देवदास (1936): Difference between revisions
[unchecked revision] | [unchecked revision] |
No edit summary |
आदित्य चौधरी (talk | contribs) (→सफ़लता) |
||
Line 14: | Line 14: | ||
देवदास पर फ़िल्म बनाने की शुरुआत की बात करें, तो सबसे पहले याद आते हैं पी.सी. बरुआ। यह बात सन 1935 की है। फ़िल्म देवदास सबसे पहले बनी थी बांग्ला में। बरुआ निर्देशित इस फ़िल्म में देवदास बने थे खुद बरुआ। चंद्रमुखी बनी थीं चंद्रबती देवी और पार्वती का रोल जमुना ने किया था। इस फ़िल्म को जब अपार सफलता मिली, तब निर्माता ने बरुआ से इसे हिंदी में बनाने को कहा। उसकी तैयारी शुरू हुई। इस बार बरुआ ने सिर्फ निर्देशन की कमान संभाली और देवदास के रोल के लिए गायक-अभिनेता के रूप में चर्चा में आए कुंदनलाल सहगल को चुना। देवदास के रोल में सहगल को चुनने की वजह यह थी कि फ़िल्म हिंदी में बननी थी और वह जमाना ऐसा था, जब अभिनेता खुद फ़िल्मों में गीत गाते थे। पार्वती बनीं इस बार भी जमुना और चंद्रमुखी के लिए ख़ूबसूरत हीरोइन राजकुमारी को चुना गया। | देवदास पर फ़िल्म बनाने की शुरुआत की बात करें, तो सबसे पहले याद आते हैं पी.सी. बरुआ। यह बात सन 1935 की है। फ़िल्म देवदास सबसे पहले बनी थी बांग्ला में। बरुआ निर्देशित इस फ़िल्म में देवदास बने थे खुद बरुआ। चंद्रमुखी बनी थीं चंद्रबती देवी और पार्वती का रोल जमुना ने किया था। इस फ़िल्म को जब अपार सफलता मिली, तब निर्माता ने बरुआ से इसे हिंदी में बनाने को कहा। उसकी तैयारी शुरू हुई। इस बार बरुआ ने सिर्फ निर्देशन की कमान संभाली और देवदास के रोल के लिए गायक-अभिनेता के रूप में चर्चा में आए कुंदनलाल सहगल को चुना। देवदास के रोल में सहगल को चुनने की वजह यह थी कि फ़िल्म हिंदी में बननी थी और वह जमाना ऐसा था, जब अभिनेता खुद फ़िल्मों में गीत गाते थे। पार्वती बनीं इस बार भी जमुना और चंद्रमुखी के लिए ख़ूबसूरत हीरोइन राजकुमारी को चुना गया। | ||
==सफ़लता== | ==सफ़लता== | ||
इस फ़िल्म को भी अपार सफलता मिली। बांग्ला | इस फ़िल्म को भी अपार सफलता मिली। बांग्ला संस्करण को जहां बंगाल और उससे जुड़े क्षेत्र में ही सफलता मिली, वहीं हिंदी संस्करण का क्षेत्र व्यापक था। फ़िल्म को चहुंओर कामयाबी मिली। फ़िल्म की सफलता ने सभी कलाकारों को रातोंरात स्टार बना दिया। | ||
==मुख्य कलाकार== | ==मुख्य कलाकार== | ||
*कुंदनलाल सहगल- देवदास | *कुंदनलाल सहगल- देवदास |
Revision as of 13:09, 30 August 2010
शरतचंद्र के नायाब उपन्यास पर आधारित फ़िल्म देवदास पी.सी. बरुआ के निर्देशन में बनी हिन्दी फ़िल्म थी। जिसका प्रदर्शन 1935 में हुआ था।
कथावस्तु
हिन्दी सिनेमा की एक महत्त्वपूर्न कृति ’देवदास’ 1935 में बनी थी। ‘देवदास” की पार्वती प्रेम और परंपरा का अन्तर्द्वन्द्व झेलती है और अन्तत: उसे परंपरा के दबाब में प्रेम का परित्याग करना पड़ता है। पार्वती कर्तव्यपरायण हिंदू धर्म पत्नी का फर्ज़ निभाती है। पूरी फ़िल्म स्त्री की इस कशमकश को व्यक्त करती है किन्तु फ़िल्म का अंत ‘परंपरा’ के पुराने पड़ जाने और स्त्री की मुक्त आकांक्षा का संकेत कर जाता है। 1935 में इस तरह के संकेत भी महत्त्वपूर्ण माने जा सकते है। शायद यही रूप फ़िल्म की लोकप्रियता का एक बड़ा कारण था। यह फ़िल्म स्त्री का रोमानी चित्र प्रस्तुत करती है तो अछूत कन्या(1936) में इसका थोड़ा विस्तार होता है। ‘देवदास’ अमीर-गरीब के तनाव पर रची गयी फ़िल्म है।[1]
कुंदनलाल सहगल बने देवदास
हिन्दी फ़िल्मों में कुंदनलाल सहगल वैसे तो एक बेमिसाल गायक के रूप में विख़्यात हैं लेकिन देवदास जैसी चंद फ़िल्मों में अभिनय के कारण उनके प्रशंसक उन्हें एक उम्दा अभिनेता भी करार देते हैं। समीक्षक सहगल के अभिनय जीवन में देवदास फ़िल्म का विशेष स्थान मानते हैं। इस फ़िल्म का मुख्य पात्र और उस किरदार को निभा रहे सहगल की निजी जिंदगी दोनों में एक समानता थी कि दोनों काफी अधिक शराब पीते थे। इस फ़िल्म में देवदास के ट्रेन के अंतिम सफर और उसके पारो के ससुराल पहुँचने के दृश्यों में सहगल ने बेमिसाल भूमिका अदा की थी। इन दृश्यों में एक शराबी व्यक्ति के बावज़ूद उन्होंने प्रेम के उदात्त चरित्र को जीवंत कर दिया। सहगल के कुछ प्रशंसक तो यहां तक दावा करते हैं कि देवदास में उनका अभिनय बाद में बनी देवदास में दिलीप कुमार के अभिनय से भी कहीं बेहतर हैं।
गीत-संगीत
देवदास में अभिनेता का किरदार निभाने वाले कुंदनलाल सहगल ने ही देवदास के गाने भी गाए हैं। कुंदनलाल सहगल न सिर्फ़ गायक थे बल्कि अच्छे अभिनेता भी थे और उनकी फ़िल्म देवदास ने 1935 में कामयाबी के ऐसे झंडे गाड़े थे जो एक मिसाल बन चुके हैं। सहगल की जगह कोई नहीं ले पाया है। आज तक न तो कोई दूसरा सहगल पैदा हुआ है और न ही भविष्य में होगा।
"बालम आए बसो मोरे मन में" और "अब दिन बितत नाहीं, दुख के" इसके प्रमुख गाने हैं। श्री केदार शर्मा के लिखे गानों ने शरतचंद्र के एक नाकाम, निराश प्रेमी की छवि को अमर बना दिया था।[2]
निर्देशन
देवदास पर फ़िल्म बनाने की शुरुआत की बात करें, तो सबसे पहले याद आते हैं पी.सी. बरुआ। यह बात सन 1935 की है। फ़िल्म देवदास सबसे पहले बनी थी बांग्ला में। बरुआ निर्देशित इस फ़िल्म में देवदास बने थे खुद बरुआ। चंद्रमुखी बनी थीं चंद्रबती देवी और पार्वती का रोल जमुना ने किया था। इस फ़िल्म को जब अपार सफलता मिली, तब निर्माता ने बरुआ से इसे हिंदी में बनाने को कहा। उसकी तैयारी शुरू हुई। इस बार बरुआ ने सिर्फ निर्देशन की कमान संभाली और देवदास के रोल के लिए गायक-अभिनेता के रूप में चर्चा में आए कुंदनलाल सहगल को चुना। देवदास के रोल में सहगल को चुनने की वजह यह थी कि फ़िल्म हिंदी में बननी थी और वह जमाना ऐसा था, जब अभिनेता खुद फ़िल्मों में गीत गाते थे। पार्वती बनीं इस बार भी जमुना और चंद्रमुखी के लिए ख़ूबसूरत हीरोइन राजकुमारी को चुना गया।
सफ़लता
इस फ़िल्म को भी अपार सफलता मिली। बांग्ला संस्करण को जहां बंगाल और उससे जुड़े क्षेत्र में ही सफलता मिली, वहीं हिंदी संस्करण का क्षेत्र व्यापक था। फ़िल्म को चहुंओर कामयाबी मिली। फ़िल्म की सफलता ने सभी कलाकारों को रातोंरात स्टार बना दिया।
मुख्य कलाकार
- कुंदनलाल सहगल- देवदास
- जमुना- पार्वती (पारो)
- राजकुमारी- चंद्रमुखी
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ
- ↑ इलेक्ट्रोनिक मीडिया और महिलाएँ (हिन्दी) (एच टी एम एल) मंत्रा। अभिगमन तिथि: 27 अगस्त, 2010।
- ↑ लेकिन दुनिया में कोई दूसरा 'सहगल' नहीं आया (हिन्दी) (एच टी एम एल) मंत्रा। अभिगमन तिथि: 27 अगस्त, 2010।