प्रयोग:गोविन्द 5
- मुंबई शहर, भूतपूर्व बंबई, महाराष्ट्र राज्य की राजधानी, दक्षिण-पश्चिम भारत का वित्तीय व वाणिज्यिक केंद्र और अरब सागर में स्थित प्रमुख बंदरगाह है।
- मुंबई दुनिया के विशालतम व सबसे घनी आबादी वाले शहरों में से एक है। मुम्बई शहर को बिजनेस केपिटल ऑफ इंडिया के नाम से भी जाना जाता है।
- मुंबई पर्यटन के लिए भी विश्व विख्यात हैं। यहाँ पर कई पर्यटन स्थल है जैसे- गेटवे ऑफ़ इंडिया, जुहू चौपाटी, एलिफेंटा की गुफाएँ, ताजमहल होटल, छत्रपति शिवाजी टर्मिनस मुंबई, भाभा परमाणु अनुसंधान केन्द्र मुंबई आदि।
- मुंबई में बहुत से संग्रहालय, पुस्तकालय, साहित्यिक एवं कई अन्य सांस्कृतिक संस्थान, कला, दीर्घाएँ व रंगशालाएँ हैं। भारत का कोई अन्य शहर अपनी सांस्कृतिक एवं मनोरंजन सुविधाओं के मामले में इतनी उच्च श्रेणी की विविधता और गुणवत्ता का शायद ही दावा कर सके।
- मुम्बई भारतीय फ़िल्म उद्योग का गढ़ है। साल भर यहाँ पश्चिमी व भारतीय संगीत सम्मेलन एवं महोत्सव और भारतीय नृत्य कार्यक्रम आयोजित किए जाते हैं।