अपाहिज व्यथा -दुष्यंत कुमार

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:31, 29 December 2012 by रविन्द्र प्रसाद (talk | contribs) ('{{Poemopen}} <poem> अपाहिज व्यथा को सहन कर रहा हूँ, तुम्हारी कहन ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

अपाहिज व्यथा को सहन कर रहा हूँ,
तुम्हारी कहन थी, कहन कर रहा हूँ।

        ये दरवाज़ा खोलो तो खुलता नहीं है,
        इसे तोड़ने का जतन कर रहा हूँ।

अँधेरे में कुछ ज़िंदगी होम कर दी,
उजाले में अब ये हवन कर रहा हूँ।

        वे संबंध अब तक बहस में टँगे हैं,
        जिन्हें रात-दिन स्मरण कर रहा हूँ।

तुम्हारी थकन ने मुझे तोड़ डाला,
तुम्हें क्या पता क्या सहन कर रहा हूँ।

        मैं अहसास तक भर गया हूँ लबालब,
        तेरे आँसुओं को नमन कर रहा हूँ।

समालोचको की दुआ है कि मैं फिर,
सही शाम से आचमन कर रहा हूँ।


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः