जलेबी: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
Line 24: Line 24:
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
<references/>
<references/>
==संबंधित लेख==
[[Category:खान पान]]
[[Category:खान पान]]
[[Category:मिष्ठान]][[Category:संस्कृति कोश]]
[[Category:मिष्ठान]][[Category:संस्कृति कोश]]
__INDEX__
__INDEX__
__NOTOC__
__NOTOC__

Revision as of 10:42, 11 April 2011

thumb|जलेबी|250px जलेबी, भारत की राष्ट्रीय मिठाई है। यह उत्तर भारत का एक लोकप्रिय व्यंजन है। इसका आकार पेंचदार होता है और स्वाद बेहद मीठा। जलेबी की धूम भारतीय उपमहाद्वीप से शुरू होकर पश्चिमी देश स्पेन तक जाती है। आमतौर पर तो जलेबी सादा ही बनाई व पसंद की जाती है, लेकिन पनीर या खोया जलेबी को भी लोग बडे चाव से खाते हैं। गरमा गरम जलेबियाँ सभी को बहुत पसन्द आती है। आमतौर पर ये मैदा या चावल के आटे से ही बनायी जातीं है पर मध्य प्रदेश के कुछ शहरों में मावे की जलेबी भी बनायीं जातीं है। अगर यह जलेबियाँ घर में बनी हो तो और भी अधिक स्वादिष्ट हो जाती हैं। [1]

बनाने के लिए आवश्यक सामग्री

  • 2 प्याले मैदा
  • 1 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर
  • तलने के लिए घी
  • 2 प्याले चीनी
  • चुटकी भर केसर
  • 1 छोटा चम्मच गुलाब जल
  • पिसी हुई छोटी इलायची।[2]

बनाने की विधि

  1. मैदे में बेकिंग पाउडर मिलाकर छान लें।
  2. पानी डालकर क्रीम जितना पतला बना लें। 24 घंटे के लिये गरम जगह पर रखें। ताकि हल्का ख़मीर आ जाए।
  3. 2 प्याले चीनी में 2 प्याले पानी डालें और एक तार की चाशनी बनने तक उबाल लें।
  4. चाशनी में गुनगुने पानी में घुला हुआ केशर गुलाब जल और इलायची डालें।
  5. कढ़ाई में घी गरम करें।
  6. मैदे के घोल को एक मुलायम कपड़े में डालकर बांध लें और नीचे से छोटा सा छेद कर लें। बाजार में आने वाले प्लास्टिक के छोटे मुंह वाले डब्बे का प्रयोग किया जा सकता है जो विशेष रूप से इस काम के लिये मिलता है।
  7. कढ़ाई में गोल गोल जलेबियाँ बना कर तल लें।
  8. अच्छी तली हुई जलेबियाँ चाशनी में डालें।
  9. 5 मिनट बाद चाशनी से निकालकर गरम गरम ही परोसें।[2]

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. जलेबी (हिन्दी) (एच.टी.एम.एल) निशामधुलिका। अभिगमन तिथि: 11 अप्रॅल, 2011
  2. 2.0 2.1 जलेबी (हिन्दी) (एच.टी.एम.एल) अभिव्यक्ति। अभिगमन तिथि: 11 अप्रॅल, 2011