पक्षी और बंदरों की कहानी: Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
('{{पुनरीक्षण}} ===1. पक्षी और बंदरों की कहानी=== नर्मदा के त...' के साथ नया पन्ना बनाया) |
गोविन्द राम (talk | contribs) m (पक्षी और बंदरो की कहानी का नाम बदलकर पक्षी और बंदरों की कहानी कर दिया गया है) |
(No difference)
|
Revision as of 14:13, 11 April 2013
चित्र:Icon-edit.gif | इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव" |
1. पक्षी और बंदरों की कहानी
नर्मदा के तीर पर एक बड़ा सेमर का वृक्ष है। उस पर पक्षी घोंसला बनाकर उसके भीतर, सुख से रहा करते थे। फिर एक दिन बरसात में नीले- नीले बादलों से आकाशमंडल के छा जाने पर बड़ी- बड़ी बूँदों से मूसलाधार बारिश बरसने लगा और फिर वृक्ष के नीचे बैठे हुए बंदरों को ठंडी के मारे थर थर काँपते हुए देख कर पक्षियों ने दया से विचार कहा -- अरे भाई बंदरों, सुनों :-
अस्माभिर्निमिता नीडाश्चंचुमात्राहृतैस्तृणै:।
हस्तपादादिसंयुक्ता यूयं किमिति सीदथ ?
हमने केवल अपनी चोंचों की मदद से इकट्ठा किये हुए तिनकों से घोंसले बनाये हैं और तुम तो हाथ, पाँव आदि से युक्त हो कर भी ऐसा दुख क्यों भोग रहे हो ?
यह सुन कर बंदरों ने झुँझला कर विचारा -- अरे, पवनरहित घोंसलों के भीतर बैठे हुए सुखी पक्षी हमारी निंदा करते हैं, करने दो। जब तक वर्षा बंद हो बाद जब पानी का बरसना बंद हो गया, तब उन बंदरों ने पेड़ पर चढ़ कर सब घोंसले तोड़ डाले और उनके अंडे नीचे गिरा दिया।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ