बाला मापारी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:25, 18 February 2017 by सपना वर्मा (talk | contribs) (''''बाला मापारी''' का जन्म 8 जनवरी, 1929 को गोवा के अस्स...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

बाला मापारी का जन्म 8 जनवरी, 1929 को गोवा के अस्सोनोरा गाँव में हुआ था। उनके पिता श्रीराम मापारी कृषक थे।

  • बाला मापारी स्वतन्त्रता सेनानी थे।
  • गोवा को पुर्तगाल की दासता से मुक्त कराने के लिए गोवा के क्रांतिकारियों का जो गुप्त संगठन बना था, उसका नाम गोमांतक दल था।
  • बाला मापारी इस गोमांतक दल के सक्रिय सदस्य थे।
  • गोमांतक दल के क्रांतिकारियों ने अस्सोनोरा पुलिस चौकी पर आक्रमण करके उस पर अधिकार कर लिया और पुलिस के बहुत बड़े शस्त्रागार पर भी अपना अधिकार जमा लिया।

मृत्यु

पुर्तगाल की पुलिस ने इस कांड को अपना अपमान समझा और एक बहुत बड़े पुलिस दल ने क्रांतिकारियों पर हमला कर दिया। बाला मापारी गिरफ्तार कर लिए गए। उन्होंने उनके अन्य क्रांतिकारी साथियों के पते-ठिकाने पूछे गए; पर उन्होंने कुछ भी बताने से इन्कार कर दिया। उन्हें बहुत यातनाएँ दी गईं, पर उनकी जबान नहीं खुली। यातनाओं के परिणामस्वरूप 18 फरवरी, 1955 को बाला मोपारी की मृत्यु हो गई। [1]



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. बाला मापारी (हिंदी) क्रांति 1857। अभिगमन तिथि: 18 फरवरी, 2017।

संबंधित लेख

  1. REDIRECTसाँचा:स्वतन्त्रता सेनानी


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः