इंडियन प्रीमियर लीग 2009

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 15:43, 14 April 2011 by DrMKVaish (talk | contribs)
Jump to navigation Jump to search
चित्र:Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"
  • 2009 का आईपीएल का दूसरा संस्‍करण 18 अप्रैल से 24 मई तक दक्षिण अफ्रीका में खेला गया। भारत में चुनावों के मद्देनजर सरकार ने सुरक्षा व्‍यवस्‍था को मुहैया नहीं कराने के बाद बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट को दक्षिण अफ्रीका में कराने का फैसला किया। हालांकि यह टूर्नामेंट विदेशी धरती पर भी काफी हिट रहा। इस बार भी इस टूर्नामेंट में आठ टीमों ने हिस्‍सा लिया। इस दौरान 59 मैच खेले गए। बीसीसीआई और ईसीबी (इंग्‍लैंड क्रिकेट बोर्ड) ने आपसी बातचीत के जरिए इस बार अंगरेज क्रिकेटरों को इसमें शामिल किया। हालांकि वह 21 दिन के लिए ही आईपीएल से जुड़ पाए। सेमीफाइनल में दिल्‍ली, चेन्‍नई, बैंगलोर और हैदराबाद की टीमों ने अंकतालिका में शीर्ष पर रहते हुए जगह बनाई। फाइनल में जाने के लिए हैदराबाद का मुकाबला दिल्‍ली से जबकि बैंगलोर का मुकाबला चेन्‍नई से हुआ। हैदराबाद ओर बैंगलोर की टीमों ने अपने-अपने मैचों में 6 विकेट से जीत दर्ज करते हुए खिताबी भिड़ंत तय की। फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा जिसमें चैलेंजर्स बेंगलुरू को डेक्कन चार्जर्स से 6 रन से शिकस्‍त झेलनी पड़ी।
इंडियन प्रीमियम लीग 2009 - टीमों की स्थित
टीम के नाम मैच खेलें जीते हारे नतीजा नहीं अंक रन रेट
दिल्‍ली डेयर डेविल्‍स 14 10 4 0 22 +0.311
चेन्‍नई सुपर किंग्‍स 14 8 5 1 17 +0.951
रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर (R) 14 8 6 0 16 -0.191
डक्‍कन चार्जर्स (C) 14 7 7 0 14 +0.203
किंग्‍स इलेवन पंजाब 14 7 7 0 14 -0.483
राजस्‍थान रॉयल्‍स 14 6 7 1 13 -0.352
मुंबई इंडियंस 14 5 8 1 11 +0.297
कोलकाता नाइट राइडर्स 14 3 10 1 7 -0.789
इंडियन प्रीमियम लीग 2009 - खिलाडि़यों की बोली
खिलाड़ी के नाम टीमें के नाम कीमत (डॉलर में)
ओवेश शाह दिल्‍ली डेयर डेविल्‍स 275,000
पाल कोलिंगवुड दिल्‍ली डेयर डेविल्‍स 275,000
फिदेल एड्वडर्स डक्‍कन चार्जर्स 150,000
ड्वेन स्मिथ डक्‍कन चार्जर्स 100,000
केविन पीटरसन बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स 1,550,000
जेसी राइडर बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स 160,000
ट्रायन हेंडरसन राजस्‍थान रॉयल्‍स 650,000
शॉन टैट राजस्‍थान रॉयल्‍स 375,000
एंड्रयू फ्लंटॉफ चेन्‍नई सुपर किंग्‍स 1,550,000
थिलन थुसारा चेन्‍नई सुपर किंग्‍स 140,000
जार्ज बेली चेन्‍नई सुपर किंग्‍स 50,000
जेपी डुमनी मुंबई इंडियंस 950,000
काइल मिल्‍स मुंबई इंडियंस 150,000
मोहम्‍मद अशरफुल मुंबई इंडियंस 75,000
रवि बोपारा किंग्‍स इलेवन पंजाब 450,000
जीरोम टेलर किंग्‍स इलेवन पंजाब 150,000
मशरफे मुतर्जा कोलकाता नाइट राइडर्स 600,000



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः