लक्ष्मीकांत

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 07:13, 8 May 2012 by DrMKVaish (talk | contribs)
Jump to navigation Jump to search
चित्र:Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"
लक्ष्मीकांत
पूरा नाम लक्ष्मीकांत कांताराम कुदलकर
प्रसिद्ध नाम लक्ष्मीकांत
जन्म 1937
कर्म-क्षेत्र संगीतकार
नागरिकता भारतीय

संगीत एक शक्ति है, इसी के माध्यम से लोग को अपना दर्द बांटते हैं। संगीत जाति और धर्म से परे होता है। लेकिन संगीत को सजाने और संवारने वाले की बात करें तो भला लक्ष्मीकांत को कैसे भुलाया जा सकता है।

लक्ष्मीकांत कांताराम कुदलकर का जन्म 1937 में हुआ था। नौ वर्ष की छोटी सी उम्र मे हीं उनके पिता का निधन हो गया, जिसके कारण उन्हें बीच में ही अपनी पढ़ाई छोड़ देनी पड़ी। बचपन के दिनों से ही लक्ष्मीकांत का रुझान संगीत की ओर था और वह संगीतकार बनना चाहते थे। लक्ष्मीकांत ने संगीत की प्रारंभिक शिक्षा उस्ताद हुसैन अली से हासिल की। इस बीच घर की जरूरतों को पूरा करने के लिए लक्ष्मीकांत ने संगीत समारोह में हिस्सा लेना शुरू कर दिया। आगे चलकर वाद्य यंत्र मेंडोलियन बजाने की शिक्षा बालमुकुंद इंदौरकर से ली।

बाद के दिनों में लक्ष्मीकांत-प्यारे लाल की जोड़ी के रूप में फिल्म जगत में अपने संगीत का लोहा मनवाकर हीं माने। अपने कैरियर की शुरुआत कल्याण जी आनन्द के बतौर सहायक के तौर पर उन्होंने मदारी, सत्ता बाजार, छलिया और दिल तेरा हम भी तेरे जैसी कई फिल्मों में काम किया। इसी दरम्यान चार भेजपुरी फिल्मों में संगीत देने का प्रस्ताव दुर्भाग्यवश नहीं मिल पाया। इस जोड़ी पर संगीत का ऐसा जुनुन था कि मशहूर निर्माता-निर्देशक बाबू भाई मिस्त्री की क्लासिकल फिल्म पारसमणि ने इनकी तकदीर बदल कर रख दी। फिर पीछे मुड़कर देखने का मौका हीं नहीं मिला। हंसता हुआ नूरानी चेहरा...और वो जब याद आए....जैसी इन मधुर गीतों की तासीर आज भी लोगों के जेहन में बरकरार है।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः