सुन्द, उपसुन्द नामक दो दैत्यों की कहानी

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 22:36, 12 July 2012 by DrMKVaish (talk | contribs) ('{{पुनरीक्षण}} ===3. सुंद उपसुंद नामक दो दैत्यों की कहानी===...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search
चित्र:Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"

3. सुंद उपसुंद नामक दो दैत्यों की कहानी

बहुत पहले उदार सुन्द और उपसुंद नामक दो दैत्य थे। दोनों ने तीनों लोक की इच्छा से बहुत काल तक महादेव की तपस्या की। फिर उन दोनों पर भगवान ने प्रसन्न होकर यह कहा कि, ""वर माँगो। फिर हृदय में स्थित सरस्वती की प्रेरणा से प्रेरित होकर वे दोनों, माँगना तो कुछ और चाहते थे और कुछ का कुछ कह दिया कि जो आप हम दोनों पर प्रसन्न हैं, तो परमेश्वर अपनी प्रिया पार्वती जी को दे दें।

बाद में भगवान ने क्रोध से वरदान देने की आवश्यकता से उन विचारहीन मूखाç को पार्वती जी दे दी। तब उसके रुप और सुंदरता से लुभाये संसार के नाश करने वाले, मन में उत्कंठित, काम से अंधे तथा "यह मेरी है, मेरी है' ऐसा सोच कर आपस में झगड़ा करने वाले इन दोनों की, ""किसी निर्णय करने वाले पुरुष से पूछना चाहिए। ऐसी बुद्धि करने पर स्वयं ईश्वर बूढ़े ब्राह्मण के वेश में आ कर वहाँ उपस्थित हुए। बाद में हम दोनों ने अपने बल से इनको पाया है, हम दोनों में से यह किसकी है? दोनों ने ब्राह्मण से पूछा।

वर्णश्रेष्ठो द्विजः पूज्यः क्षत्रियो बलवानपि।
धनधान्याधिको वैश्यः शूद्रस्तु द्विजसेवया।।

ब्राह्मण बोला -- वणाç में श्रेष्ठ होने से ब्राह्मण, बली होने से क्षत्रिय, अधिक धन- धान्य होने से वैश्य और इन तीनों वणाç की सेवा से शूद्र पूज्य होता है।

इसलिए तुम दोनों क्षत्रिय धर्म पर चलने वाले होने से तुम दोनों का युद्ध ही नियम है। ऐसा कहते ही, ""यह इसने अच्छा कहा यह कह कर समान बल वाले वे दोनों एक ही समय आपस में लड़ कर मर गये।



पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः