गिरीश होसंगारा नागराजेगौड़ा

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:09, 7 September 2012 by गोविन्द राम (talk | contribs)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

thumb|गिरीश होसंगारा नागराजेगौड़ा गिरीश होसंगारा नागराजेगौड़ा एक भारतीय एथलीट हैं जिन्होंने हाल ही में लंदन पैरालम्पिक खेलों में भारत को ऊँची कूद में रजत पदक दिलाया। गिरीश की उम्र 24 वर्ष हैं और कर्नाटक राज्य के रहने वाले हैं।

समाचार

पैरालम्पिक खेलों में भारत को गिरीश ने दिलाया पहला पदक

4 सितम्बर, 2012 मंगलवार

लंदन में चल रहे 2012 के पैरालम्पिक खेलों में गिरीश होसंगारा नागराजेगौड़ा ने भारत को पहला पदक दिलाया है। पुरुषों की ऊंची कूद प्रतिस्पर्धा में गिरीश ने पहला रजत पदक जीता। 24 साल के गिरीश कर्नाटक के रहने वाले हैं। उन्होंने फ़ाइनल में सिजर्स तकनीक के सहारे 1.74 मीटर की कूद लगाई और दूसरे स्थान पर रहे। क़रीब 80 हज़ार दर्शकों की मौजूदगी में उन्होंने ये पदक बाएँ पैर ख़राब होने के बावजूद जीता और दूसरे नंबर पर रहे। इस आयोजन में फिजी के इलीसा डेलेना ने स्वर्ण पदक जीता जबकि पोलैंड के लुकाज़ मैमक्राज ने कांस्य अपने नाम किया। गौरतलब है कि भारत की दस सदस्यीय टीम लंदन में 29 अगस्त से 9 सितंबर तक होने वाले पैरालम्पिक खेलों में हिस्सा ले रही है। भारतीय टीम एथलेटिक्स, पावरलिफ्टिंग, तैराकी व निशानेबाज़ी में हिस्सा ले रही है।

समाचार को विभिन्न स्रोतों पर पढ़ें


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः