ऐ मेरे वतन के लोगों: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
m (ऐ मेरे वतन के लोगो का नाम बदलकर ऐ मेरे वतन के लोगों कर दिया गया है)
No edit summary
Line 9: Line 9:
{{Poemopen}}
{{Poemopen}}
<poem>
<poem>
ऐ मेरे वतन के लोगो
ऐ मेरे वतन के लोगों
तुम खूब लगा लो नारा
तुम खूब लगा लो नारा
ये शुभ दिन है हम सब का
ये शुभ दिन है हम सब का
Line 18: Line 18:
जो लौट के घर न आए -2
जो लौट के घर न आए -2


ऐ मेरे वतन के लोगो
ऐ मेरे वतन के लोगों
ज़रा आँख में भर लो पानी
ज़रा आँख में भर लो पानी
जो शहीद हुए हैं उनकी
जो शहीद हुए हैं उनकी
Line 72: Line 72:
</poem>
</poem>
{{Poemclose}}
{{Poemclose}}


==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
==टीका टिप्पणी और संदर्भ==
<references/>
<references/>
==बाहरी कड़ियाँ==
==बाहरी कड़ियाँ==
*[http://www.youtube.com/watch?v=M39a7GbNsLA ऐ मेरे वतन के लोगो (यू-ट्यूब)]
*[http://www.youtube.com/watch?v=M39a7GbNsLA ऐ मेरे वतन के लोगों (यू-ट्यूब)]
==संबंधित लेख==
==संबंधित लेख==
{{देश भक्ति गीत}}
{{देश भक्ति गीत}}

Revision as of 13:44, 1 February 2013

संक्षिप्त परिचय

ऐ मेरे वतन के लोगों
तुम खूब लगा लो नारा
ये शुभ दिन है हम सब का
लहरा लो तिरंगा प्यारा
पर मत भूलो सीमा पर
वीरों ने है प्राण गँवाए
कुछ याद उन्हें भी कर लो -2
जो लौट के घर न आए -2

ऐ मेरे वतन के लोगों
ज़रा आँख में भर लो पानी
जो शहीद हुए हैं उनकी
ज़रा याद करो कुर्बानी

जब घायल हुआ हिमालय
खतरे में पड़ी आज़ादी
जब तक थी साँस लड़े वो
फिर अपनी लाश बिछा दी
संगीन पे धर कर माथा
सो गए अमर बलिदानी
जो शहीद हुए हैं उनकी
ज़रा याद करो कुर्बानी

जब देश में थी दिवाली
वो खेल रहे थे होली
जब हम बैठे थे घरों में
वो झेल रहे थे गोली
थे धन्य जवान वो अपने
थी धन्य वो उनकी जवानी
जो शहीद हुए हैं उनकी
ज़रा याद करो कुर्बानी

कोई सिख कोई जाट मराठा
कोई गुरखा कोई मदरासी
सरहद पे मरने वाला
हर वीर था भारतवासी
जो खून गिरा पर्वत पर
वो खून था हिन्दुस्तानी
जो शहीद हुए हैं उनकी
ज़रा याद करो कुर्बानी

थी खून से लथ-पथ काया
फिर भी बन्दूक उठाके
दस-दस को एक ने मारा
फिर गिर गए होश गँवा के
जब अंत-समय आया तो
कह गए के अब मरते हैं
खुश रहना देश के प्यारों
अब हम तो सफर करते हैं
क्या लोग थे वो दीवाने
क्या लोग थे वो अभिमानी
जो शहीद हुए हैं उनकी
ज़रा याद करो कुर्बानी

तुम भूल न जाओ उनको
इस लिए कही ये कहानी
जो शहीद हुए हैं उनकी
ज़रा याद करो कुर्बानी

जय हिंद जय हिंद की सेना -2
जय हिंद, जय हिंद, जय हिंद

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख