बद्रीनाथ प्रसाद: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
No edit summary
m (Adding category Category:पद्म भूषण (को हटा दिया गया हैं।))
Line 24: Line 24:


[[Category:नया पन्ना मार्च-2012]]
[[Category:नया पन्ना मार्च-2012]]
[[Category:पद्म भूषण]]


__INDEX__
__INDEX__
__NOTOC__
__NOTOC__

Revision as of 07:09, 29 March 2012

चित्र:Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"

बद्रीनाथ प्रसाद प्रसिद्ध गणितज्ञ (जन्म उत्तर प्रदेश आजमगढ़ ज़िले में 12 जनवरी, 1899 ई. मृत्यु 18 जनवरी, 1966 ई.) थे। बद्रीनाथ प्रसाद को सन 1963 में पद्म भूषण से सम्मानित किया गया था।

शिक्षा

पटना और वाराणसी के विश्वविद्यालयों में शिक्षा प्राप्त करने के बाद उच्च शिक्षा के लिए वे विदेश गए और लिवरपूल विश्वविद्यालय से गणित में पी. एच. डी. और पेरिस विश्वविद्यालय से डी. एस. सी. की उपाधियाँ प्राप्त की थी।

कार्यकाल

विदेश से वापस आने पर वे कुछ समय तक काशी हिन्दू विश्वविद्यालय में अध्यापन कार्य करने के बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय चले गये और वहां गणित विभाग के अध्यक्ष पद पर रहे। आप ‘इंडियन मैथमैटिकल सोसाइटी’ और ‘विज्ञान परिषद’ के अध्यक्ष थे। 1965 में आपने भारतीय विज्ञान कांग्रेस की अध्यक्षता की।

पुरस्कार

गणित के क्षेत्र में योगदान के लिए 1963 में भारत सरकार ने आपको ‘पद्म भूषण’ के सम्मान से विभूषित किया और 1964 में राज्यसभा के सदस्य निर्वाचित हुए।

निधन

बद्रीनाथ प्रसाद का देहांत 18 जनवरी, 1966 ई. में हृदय की गति रूक जाने के कारण हो गया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख