माताजी महारानी तपस्विनी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 07:30, 6 October 2011 by प्रीति चौधरी (talk | contribs) ('{{पुनरीक्षण}} *माताजी महारानी तपस्विनी का जन्म 1842 ई. मे...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
चित्र:Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"
  • माताजी महारानी तपस्विनी का जन्म 1842 ई. में हुआ था।
  • महारानी तपस्विनी का वास्तविक नाम गंगाबाई था।
  • माताजी महारानी तपस्विनी 1857 के स्वतंत्रता संग्राम एवं उन्नीसवीं सदी के आठवें दशक से शुरू हुए क्रांतिकारी आन्दोलन के बीच की एक महत्वपूर्ण कड़ी थीं।
  • प्रथम स्वतंत्रता संग्राम के असफ़ल रहने के बाद उन्होंने नेपाल में रहते हुए भी महाराष्ट्र और बंगाल में क्रांतिकारी गतिविधियों को प्रोत्साहन व समर्थन जारी रखा।
  • बाद में नाना साहेब के साथ नेपाल भागते समय उन्होंने अपना नाम बदल लिया।
  • वे पश्चिम भारत की एक छोटी सी रियासत की रहने वाली थी।
  • रिश्ते में वे झाँसी की रानी लक्ष्मीबाई की भतीजी लगती थीं।
  • 1857 की लड़ाई में उन्होंने अपनी पराक्रामी चाची के साथ अंग्रेजों से संघर्ष किया था।
  • नेपाल पहुँचकर माताजी ने वहाँ बसे भारतीयों में देशभक्ति की भावना का संचार किया।
  • वहाँ रहते हुए वे देश के क्रांतिकारीयों से बराबर सम्पर्क बनाए रहीं।
  • नेपाल के प्रधान सेनापति चन्द्र शमशेर जंग की मदद से उन्होंने गोला-बारूद व विस्फोटक हथियार बनाने की एक फैक्ट्री खोली ताकि क्रांतिकारीयों की मदद की जा सके अंतत: अंग्रेज सरकार को इसका पता लग गया और गिरफतारी से बचने के लिए वे कलकत्ता चली आईं।
  • कलकत्ता में उन्होंने प्रसिद्ध 'महाकाली पाठशाला' खोली। जिसमें बालिकाओं को राष्ट्रीयता की शिक्षा दी जाती थी।
  • उन्होंने क्रांतिकारी गतिविधियाँ भी गुप्त रूप से जारी रखीं।
  • 1902 ई. में जब बाल गंगाधर तिलक कलकत्ता आए तो उनकी माताजी से मुलाकात हुई।
  • 1907 ई. में माताजी की मृत्यु हो गई।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः