User:रविन्द्र प्रसाद/1

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search

इतिहास सामान्य ज्ञान

1 निम्नलिखित में से कौन-सा अभिलेख एक ग्रीक नागरिक द्वारा 'गरूड़ स्तम्भ' की स्थापना का उल्लेख करता है?(पृ.सं.-3)

एरण अभिलेख
साँची अभिलेख
बेसनगर अभिलेख
भरहुत अभिलेख

2 निम्नलिखित में से किसने प्रथम बार बौद्ध भिक्षुओं को प्रशासनिक एवं वित्तीय मुक्ति प्रदान की? (पृ.सं.-4)

गौतमीपुत्र शातकर्णी
अशोक
हाल
यज्ञ शातकर्णी

3 निम्नलिखित में से किस बहमनी शासक ने बहमनी राजधानी को गुलबर्गा से बीदर स्थानान्तरित किया? (पृ.सं.-5)

अहमदशाह
फिरोजशाह
मुहम्मदशाह द्वितीय
गयासुद्दीन

4 नेहरू रिपोर्ट का संबंध किससे है? (पृष्ठ संख्या-12)

मोतीलाल नेहरू
जवाहरलाल नेहरू
कमला नेहरू
बी. के. नेहरू

5 निम्न में से किस पुस्तक को चित्रित करने के लिए मुग़ल दरबार में मीर सैय्यद अली और ख़्वाजा अब्दुस समद को आमंत्रित किया गया? (पृ.सं.-10)

आइना-ए-अकबरी
बाबरनामा
दास्तान-ए अमीर हमज़ा
मुन्तखब-उल-तवारिख

6 'गोल्डन थ्रेशहोल्ड' नामक कविता संग्रह की रचयिता निम्नलिखित में से कौन हैं? (पृष्ठ संख्या-15)

अरुणा आसफ अली
एनी बेसेन्ट
सरोजिनी नायडू
विजयलक्ष्मी पंडित

7 नीचे उत्तर वैदिक साहित्य से ज्ञात राजाओं एवं राज्यों के नाम दिये गए हैं। कौन-सा युग्म सही सुमेलित नहीं है? (पृ.सं.-9)

अजातशत्रु - काशी
अश्वपति - बाह्लीक
जनक - विदेह
जनमेजय - कुरु-पंचाल

8 साइमन कमीशन की सिफारिशों के संदर्भ में निम्नलिखित में से कौन-सा एक कथन सही है? (पृष्ठ संख्या-14)

इसने प्रांतों में द्वैधशासन को उत्तरदायी सरकार द्वारा प्रतिस्थापित करने की संस्तुति की।
इसने गृह विभाग के अधीन अंतर प्रांतीय परिषद स्थापित करने का सुझाव दिया।
इसने केंद्र में द्विसदन विधायिका के उन्मूलन का सुझाव दिया।
इसने भारतीय पुलिस सेवा इस प्रावधान के साथ सृजित करने की संस्तुति की, कि ब्रिटिश भर्ती का भारतीय भर्ती की तुलना में वेतन तथा भत्ता अधिक होगा।

9 'सोशल डेमोक्रेटिक एलायंस' की स्थापना किसने की थी? (पृ.सं.-8)

कार्ल मार्क्स
बाकुनिन
मैलिनकौक
जॉर्ज फ़ैकानौब

10 'सर्वोच्चता सर्वोच्च है।' यह वक्तव्य किस प्रस्तावना का है? (पृ.सं.-7)

साइमन कमीशन
बटलर कमीशन
हंटर कमीशन
कैबिनेट मिशन