हरनाज़ संधू

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 06:18, 13 December 2021 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) ('{{सूचना बक्सा प्रसिद्ध व्यक्तित्व |चित्र=Harnaaz-Sandhu.jpg |चि...' के साथ नया पृष्ठ बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
हरनाज़ संधू
पूरा नाम हरनाज़ कौर संधू
जन्म 3 मार्च, 2000
जन्म भूमि चंडीगढ़, पंजाब
कर्म भूमि भारत
कर्म-क्षेत्र मॉडलिंग व अभिनय
विद्यालय शिवालिक पब्लिक स्कूल

ग्रेजुएट गवर्नमेंट गर्ल्स कॉलेज

प्रसिद्धि मिस यूनिवर्स-2021
नागरिकता भारतीय
पदवी मिस यूनिवर्स, 2021

मिस दिवा, 2021
फेमिना मिस इंडिया पंजाब, 2019

अन्य जानकारी फेमिना मिस इंडिया, 2019 का खिताब जीतने के बाद हरनाज़ संधू ने फेमिना मिस इंडिया, 2019 में भाग लिया था, जहां उन्होंने अंततः शीर्ष 12 में जगह बनाई थी।
अद्यतन‎

हरनाज़ कौर संधू (अंग्रेज़ी: Harnaaz Kaur Sandhu, जन्म- 3 मार्च, 2000) 'मिस यूनिवर्स-2021' का ताज जीतने वाली भारतीय सुंदरी हैं। भारत ने 21 साल बाद ये खिताब अपने नाम किया है। हरनाज़ संधू ने टॉप तीन में अपनी जगह बनाई थी और साउथ अफ्रीका और पराग्वे को पीछे छोड़ते हुए ये खिताब जीत लिया। 70वीं मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता 13 दिसम्बर, 2021 की सुबह इजराइल के इलियट में आयोजित की गई। इसमें भारत की हरनाज़ संधू पहला मुकाम हासिल करके मिस यूनिवर्स-2021 बन गईं। हरनाज़ से पहले साल 1994 में सुष्मिता सेन और 2000 में यह टाइटल लारा दत्ता ने जीता था। भारत ने अब तीसरी बार यह टाइटल अपने नाम किया है।

परिचय

पंजाब के चंडीगढ़ की रहने वाली हरनाज़ संधू पेशे से एक मॉडल हैं। 21 साल की हरनाज़ ने मॉडलिंग व कई पेजेंट में हिस्सा लेने और जीत हासिल करने के बावजूद भी पढ़ाई पर पूरा ध्यान दिया। हरनाज़ ने साल 2017 में 'मिस चंड़ीगढ़' का खिताब जीता था। इसके बाद उन्होंने 'मिस मैक्स इमर्जिंग स्टार इंडिया' का खिताब अपने नाम किया। ये दो प्रतिष्ठित खिताब अपने नाम करने के बाद हरनाज़ संधू ने 'मिस इंडिया 2019' में हिस्सा लिया और तब वह टॉप 12 तक पहुंची थीं। मॉडलिंग के साथ-साथ हरनाज़ संधू एक्टिंग में भी कदम रख चुकी हैं। उनके पास दो पंजाबी फिल्म ‘यारा दियां पू बारां’ और ‘बाई जी कुट्टांगे’ हैं।

मिस यूनिवर्स खिताब

मिस यूनिवर्स-2021 के दौरान स्विम सूट से लेकर नेशनल कॉस्ट्यूम सेशन तक में हरनाज़ संधू ने अपनी खूबसूरती से सभी को प्रभावित किया। शीर्ष तीन की स्थिति इस प्रकार रही-

  1. हरनाज़ कौर संधू, प्रथम स्थान।
  2. मिस पराग्वे, द्वितीय नंबर।
  3. मिस साउथ अफ्रीका, तृतीय स्थान।

70वां मिस यूनिवर्स पेजेंट 12 दिसंबर, 2021 को इजराइल में हुआ। इस प्रतियोगिता के प्रीलिमिनरी स्टेज में 75 से ज्यादा खूबसूरत और प्रतिभाशाली महिलाओं ने भाग लिया था, लेकिन टॉप 3 में तीन देशों की महिलाओं ने जगह बनाई। इसमें से एक भारत की हरनाज़ संधू भी रहीं। हालांकि दोनों साउथ अफ्रीका और पराग्वे को पीछे छोड़ते हुए भारत की हरनाज़ संधू ने ब्रह्माण्ड सुंदरी का ताज अपने नाम कर लिया। संधू की ताजपोशी इस कार्यक्रम में मेक्सिको की पूर्व मिस यूनिवर्स, 2020 एंड्रिया मेजा ने की। इस समारोह का हिस्सा बनने भारत से दिया मिर्ज़ा भी पहुंचीं। उर्वशी रौतेला ने इस बार मिस यूनिवर्स, 2021 के कॉन्टेस्ट को जज किया।

सभी टॉप तीन प्रतियोगियों से सवाल पूछा गया था कि 'आप दबाव का सामना कर रहीं महिलाओं को क्या सलाह देंगी?' इस पर हरनाज़ संधू ने जवाब दिया, 'आपको यह मानना होगा कि आप अद्वितीय हैं और यही आपको खूबसूरत बनाती है। बाहर आएं, अपने लिए बोलना सीखें, क्योंकि आप अपने जीवन के नेता हैं।' इस जवाब के साथ ही हरनाज़ संधू से इस साल का मिस यूनिवर्स, 2021 का खिताब अपने नाम कर लिया।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः