पतझड़ की शाम -हरिवंश राय बच्चन

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 11:48, 12 January 2013 by आशा चौधरी (talk | contribs) ('<poem>है यह पतझड़ की शाम, सखे! नीलम से पल्लव टूट ग‌ए, मरकत ...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

है यह पतझड़ की शाम, सखे!

नीलम से पल्लव टूट ग‌ए,
मरकत से साथी छूट ग‌ए,
अटके फिर भी दो पीत पात,
जीवन-डाली को थाम, सखे!
है यह पतझड़ की शाम, सखे!

लुक-छिप करके गानेवाली,
मानव से शरमानेवाली,
कू-कू कर कोयल माँग रही,
नूतन घूँघट अविराम, सखे!
है यह पतझड़ की शाम, सखे!

नंगी डालों पर नीड़ सघन,
नीड़ों में है कुछ-कुछ कंपन,
मत देख, नज़र लग जा‌एगी;
यह चिड़ियों के सुखधाम, सखे!
है यह पतझड़ की शाम, सखे!


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः