जिन्होंने उन्हें समकालीन अग्रणी भारतीय कलाकारों में स्थापित कर दिया।
मृत्यु
रबीन्द्रनाथ ठाकुर की मृत्यु 7 अगस्त 1941 को कलकत्ता में हुआ था।