उदयपुर पर्यटन
उदयपुर / झीलों का शहर
उदयपुर को झीलों का शहर भी कहते हैं। उदयपुर, उत्तरी भारत का सबसे आकर्षक पर्यटन स्थल माना जाता है। पर्यटकों के आकर्षण के लिए यहाँ बहुत कुछ है। झीलों के साथ रेगिस्तान का अनोखा संगम अन्य कहीं नहीं देखने को मिलता है। यह शहर अरावली पहाडी के पास राजस्थान में स्थित है। मेवाड़ उदयपुर का ही पुराना नाम है । इस शहर ने बहुत कम समय में देश को कई देशभक्त दिए हैं। यहाँ का मेवाड़ राजवंश अपने को सूर्य से जोड़ता है। यहाँ का इतिहास निरंतर संघर्ष का इतिहास रहा है। यह संघर्ष स्वतंत्रता, स्वाभिमान तथा धर्म के लिए हुआ। संघर्ष कभी राजपूतों के बीच तो कभी मुग़ल तथा अन्य शासकों के साथ हुआ। यहाँ जैसी देशभक्ित, उदार व्यवहार तथा स्वतंत्रता के लिए उत्कृष्ट इच्छा किसी दूसरे जगह देखने को नहीं मिलती है।
पर्यटन स्थल
[[चित्र:City-Palace-Udaipur-2.jpg|सिटी पैलेस, उदयपुर
City Palace, Udaipur|thumb]]
यहाँ के प्रमुख दर्शनीय चीजें यहाँ के शासकों द्वारा बनवाई गई महलें, झीलें, बगीचें तथा स्मारक हैं। ये सभी चीजें हमें सिसोदिया राजपूत शासकों के सदगुण, विजय तथा स्वतंत्रता की याद दिलाते हैं। इनका निर्माण उस समय हुआ जब मेवाड़ ने पहली बार मुग़लों की अधीनता स्वीकार की थी तथा बाद में अंग्रेज़ों की। आपको उदयपुर घूमने के लिए कम-से-कम तीन दिन का समय देना चाहिए। इसके आसपास के स्थानों को घूमने के लिए दो और दिन देना चाहिए।
- सिटी पैलेस काम्पलेक्स
- सिटी पैलेस संग्रहालय
- सरकारी संग्रहालय
- काँच गैलरी
- विंटेज कार
- जगदीश मंदिर
- बगोर की हवेली
- आहर
- मानसून भवन
- उदयपुर की सात बहनें
अन्य पर्यटन स्थल
[[चित्र:Jag-Mandir-Palace.jpg|जग मंदिर पैलेस, उदयपुर
Jag Mandir Palace, Udaipur|thumb]]
- एकलिंगजी
- हल्दीघाटी
- नाथद्वार
- कंकरोली तथा राजसमंद
- राजसमंद झील
- जग निवास द्वीप
- जग मंदिर
- शिल्पग्राम
- सज्जनगढ़
- मोती नगरी
- सहेलियों की बाड़ी