राष्ट्रीय इक़बाल सम्मान

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:54, 27 January 2012 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) (''''राष्टीय इक़बाल सम्मान''' साहित्य और कलाओं के ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

राष्टीय इक़बाल सम्मान साहित्य और कलाओं के क्षेत्र में उत्कृष्टता और सृजनात्मकता को सम्मानित करने की अपनी परम्परा के अनुसार मध्य प्रदेश शासन द्वारा प्रदान किया जाता है। मध्य प्रदेश शासन ने वर्ष 1986-87 में, उर्दू साहित्य में रचनात्मक लेखन के लिए 'इक़बाल सम्मान' स्थापित किया है। इस सम्मान में एक लाख रुपये की राशि और साथ ही प्रशस्ति पट्टिका भी प्रदान की जाती है। पुरस्कार उर्दू के सुप्रसिद्ध कवि अल्लामा इक़बाल के नाम पर दिया जाता है, जिन्होंने 20वीं शताब्दी के प्रारंभिक चार दशकों में उर्दू कविता को नये आयाम पदान किये थे। देश के अधिकतम भागों के साथ-साथ विदेश में भी अल्लामा इक़बाल को सम्मान की दृष्टि से देखा जाता है।

राष्ट्रीय इकबाल सम्मान[1]
क्रम प्राप्तकर्ता समय
1. श्री अली सरदार जाफरी 1986-87
2. सुश्री कुर्रतुल एन. हैदर 1987-88
3. श्री अख़्तर उल ईमान 1988-89
4. सुश्री इस्मत चुगताई 1989-90
5. श्री आनंद नारायण मुल्ला 1990-91
6. श्री मजरूह सुल्तानपुरी 1991-92
7. श्री मोइन एहसन जज़्बी 1993-94
8. श्री उपेन्द्र नाथ अश्क 1994-95
9. श्री हयात उल्ला अंसारी 1995-96
10. श्री अख़्तर सईद खाँ 1997-98
11. श्री इब्राहीम यूसुफ 1998-99
12. श्री जोगिन्दर पाल 1999-00
13. श्री आले अहमद सुरूर 2000-01
14. प्रो. मुहम्मद हसन 2001-02
15. प्रो. जगन्नाथ आज़ाद 2002-03
16. श्री जनाब रिफ़अत सरोश 2003-04
17. श्री शहरयार 2004-05
18. काज़ी अब्दुल सत्तार 2005-06
19. श्रीशीनकाफ़ निज़ाम 2006-07
20. श्री इक़बाल मज़ीद 2007-08


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. राष्ट्रीय तुलसी सम्मान (हिंदी) जनसम्पर्क विभाग, मध्यप्रदेश। अभिगमन तिथि: 20 जनवरी, 2012।

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः