रावी, रामप्रसाद विद्यार्थी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 08:08, 21 February 2011 by शिल्पी गोयल (talk | contribs) ('{{प्रतीक्षा|तिथि-समय=~~~~~}} रावी, रामप्रसाद विद्यार्थी ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

प्रतीक्षा|left इस पन्ने पर सम्पादन का कार्य चल रहा है। कृपया प्रतीक्षा करें यदि 10 दिन हो चुके हों तो यह 'सूचना साँचा' हटा दें या दोबारा लगाएँ।
सूचना साँचा लगाने का समय → 13:38, 21 फ़रवरी 2011 (IST)

रावी, रामप्रसाद विद्यार्थी का जन्म 1911 ई. में हुआ था। इनका पूरा नाम रामप्रसाद विद्यार्थी है। रावी के नाम से हिन्दी जगत में प्रसिद्ध हैं। ये आगरा के रहने वाले हैं। नाटक, कहानी संग्रह, लघुकथाओं और निबन्धों के अतिरिक्त एक उपन्यास भी लिखा है। रामप्रसाद विद्यार्थी की प्रसिद्धि मौलिक लघु कथाओं के लेखक के रूप में अधिक है।

शैली

रावी मुख्यत: भावुकताप्रदान शैली के लेखक हैं। घटनाएँ अत्यन्त भावनाप्रधान, समस्याएँ जीवन के नितान्त निकट की है। इनकी भाषा ओजमयी और कथ्य विशुद्ध साहित्यिक है। विडम्बनाओं और विरोधी स्थितियों के भावनात्मक निराकरणों में आपका अधिक विश्वास है।

लघु कथा

लघु कथाओं में आपकी शैली अधिक निखर कर आयी है। छोटी-छोटी कहानियों में जीवन की विविध अनुभूतियों की मार्मिक अभिव्यक्ति हुई है। 'मेरे कथा गुरु का कहना है...' (1958 ई.) आपकी सफल कृति मानी जाती है। यद्यपि आपकी सम्पूर्ण कृतियों पर छायावादी भावबोध का अधिक प्रभाव पड़ा है, किन्तु आपकी लघु कथाओं में उस तथ्य का बिल्कुल भिन्न प्रभाव देखने में आता है। रागात्मक अनुभूतियों के जीवन के निकटतम सत्यों का एक सर्वथा नया पुट आपकी कथाओं में मिलता है।

नाटक

नाटकों में यही शैली बाधाएँ उत्पन्न कर देती हैं क्योंकि पात्रों की रचना, उनकी स्थिति और उनकी सम्पूर्ण नाटकीय परिस्थिति इसीलिए भावुक अधिक और नाटकीय कम लगती है। 'नये नगर की कहानी' (1953 ई.) नामक उपन्यास में भी आपको सफलता अंशत: ही मिल पायी है। विभिन्नविधाओं का अतिक्रमण भी एक-दूसरे से हुआ है। कुछ लघु कथाएँ नितान्त नाटकीय हैं, कुछ एकांकी कहानी के रूप में प्रस्तुत किये गये हैं। उपन्यास की भी यही दशा हुई है।

निबन्ध

पत्रकार होने के नाते आपने कुछ निबन्ध जैसे 'क्या मैं अन्दर आ सकता हूँ' (1956 ई.) भी लिखे हैं। निबन्धों में भी भावप्रधान शैली होने के नाते कहीं-कहीं गद्य गीत जैसा लगता है, लेकिन यह सब होते हुए भी इनकी रचनाओं में आधुनिक स्वरों की झलक दिखती है।

उल्लेखनीय ग्रन्थ

रावी (रामप्रसाद विद्यार्थी) के उल्लेखनीय ग्रन्थ इस प्रकार हैं-

  • 'पूजा' (एकांकी नाटक संग्रह, 1937)
  • 'पूर्व पश्चिम' (एकांकी नाटकों का संग्रह, 1950)
  • 'नये नगर की कहानी' (उपन्यास 1953 ई.)
  • 'पहला कहानीकार' (छोटी कहानियों का संग्रह, 1954)
  • 'क्या मैं अन्दर आ सकता हूँ' (निबन्ध)
  • 'वीरभद्र की गोष्ठी' (समाजशास्त्री पुस्तक, '1956 ई.)

 

पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः