राष्ट्रीय राजमार्ग 9

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:45, 17 November 2013 by कात्या सिंह (talk | contribs) (''''राष्ट्रीय राजमार्ग 9''' (अंग्रेज़ी: ''National Highway 9'' अथवा NH9) ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

राष्ट्रीय राजमार्ग 9 (अंग्रेज़ी: National Highway 9 अथवा NH9) की कुल लंबाई 841 किमी है। यह भारत का एक प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग है जो मध्य भारत में महाराष्ट्र, कर्नाटक और आंध्र प्रदेश राज्यों से गुजरता है।

राष्ट्रीय राजमार्ग 9 कुल 841 किमी (523 मील) लम्बा है। यह महाराष्ट्र में पुणे से शुरू होता है और जो महाराष्ट्र में 336 किमी, कर्नाटक में 75 किमी और आंध्र प्रदेश में 430 किमी है और मछलीपट्टनम में समाप्त होता है। पुणे से 40 किलोमीटर तक का मार्ग एक अच्छी गुणवत्तापूर्ण 4 लेन का राजमार्ग के रूप में विकसित किया गया है, ऐसा ही हैदराबाद से पहले और बाद की जगह 40 किमी को विकसित किया गया है। विजयवाड़ा से 50 किमी (25 मील) पहले 4 लेन का राजमार्ग के रूप में विकसित किया गया है। शेष 700 किलोमीटर (430 मील) के विकास के लिए इंतज़ार है।

मुख्य जंक्शन

राष्ट्रीय राजमार्ग 9 में मुख्य जंक्शन हैं- राष्ट्रीय राजमार्ग 4 पूना में, राष्ट्रीय राजमार्ग 13 सोलापुर में, राष्ट्रीय राजमार्ग 211 शोलापुर में, राष्ट्रीय राजमार्ग 7 हैदराबाद में, राष्ट्रीय राजमार्ग 202 हैदराबाद में, राष्ट्रीय राजमार्ग 5 विजयवाड़ा में।

प्रमुख नगर

राष्ट्रीय राजमार्ग -9 में मुख्य नगर पुणे - शोलापुर - ज़हीराबाद - हैदराबाद - विजयवाड़ा और मछलीपट्टनम पड़ते हैं।

यात्रा मार्ग

राष्ट्रीय राजमार्ग पर 9 प्रमुख शहरों और कस्बों में पुणे, इंदापुर, सोलापुर, उमरगा, ज़हीराबाद, हैदराबाद, छोटुप्पल, नारकेतपाली, सूर्यपेठ, कोदद, नंदीगाम, विजयवाड़ा, व्युयुरु और मछलीपट्टनम हैं।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः