प्रयोग:रिंकू4: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
No edit summary
No edit summary
Line 1: Line 1:
'''सचिन पायलट''' ([[अंग्रेज़ी]]: ''Sachin Pilot'', जन्म [[7 सितंबर]] [[1977]]; [[सहारनपुर]], [[उत्तर प्रदेश]]) राजनीतिज्ञ और [[भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस]] के एक सदस्य हैं। [[पंद्रहवीं लोकसभा सांसद|पंद्रहवीं लोकसभा]] में [[भारतीय संसद]] के सदस्य के रूप में [[राजस्थान]] के [[अजमेर]] लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। ये राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और कॉरपोरेट मामलों के मंत्री रहे। इनको [[भारत सरकार]] की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री बनाया गया। इन्होंने [[चौदहवीं लोकसभा सांसद|चौदहवीं लोकसभा]] में [[राजस्थान]] के [[दौसा]] लोकसभा क्षेत्र का [[भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस]] की ओर से प्रतिनिधित्व किया।
==परिचय==
सचिन पायलट का जन्म [[7 सितंबर]] [[1977]] को [[सहारनपुर]], [[उत्तर प्रदेश]] में गुज्जर समुदाय से हुआ था। इनके पिता स्वर्गीय राजेश पायलट थे। इनके पिता [[कांग्रेस]] के दिग्गज नेताओं में से एक थे। इनकी प्रारंभिक शिक्षा एयर फोर्स बाल भारती स्कूल, [[नयी दिल्ली]] में हुई। इन्होंने अपने स्नातक की डिग्री [[दिल्ली विश्वविद्यालय]] के सेंट स्टीफेंस महाविद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद इन्होंने [[अमेरिका]] में स्थित पेंसिलवानिया विश्वविद्यालय के व्हॉर्टन स्कूल से एमबीए की डिग्री प्राप्त की।
सचिन पायलट का [[विवाह]] सारा अब्दुल्ला के साथ [[15 जनवरी]] [[2004]] में हुआ, जो कश्मीरी नेता [[फारूक अब्दुल्ला]] की सुपुत्री हैं। फारूक अब्दुल्ला नेशनल कांफ्रेंस और पूर्व मुख्यमंत्री [[जम्मू-कश्मीर]] थे। सचिन के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। वर्तमान में सचिन और सारा गाजियाबाद में रहते हैं।
==राजनीतिक कॅरियर==
सचिन पायलट [[भारत]] लौटकर [[2002]] में अपने [[10 फ़रवरी]] को सचिन [[कांग्रेस|कांग्रेस पार्टी]] में शामिल हुए। इस अवसर पर एक बडे़ किसान सभा का आयोजन भी किया गया। पायलट [[13 मई]] [[2004]] को [[चौदहवीं लोकसभा सांसद|चौदहवीं लोकसभा]] के लिए [[दौसा]] लोकसभा क्षेत्र से चुने गये, जिसमें उन्होंने अपने निकटतम विपक्षी को 1.2 लाख मतों से हराया। 26 साल की उम्र में ये भारतीय सांसद बनने वाले सबसे युवा व्यक्ति थे। पायलट [[केंद्र सरकार]] के गृह विभाग के स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सलाहकार समिति के सदस्य भी हैं।
{| width="70%" class="bharattable-green"
{| width="70%" class="bharattable-green"
|-
|-

Revision as of 13:02, 7 February 2017

सचिन पायलट (अंग्रेज़ी: Sachin Pilot, जन्म 7 सितंबर 1977; सहारनपुर, उत्तर प्रदेश) राजनीतिज्ञ और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के एक सदस्य हैं। पंद्रहवीं लोकसभा में भारतीय संसद के सदस्य के रूप में राजस्थान के अजमेर लोकसभा क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया। ये राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष और कॉरपोरेट मामलों के मंत्री रहे। इनको भारत सरकार की पंद्रहवीं लोकसभा के मंत्रीमंडल में संचार एवं सूचना प्रौद्योगिकी राज्यमंत्री बनाया गया। इन्होंने चौदहवीं लोकसभा में राजस्थान के दौसा लोकसभा क्षेत्र का भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की ओर से प्रतिनिधित्व किया।

परिचय

सचिन पायलट का जन्म 7 सितंबर 1977 को सहारनपुर, उत्तर प्रदेश में गुज्जर समुदाय से हुआ था। इनके पिता स्वर्गीय राजेश पायलट थे। इनके पिता कांग्रेस के दिग्गज नेताओं में से एक थे। इनकी प्रारंभिक शिक्षा एयर फोर्स बाल भारती स्कूल, नयी दिल्ली में हुई। इन्होंने अपने स्नातक की डिग्री दिल्ली विश्वविद्यालय के सेंट स्टीफेंस महाविद्यालय से प्राप्त की। इसके बाद इन्होंने अमेरिका में स्थित पेंसिलवानिया विश्वविद्यालय के व्हॉर्टन स्कूल से एमबीए की डिग्री प्राप्त की।

सचिन पायलट का विवाह सारा अब्दुल्ला के साथ 15 जनवरी 2004 में हुआ, जो कश्मीरी नेता फारूक अब्दुल्ला की सुपुत्री हैं। फारूक अब्दुल्ला नेशनल कांफ्रेंस और पूर्व मुख्यमंत्री जम्मू-कश्मीर थे। सचिन के दो पुत्र और एक पुत्री हैं। वर्तमान में सचिन और सारा गाजियाबाद में रहते हैं।

राजनीतिक कॅरियर

सचिन पायलट भारत लौटकर 2002 में अपने 10 फ़रवरी को सचिन कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए। इस अवसर पर एक बडे़ किसान सभा का आयोजन भी किया गया। पायलट 13 मई 2004 को चौदहवीं लोकसभा के लिए दौसा लोकसभा क्षेत्र से चुने गये, जिसमें उन्होंने अपने निकटतम विपक्षी को 1.2 लाख मतों से हराया। 26 साल की उम्र में ये भारतीय सांसद बनने वाले सबसे युवा व्यक्ति थे। पायलट केंद्र सरकार के गृह विभाग के स्टैंडिंग कमिटी के सदस्य एवं नागरिक उड्डयन मंत्रालय के सलाहकार समिति के सदस्य भी हैं।



क्रम संख्या फ़िल्म का नाम क्रम संख्या फ़िल्म का नाम क्रम संख्या फ़िल्म का नाम
1. मना देसम 2. पल्लेतुरी पिल्ला 3. श्री कृष्णार्जुन युधम
4. कर्ण 5. दानवीर सूर कर्ण 6. देवुदु चेसिना मनुशुलु
7. अदावी रामुडु 8. ड्राईवर रामुडु 9. वेतागादु
10. सरदार पापा रायुडु 11. जस्टिस चौधरी 12. -