सोमेश्वर प्रथम
सोमेश्वर प्रथम का उपनाम आहवमल्ल था, कल्याणी के चालुक्य वंश का पाँचवाँ शासक था, जिसने 1041 से 1072 ई0 तक राज्य किया। उसने कल्याणी की नींव डाली और उसे ही अपनी राजधानी बनाया। उसे चोल सम्राट राजेन्द्र प्रथम से संघर्ष करना पड़ा, जिसने उसे कोप्पल युद्ध में पराजित किया। राजेन्द्र प्रथम के उत्तराधिकारी वीर राजेन्द्र ने भी उसे कूडल संगम के युद्ध में हराया। इन पराजयों के बावजूद उसने चालुक्य वंश की शक्ति को सुरक्षित रखा।