इंडियन प्रीमियर लीग 2009
चित्र:Icon-edit.gif | इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव" |
- 2009 का आईपीएल का दूसरा संस्करण 18 अप्रैल से 24 मई तक दक्षिण अफ्रीका में खेला गया। भारत में चुनावों के मद्देनजर सरकार ने सुरक्षा व्यवस्था को मुहैया नहीं कराने के बाद बीसीसीआई ने इस टूर्नामेंट को दक्षिण अफ्रीका में कराने का फैसला किया। हालांकि यह टूर्नामेंट विदेशी धरती पर भी काफी हिट रहा। इस बार भी इस टूर्नामेंट में आठ टीमों ने हिस्सा लिया। इस दौरान 59 मैच खेले गए। बीसीसीआई और ईसीबी (इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड) ने आपसी बातचीत के जरिए इस बार अंगरेज क्रिकेटरों को इसमें शामिल किया। हालांकि वह 21 दिन के लिए ही आईपीएल से जुड़ पाए। सेमीफाइनल में दिल्ली, चेन्नई, बैंगलोर और हैदराबाद की टीमों ने अंकतालिका में शीर्ष पर रहते हुए जगह बनाई। फाइनल में जाने के लिए हैदराबाद का मुकाबला दिल्ली से जबकि बैंगलोर का मुकाबला चेन्नई से हुआ। हैदराबाद ओर बैंगलोर की टीमों ने अपने-अपने मैचों में 6 विकेट से जीत दर्ज करते हुए खिताबी भिड़ंत तय की। फाइनल मुकाबला काफी रोमांचक रहा जिसमें चैलेंजर्स बेंगलुरू को डेक्कन चार्जर्स से 6 रन से शिकस्त झेलनी पड़ी।
कहां हुआ | दक्षिण अफ्रीका |
चैंपियन | डक्कन चार्जर्स |
टीमें | 8 |
मैच खेले | 59 |
मैन ऑफ द सीरीज | एडम गिलक्रिस्ट (495 रन और 18 आउट) |
सबसे ज्यादा रन | मैथूय हेडन (572) |
सबसे ज्यादा विकेट | आर पी सिंह (23) |
- अंक तालिका
टीम के नाम | मैच खेलें | जीते | हारे | नतीजा नहीं | अंक | रन रेट |
---|---|---|---|---|---|---|
दिल्ली डेयर डेविल्स | 14 | 10 | 4 | 0 | 22 | +0.311 |
चेन्नई सुपर किंग्स | 14 | 8 | 5 | 1 | 17 | +0.951 |
रॉयल चैंलेंजर्स बैंगलोर (R) | 14 | 8 | 6 | 0 | 16 | -0.191 |
डक्कन चार्जर्स (C) | 14 | 7 | 7 | 0 | 14 | +0.203 |
किंग्स इलेवन पंजाब | 14 | 7 | 7 | 0 | 14 | -0.483 |
राजस्थान रॉयल्स | 14 | 6 | 7 | 1 | 13 | -0.352 |
मुंबई इंडियंस | 14 | 5 | 8 | 1 | 11 | +0.297 |
कोलकाता नाइट राइडर्स | 14 | 3 | 10 | 1 | 7 | -0.789 |
- नॉकआउट चरण
मैच | दिनांक | आयोजन स्थल | टीमो के बीच मैच | विजेता टीम | जीत का अन्तर | मैन ऑफ द मैच |
---|---|---|---|---|---|---|
फाइनल | 24 मई | न्यू वंडर्स स्टेडियम, जोहांसबर्ग | डक्कन चार्जर्स 143 / 6 (20 ओवर) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 137 / 9 (20 ओवर) के बीच |
डक्कन चार्जर्स | 6 रन से जीता | |
सेमीफाइनल 1 | 22 मई | सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन | दिल्ली डेयरडेविल्स 153 / 8 (20 ओवर) डक्कन चार्जर्स 154 / 4 (17.4 ओवर) के बीच |
डक्कन चार्जर्स | 6 विकेट से जीता | |
सेमीफाइनल 2 | 23 मई | न्यू वंडर्स स्टेडियम, जोहांसबर्ग | चेन्नई सुपर किंग्स 146 / 5 (20 ओवर) रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर 149 / 4 (18.5 ओवर) के बीच |
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर | 6 विकेट से जीता |
खिलाड़ी के नाम | टीमें के नाम | कीमत (डॉलर में) |
---|---|---|
ओवेश शाह | दिल्ली डेयर डेविल्स | 275,000 |
पाल कोलिंगवुड | दिल्ली डेयर डेविल्स | 275,000 |
फिदेल एड्वडर्स | डक्कन चार्जर्स | 150,000 |
ड्वेन स्मिथ | डक्कन चार्जर्स | 100,000 |
केविन पीटरसन | बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स | 1,550,000 |
जेसी राइडर | बैंगलोर रॉयल चैलेंजर्स | 160,000 |
ट्रायन हेंडरसन | राजस्थान रॉयल्स | 650,000 |
शॉन टैट | राजस्थान रॉयल्स | 375,000 |
एंड्रयू फ्लंटॉफ | चेन्नई सुपर किंग्स | 1,550,000 |
थिलन थुसारा | चेन्नई सुपर किंग्स | 140,000 |
जार्ज बेली | चेन्नई सुपर किंग्स | 50,000 |
जेपी डुमनी | मुंबई इंडियंस | 950,000 |
काइल मिल्स | मुंबई इंडियंस | 150,000 |
मोहम्मद अशरफुल | मुंबई इंडियंस | 75,000 |
रवि बोपारा | किंग्स इलेवन पंजाब | 450,000 |
जीरोम टेलर | किंग्स इलेवन पंजाब | 150,000 |
मशरफे मुतर्जा | कोलकाता नाइट राइडर्स | 600,000 |
|
|
|
|
|