अल्‍बर्ट हॉल संग्रहालय

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:23, 3 June 2010 by रेणु (talk | contribs)
Jump to navigation Jump to search

[[चित्र:Albert-Hall-Museum-Jaipur.jpg|अल्‍बर्ट हॉल संग्रहालय, जयपुर
Albert Hall Museum, Jaipur|thumb]]

  • शहर के सर्वाधिक सुन्‍दर उद्यान रामनिवास बाग़ में यह भवन निर्मित किया गया है।
  • रामनिवास बाग़ का निर्माण महाराजा सवाई रामसिंह ने अकाल राहत कार्यो के अन्‍तर्गत 4 लाख रू; की राशि व्‍यय कर करवाया था।
  • महाराजा सवाई रामसिंह ने ही 6 फरवरी, सन 1876 में ब्रिटेन के महाराजा एडवर्ड सप्‍तम प्रिन्स आफ वैल्‍स के रूप में भारत आने के समय यादगार के रूप में अल्‍बर्ट हाल का निर्माण प्रारम्‍भ किया।
  • वर्तमान में इस भवन को म्यूजियम का रुप दे दिया गया है।
  • भवन की वास्तुनियोजन सर स्विंटन जैकब द्वारा की गयी। भारतीयफारसी शैली में बनी इस भव्‍य इमारत में इस समय संग्रहालय संचालित किया जा रहा है।
  • अल्बर्ट हाल देश की एकमात्र ऐसी इमारत है, जिसमें कई देशों की स्थापत्य शैली का समावेश देखने को मिलता है।
  • इमारत के वास्तुकार कर्नल एस. जैकब ने दुनिया के म्यूजियमों की जानकारी लेकर बनवाया था।
  • इस भवन में प्रवेश करते हुए एक हाल है जिसमें जयपुर के राजाओं के चित्र व राजचिन्ह हैं।
  • चारों तरफ भारतीय व विदेशी कला के नमूनों की प्रतिकृतियाँ व भित्ति चित्र हैं।

अन्य लिंक

Template:जयपुर के पर्यटन स्थल

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः