क्लोरीन
- (अंग्रेज़ीChlorine): क्लोरीन इस गैस की खोज सर्वप्रथम शीले ने की थी।
- यह एक अत्यंत क्रियाशील गैस है।
- संयुक्त अवस्था में यह साधारण नमक (सोडियम क्लोराइड) में पायी जाती है। व स्वतंत्र अवस्था में ज्वालामुखी पर्वतों से निकली गैसों में उपस्थित रहती है।
- इस गैस के औद्योगिक निर्माण के लिये वेल्डन, डीकन आदि प्रक्रियाओं का प्रयोग किया जाता है।
- शुष्क व बुझे चूने में क्लोरिन गैस प्रवाहित करने पर विरंजक चूर्ण का निर्माण होता है।
- यह एक तीव्र विरंजक गैस है व रंगीन कपड़ों, फूलों आदि का रंग उड़ा देती है। यह गैस कीटाणु नाशक के रूप में, आक्सीकारक के रूप में प्रयोग की जाती है।
|
|
|
|
|
टीका टिप्पणी और संदर्भ