एकलिंगगढ़ उदयपुर

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search

उदयपुर राजस्थान का एक ख़ूबसूरत शहर है। और उदयपुर पर्यटन का सबसे आकर्षक स्थल माना जाता है। उदयपुर में पहाड़ी पर एकलिंगगढ़ नाम का एक प्राचीन दुर्ग बना हुआ है। यहाँ पिछोले के बड़ीपाल नामक बाँध के दक्षिणी किनारे से शुरु होकर तालाब के दक्षिणी तट के पास पहाड़ियों की एक श्रृंखला है। बांध के पास की ऊँची पहाड़ी माछला मगरा (मत्स्य-शैल) कहलाती है। एकलिंगगढ़ दुर्ग इसी पहाड़ी पर बना हुआ है। इस जगह पर अभी भी कुछ तोपें रखी हुई है। मरहटों के आक्रमण के समय इस दुर्ग ने नगर की रक्षा करने में बहुत सहायता की थी। इसके दक्षिण में अरावली पर्वतमाला की श्यामवर्ण पहाड़ियाँ शोभायमान हैं।

सम्बंधित लिंक

Template:उदयपुर के दर्शनीय स्थल

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः