कल्पना चावला: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
('thumb|कल्पना चावला कल्पना चावला का जन्म [[...' के साथ नया पन्ना बनाया)
 
m (श्रेणी:नया पन्ना; Adding category Category:अंतरिक्ष यात्री (को हटा दिया गया हैं।))
Line 21: Line 21:
==संबंधित लेख==
==संबंधित लेख==


[[Category:नया पन्ना]]
__INDEX__
__INDEX__
[[Category:अंतरिक्ष यात्री]]

Revision as of 13:01, 23 June 2011

thumb|कल्पना चावला कल्पना चावला का जन्म 1 जुलाई, 1961 ई. को हरियाणा के करनाल कस्बे में हुआ था। कल्पना चावला अंतरिक्ष में जाने वाली प्रथम भारतीय (बाद में उन्होंने अमेरिका की नागरिकता ले ली थी) महिला थी। कल्पना के पिता का नाम श्री बनारसी लाल चावला तथा और माता का नाम संज्योती था। वह अपने परिवार के चार भाई बहनों मे सबसे छोटी थी।

शिक्षा

कल्पना चावला ने 1976 में करनाल के टैगोर स्कूल से स्नातक, 1982 में चंडीगढ़ से एरोनॉटिकल इंजीनियरिंग तथा 1984 में टेक्साम विश्वविद्यालय से एरोस्पेस इंजीनियरिंग में एम. ए. किया। उन्होंने 1988 में कोलोरेडो विश्वविद्यालय से डॉक्टर ऑफ़ फिलासफी की डिग्री प्राप्त की। इसी वर्ष कल्पना ने नासा के एम्स रिसर्च सेंटर में काम करना शुरू किया। 1994 में उनका चयन बतौर अंतरिक्ष-यात्री किया गया। उन्होंने फ्रांसीसी व्यक्ति जीन पियर से शादी की थी।

अंतरिक्ष उड़ान

कल्पना की पहली अंतरिक्ष उड़ान एस. टी. एस.-87 कोलंबिया स्पेस शटल से संपन्न हुई तथा इसकी अवधि 19 नवंबर से 5 दिसंबर, 1997 थी। कल्पना की दूसरी और अंतिम उड़ान 16 जनवरी, 2003 को कोलंबिया स्पेस शटक से ही आरंभ हुई। यह 16 दिन का मिशन था। उन्होंने अपने सहयोगियों सहित लगभग 80 परीक्षण और प्रयोग किए। वापसी के समय 1 फरवरी 2003, को शटल दुर्घटना ग्रस्त हो गई तथा कल्पना समेत 6 अंतरिक्ष यात्रियों की मृत्यु हो गई।

पुरस्कार

कल्पना चावला को मरणोपरांत: निम्न पुरस्कार मिले-

  • काँग्रेशनल अंतरिक्ष पदक के सम्मान
  • नासा अंतरिक्ष उड़ान पदक
  • नासा विशिष्ट सेवा पदक
  • प्रतिरक्षा विशिष्ट सेवा पदक


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख