जुझार सिंह

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 08:25, 15 April 2011 by शिल्पी गोयल (talk | contribs) ('*जुझार सिंह राजा वीरसिंह बुंदेला का पुत्र तथा उत्तर...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
  • जुझार सिंह राजा वीरसिंह बुंदेला का पुत्र तथा उत्तराधिकारी था।
  • जहाँगीर (उस समय शाहजादा सलीम) के कहने से वीरसिंह बुंदेला ने अबुल फ़ज़ल को मार डाला था और 1605 ई. में जहाँगीर के तख्त पर बैठने पर वह पुरस्कृत हुआ था।
  • जब शाहजहाँ तख़्त पर बैठा, तब राजा वीरसिंह बुंदेला द्वारा छीने गए इलाकों के बारे में जाँच करने की बात चली। इस पर जुझार सिंह ने विद्रोह कर दिया, परन्तु उसे शीघ्र वश में कर लिया गया और हर्जाने के रूप में उसे बहुत सा रुपया और ज़मीन देनी पड़ी।
  • जुझार सिंह ने बादशाह की सेवा करना स्वीकार कर लिया और कई वर्षों तक दक्खिन में रहा। जहाँ उसने बहुमूल्य सेवा की। उसे ऊँचा मनसब और राजा का ख़िताब मिला। इससे उसकी महत्वाकांक्षाएँ जाग उठी और उसने शाहजहाँ के हुक़्म के ख़िलाफ़ अपने पड़ोसी चौरागढ़ के राजा पर हमला कर दिया और उसे मार डाला।
  • इस पर शाही फ़ौजों ने जुझार सिंह पर चढ़ाई कर दी और उसे शीघ्र ही हरा दिया।
  • शाही फ़ौजों के द्वारा पीछा किये जाने पर जुझार सिंह पड़ोस के जंगल में भाग गया, जहाँ गोंडों ने उसे मार डाला।[1]


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. पुस्तक 'भारतीय इतिहास कोश' पृष्ठ संख्या-171

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः