व्लादिमीर पुतिन: Difference between revisions

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
[unchecked revision][unchecked revision]
('{{सूचना बक्सा राजनीतिज्ञ |चित्र=Vladimir-Putin.jpg |चित्र का नाम...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
 
No edit summary
Line 49: Line 49:
<references/>
<references/>
==संबंधित लेख==
==संबंधित लेख==
{{मुख्य अथिति (गणतंत्र दिवस)}}
{{मुख्य अतिथि (गणतंत्र दिवस)}}
[[Category:मुख्य अतिथि (गणतंत्र दिवस)]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:चरित कोश]]
[[Category:मुख्य अतिथि (गणतंत्र दिवस)]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व]][[Category:प्रसिद्ध व्यक्तित्व कोश]][[Category:जीवनी साहित्य]][[Category:चरित कोश]]
__INDEX__
__INDEX__

Revision as of 13:17, 27 April 2017

व्लादिमीर पुतिन
पूरा नाम व्लादिमीर व्लादिमीरोविच पुतिन
अन्य नाम व्लादिमीर पुतिन
जन्म 7 अक्टूबर 1952
जन्म भूमि लेनिनग्रेड, रूसी गणराज्य, सोवियत संघ
अभिभावक पिता- व्लादिमीर स्पिरिदोनोविच पुतिन, माता- मारिया इवानोव्ना शेलोमोवा
पति/पत्नी ल्यूडमिला पुतिन
संतान मारिया, येकटेरिना
प्रसिद्धि राजनीतिज्ञ
पार्टी संयुक्त रूस पार्टी नेता
पद राष्ट्रपति
कार्य काल राष्ट्रपति- 7 मई, 2012 से अब तक; प्रधानमंत्री- 8 मई, 2008 - 7 मई, 2012
शिक्षा स्नातक
विद्यालय लेनिनग्राद राज्य विश्वविद्यालय
भाषा रूसी, जर्मन और अंग्रेज़ी
अन्य जानकारी व्लादिमीर पुतिन को 9 अगस्त, 1999 को तीन प्रथम उप-प्रधानमंत्रियों में से एक के रूप में नियुक्त किया गया और बाद में उसी दिन राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन ने उन्हें रूसी संघीय सरकार के कार्यवाहक प्रधानमंत्री के रूप में नियुक्त किया।
अद्यतन‎

व्लादिमीर व्लादिमीरोविच पुतिन (अंग्रेज़ी: Vladimir Putin जन्म: 7 अक्टूबर, 1952, सोवियत संघ के रूसी गणराज्य के लेनिनग्राद (वर्तमान सेंट पीटर्सबर्ग, रूस) रूसी राजनीतिज्ञ हैं। वह रूस के वर्तमान राष्ट्रपति हैं। इससे पहले सन 2000 से 2008 तक रूस के राष्ट्रपति तथा 1999 से 2000 एवं 2008 से 2012 तक रूस के प्रधानमंत्री रह चुके हैं। वह अपने पिछले प्रधानमंत्री कार्यकाल के दौरान रूस की संयुक्त रूस पार्टी के अध्यक्ष भी थे।

परिचय

व्लादिमीर पुतिन का जन्म 7 अक्टूबर, 1952 को सोवियत संघ के रूसी गणराज्य के लेनिनग्राद (वर्तमान सेंट पीटर्सबर्ग, रूस) में हुआ था। उनके पिता का नाम व्लादिमीर स्पिरिदोनोविच पुतिन और माता का नाम मारिया इवानोव्ना शेलोमोवा था। उनकी माँ फ़ैक्टरी मजदूर एवं पिता सोवियत नेवी में कार्य करते थे। उनके पिता 1930 के दशक में पनडुब्बी बेड़े में सेवा करते थे और द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान शत्रु को घात लगाकर हमला करने वाले दस्ते में भर्ती हो गए। युद्ध के बाद उन्होंने एक कारख़ाने में फोरमैन के रूप में काम किया। व्लादीमिर अपने पिता के तीसरे पुत्र थे। उनके दो बड़े भाइयों की बाल अवस्था में ही मृत्यु हो गई थी। सन 1975 में पुतिन ने लेनिनग्राद राजकीय विश्वविद्यालय से स्नातक की उपाधि प्राप्त की।

शुरुआती कॅरियर

अपनी स्नातक की डिगरी प्राप्त करके उन्होंने केजीबी में काम करना शुरू किया। यहाँ वह सन 1991 तक काम करते रहे। केजीबी में थोड़े ही समय में उन्हें लेनिनग्राद में विदेशियों और वाणिज्यिक दूतावास के अधिकारियों की निगरानी का कार्य मिला।

राजनीतिक कॅरियर

व्लादिमीर पुतिन ने 16 साल तक केजीबी में ऑफिसर के रूप में सेवा की, जहाँ वे लेफ्टिनेंट कर्नल के पद तक पदोन्नत हुए। उन्होंने अपना राजनीतिक कॅरियर 1991 में केजीबी से सेवानिवृत्त होने के पश्चात अपने पैतृक शहर सेंट पीटर्सबर्ग से शुरु किया। 1996 में वह मास्को में राष्ट्रपति बोरिस येल्तसिन के प्रशासन में शामिल हो गए एवं येल्तसिन के अप्रत्याशित रूप से इस्तीफा दे देने के कारण 31 दिसम्बर 1999 को रूस के कार्यवाहक राष्ट्रपति बने। तत्पश्चात, पुतिन ने वर्ष 2000 और फिर 2004 का राष्ट्रपति चुनाव जीता। रूसी संविधान के द्वारा तय किये गए कार्यकाल सीमा की वजह से वह 2008 में लगातार तीसरी बार राष्ट्रपति पद के चुनाव में खड़े होने के लिए अयोग्य थे। 2008 में दिमित्री मेदवेदेव ने राष्ट्रपति चुनाव जीता और प्रधानमंत्री के रूप में पुतिन को नियुक्त किया। सितंबर 2011 में क़ानून में बदलाव के परिणामस्वरूप राष्ट्रपति पद के कार्यकाल की अवधी चार साल से बढ़ाकर छह साल हो गयी एवं पुतिन ने 2012 में राष्ट्रपति पद के लिए एक तीसरे कार्यकाल की तलाश में चुनाव लड़ने करने की घोषणा की, जिसके चलते कई रूसी शहरों में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन हुए। मार्च 2012 में उन्होंने यह चुनाव जीता और वर्तमान में 6 वर्ष के कार्यकाल की पूर्ति कर रहे हैं।

भाषा

पुतिन रूसी के अलावा जर्मन भी जानते हैं। माना जाता है कि राष्ट्रपति बनने के बाद उन्होंने अंग्रेज़ी सीखी थी। औपचारिक वार्ता के लिए वह अब भी दुभाषियों का सहारा लेते हैं। सर्वप्रथम पुतिन ने 2003 में बकिंघम पैलेस में राजकीय रात्रिभोज के दौरान महारानी एलिजाबेथ द्वितीय की मां की मृत्यु पर अपनी संवेदना प्रकट करते हुए पहली बार सार्वजनिक रूप से अंग्रेज़ी में बात की थी।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख