हैरी ग्राहम हैग

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:01, 4 October 2016 by दिनेश (talk | contribs) ('thumb|200px|हैरी ग्राहम हैग '''हैरी ग्राहम ह...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

thumb|200px|हैरी ग्राहम हैग हैरी ग्राहम हैग (अंग्रेज़ी:Harry Graham Haig जन्म- 13 अप्रैल, 1881) भारत में उत्तर प्रदेश सरकार के अंतर्गत राज्यपाल के पद पर कार्यरत रहे। इनका विवाह वायलट में से 1908 में हुआ। इनकी शिक्षा विनचेस्टर एवं न्यू कालेज, आक्सफोर्ड में हुई।

  • वे 1905 में आई.सी.एस. (I.C.S.) में चयनित हुए।
  • भारत में उन्होंने उत्तर प्रदेश सरकार के अन्तर्गत 1910-12 तक अनुसचिव के पद का दायित्व संभाला।
  • 1915-1919 तक वे भारतीय सेना के रिजर्व अधिकारी रहे।
  • उन्हें 1923 में भारत की सुपीरियर सिविल सेवा से सम्बन्धित रायल कमीशन का उप-सचिव बनाया गया।
  • 1925 में वे वायसराय के निजी सचिव नियुक्त हुए।
  • वे 1926-1930 तक भारत सरकार के गृह विभाग के सचिव रहे।
  • 1932-1934 तक वे भारतीय गवर्नर जनरल के कार्यकारिणी परिषद के सदस्य रहे।
  • उन्हें 1934 में उत्तर प्रदेश का राज्यपाल नियुक्त किया गया और वे इस पद पर 1939 तक बने रहे।

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः