हुसैन सागर झील

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 14:11, 26 September 2010 by व्यवस्थापन (talk | contribs) (Text replace - "खास " to "ख़ास ")
Jump to navigation Jump to search

हुसैन सागर झील

हैदराबाद और सिकंदराबाद के मध्य स्थित हुसैन सागर एक सुंदर झील है। इसके बीच में स्थित 'रॉक ऑफ गिब्राल्टर' पर स्थापित महात्मा बुद्ध की 18 मीटर ऊंची प्रतिमा पर्यटकों के लिए आकर्षण का ख़ास कारण है।

350 टन की इस प्रतिमा को यहाँ स्थापित करना कठिन काम था। जब यह प्रतिमा नाव से यहाँ लाई जा रही थी तो वह नाव पलट गई थी और प्रतिमा झील में जा गिरी। हुसैन सागर झील बेगमपेट के समीप हुसैन सागर झील का हैदराबाद में वही स्थान है जो मुंबई में मरीन ड्राइव का है। इसका निर्माण इब्राहिम कुली कुतुब शाह के दामाद हुसैन शाह ने कराया था। उन्हीं के नाम पर इस झील का नाम पड़ा है।

यहाँ का सबसे बड़ा आकर्षण झील के बीच स्थित भगवान बुद्ध की 17.5 मी. लंबी पत्थर की प्रतिमा है। यह एक ही पत्थर को तराश कर बनाई गई विश्व की सबसे बड़ी मूर्तियों में से एक है। 1990 में यह प्रतिमा पानी में डूब गई थी और दो साल तक झील में ही पड़ी रही। दो साल बाद 350 टन की इस मूर्ति को पुन: झील के मध्य में स्थापित किया जा सका।

यह झील जुड़वा शहरों के नाम से मशहूर हैदराबाद और सिकंदराबाद को अलग करती है। यहाँ 33 प्रसिद्ध ऐतिहासिक लोगों की मूर्तियां भी हैं जिसमें नन्नय्या, तिक्कना, इर्रना, रुद्रम्मा, मोल्ला, जशुआ, अन्नमय्या, त्यागय्या, वेमाना और पिंगली वैंकय्या जैसी प्रसिद्व हस्तियां शामिल है।

बाद में सन 1992 में विशेषज्ञों की सहायता से इसे निकाल कर यहाँ स्थापित किया गया। झील के पास लुंबिनी पार्क में संगीतमय फव्वारे लगे हैं। ये शाम के समय बेहद सुंदर दिखते हैं।

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः