User:रविन्द्र प्रसाद/2

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search

1 महाभारत के पहले पर्व आदिपर्व में किस घटना के बाद महाभारत महाकाव्य प्रारम्भ हुआ है?(हि.ध.प्र.- 132)

सर्पदंश से परीक्षित की मृत्यु
कद्रू तथा विनता वृत्तांत
गरुड़ द्वारा अमृत लाना
जनमेजय का सर्पसत्र

2 महाभारत महाकाव्य कितने वर्षों में पूरा हुआ था?(हि.ध.प्र.- 132)

दो वर्ष
एक वर्ष
तीन वर्ष
चार वर्ष

3 ऋषि वसिष्ठ के अभिशाप के परिणामस्वरूप पवित्र गंगा से कौन उत्पन्न हुए थे?(हि.ध.प्र.- 132)

आठ वसु
बारह आदित्य
दो अश्विनी कुमार
ग्यारह रुद्र

4 अर्जुन के पुत्र अभिमन्यु किसके अवतार थे?(हि.ध.प्र.- 132)

सूर्यदेव के पुत्र शनि
चन्द्रमा के पुत्र वर्चा
ग्यारह रुद्रों में से एक
बृहस्पति के पुत्र बुध

5 दुष्यंत और शकुंतला के पुत्र भरत का अन्य नाम क्या था?(हि.ध.प्र.- 133)

सर्ववर्मन
सामवर्त
सिंहलाद
सर्वदमन

6 द्रौपदी को छोड़कर युधिष्ठिर की अन्य पत्नी का नाम क्या था?(हि.ध.प्र.- 134)

बलन्धरा
विजया
देविका
उलूपी

7 पाण्डवों के कुल कितने पुत्र थे?(हि.ध.प्र.- 134)

चार
ग्यारह
एकमात्र अभिमन्यु
सात

8 सरस्वती नदी के तट पर भीष्म के के सौतेले भाई राजकुमार चित्रांगद का वध किसने किया था?(हि.ध.प्र.- 134)

गान्धारराज सुबल
मद्रराज शल्य
यदुराज शूरसेन
गन्धर्वराज चित्रांगद

9 अम्बा और अम्बालिका किस राजवंश की राजकुमारियाँ थी?(हि.ध.प्र.- 135)

काशी
कोशल
मगध
अंग

10 धृतराष्ट्र, पाण्डु और विदुर के पिता कौन थे?(हि.ध.प्र.- 135)

भृगु
दुर्वासा
व्यास
पराशर

11 कुंती का मध्य नाम क्या था?(हि.ध.प्र.- 135)

सुबला
पृथा
माद्री
अनामिका

12 पाण्डु ने शिकार करते समय मृग के रूप में भूलवश किस ऋषि की हत्या कर दी थी, जिन्होंने तत्पश्चात पाण्डु को शाप दिया था?(हि.ध.प्र.- 136)

मांडव्य
किन्दम
च्यवन
मार्कण्डेय

13 द्रोणाचार्य को दिव्यास्त्र किसने दिये थे?(हि.ध.प्र.- 136)

शरद्वान
परशुराम
शिव
इन्द्र देव

14 किस अप्सरा ने अर्जुन को शाप दिया था कि उसे एक वर्ष तक नंपुसक के रूप में रहना पड़ेगा?(हि.ध.प्र.- 136)

उर्वशी
रम्भा
मेनका
तिलोत्तमा

15 यक्ष के रूप में युधिष्ठिर के सामने कौन आया था, जिसने उनसे विभिन्न दार्शनिक प्रश्न पूछे थे?(हि.ध.प्र.- 136)

इन्द्र
यमराज
धर्मराज
अग्नि