साधना (अभिनेत्री): Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
('{{पुनरीक्षण}} सिंधी फिल्म अबाणा से अभिनय का सफर शुरु क...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
No edit summary |
||
Line 1: | Line 1: | ||
{{पुनरीक्षण}} | {{पुनरीक्षण}} | ||
[[Image:Sadhna295.jpg|साधना|thumb|250px]] | |||
सिंधी फिल्म अबाणा से अभिनय का सफर शुरु करने वाली साधना ने जो शोहरत कमाई वह किसी से छिपी नहीं है। साधना की जो बेहद कामयाब फिल्में रही है उनमें लव इन शिमला, मेरे मेहबूब, आरजू, वक्त, वो कौन थी, मेरा साया, हम दोनों, वंदना, अमानत, उल्फत, बदतमीज, इश्क पर जोर नहीं, परख, प्रेमपत्र, गबन, एक फूल दो माली, गीता मेरा नाम' प्रमुखता से गिनाई जा सकती है। | सिंधी फिल्म अबाणा से अभिनय का सफर शुरु करने वाली साधना ने जो शोहरत कमाई वह किसी से छिपी नहीं है। साधना की जो बेहद कामयाब फिल्में रही है उनमें लव इन शिमला, मेरे मेहबूब, आरजू, वक्त, वो कौन थी, मेरा साया, हम दोनों, वंदना, अमानत, उल्फत, बदतमीज, इश्क पर जोर नहीं, परख, प्रेमपत्र, गबन, एक फूल दो माली, गीता मेरा नाम' प्रमुखता से गिनाई जा सकती है। | ||
Revision as of 16:02, 11 August 2012
चित्र:Icon-edit.gif | इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव" |

सिंधी फिल्म अबाणा से अभिनय का सफर शुरु करने वाली साधना ने जो शोहरत कमाई वह किसी से छिपी नहीं है। साधना की जो बेहद कामयाब फिल्में रही है उनमें लव इन शिमला, मेरे मेहबूब, आरजू, वक्त, वो कौन थी, मेरा साया, हम दोनों, वंदना, अमानत, उल्फत, बदतमीज, इश्क पर जोर नहीं, परख, प्रेमपत्र, गबन, एक फूल दो माली, गीता मेरा नाम' प्रमुखता से गिनाई जा सकती है।
रूपहले पर्दे पर अपनी दिलकश अदाकारी से घर-घर में पसंद की गई साधना शिवदासानी (विवाह के बाद साधना नय्यर) का जन्म 2 सितंबर 1941 को कराची में हुआ। साधना की माँ लालीदेवी और पिता श्री शेवाराम थे। साधना अपने माता पिता की एकमात्र संतान थीं। एक बहन भी थी सरला, जो अब नहीं है। साधना का नाम उनके पिता मे अपनी पसंदीदा अभिनेत्री साधना बोस के नाम पर रखा था। उनकी माँ ने उन्हें आठ वर्ष की उम्र तक घर पर ही पढा़या था। साधना ने कला फिल्मों में भी अभिनय किया। रोमांटिक और रहस्यमयी फिल्मों के अलावा कला फिल्मों में भी उन्हें सराहा गया। उनकी हेयर स्टाइल, आज भी साधना कट के नाम से जानी जाती है। चूड़ीदार-कुर्ता, शरारा, गरारा, कान में बड़े झुमके, बाली और लुभावनी मुस्कान यह सब साधना की विशिष्ट पहचान रही है। चार फिल्मों में साधना ने दोहरी भूमिका निभाई।
वर्ष 1947 मे देश के बंटवारे के बाद उनका परिवार कराची छोड़कर मुंबई आ गई, तब वे मात्र 6 वर्ष की थी। 1958 में उन्होंने अपनी पहली सिंधी फिल्म अबाणा की। उस समय उनकी आयु 16- 17 वर्ष की थी। अभिनेत्री शीला रमानी इस फिल्म की नायिका थी और साधना ने उनकी छोटी बहन का किरदार निभाया था। उनकी देवआनंद के साथ एक फिल्म 'साजन की गलियाँ' कुछ कारणों से थियेटर तक नहीं पहुँच सकी।
साधना के प्रमुख नायकों में जॉय मुखर्जी, देव आनंद, सुनील दत्त, मनोज कुमार, शम्मी कपूर, राजेन्द्र कुमार, राज कपूर, फिरोज खान, शशि कपूर, किशोर कुमार, संजय खान व वसंत चौधरी आदि का नाम आता है। इन दिनों साधना प्रशंसकों के बीच नहीं आती। लंबे अर्से से उनसे जुड़ी कोई खबर भी नहीं।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ