पद्मदुर्ग

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 08:33, 15 April 2011 by पायल (talk | contribs) ('*मुंबई से 70 किलोमीटर दक्षिण में मुरुड़ के समुद्र तट ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
  • मुंबई से 70 किलोमीटर दक्षिण में मुरुड़ के समुद्र तट पर सुप्रसिद्ध पद्मदुर्ग स्थित है।
  • इसका निर्माण शिवाजी ने 1663 ई. में करवाया था।
  • दुर्ग का निर्माण एक निचली चट्टान पर किया गया है,जिसके किनारों पर प्राचीर बनी हुई है।
  • दुर्ग का द्वार अत्यंत सुरक्षित है। पत्थर और चूने-गारे से निर्मित यह दुर्ग 300 वर्षों से भी अधिक समय के बाद आज भी उसी अवस्था में है।
  • इसे विकसित कमल के आकार में बनाया गया है, जिसके 22 बुर्जों पर तोप रखने की व्यवस्था है, इसकी दीवारों पर पाषाण कलाकृतियाँ भी बनी हुई हैं।
  • शिवाजी ने इसे काफ़ी मुश्किलों से निर्मित करवाया था, किन्तु इसका उद्देश्य कभी पूरा नहीं हुआ।
  • इस दुर्ग से शिवाजी जंजीरा दुर्ग के सिद्दियों की गतिविधियों पर नजर रखना चाहते थे, किंतु इसके पूर्ण होते ही शिवाजी के पुत्र संभाजी ने इसे सिद्दियों के हाथों गंवा दिया।
  • सिद्दियों ने भी इसे अनुपयोगी समझकर यहाँ एक सीमा चौकी स्थापित कर दी।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः