मुम्बई हमला 2008

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:42, 13 December 2014 by आरिफ़ बेग (talk | contribs) ('महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई में 26 नवम्बर 2008 [[ब...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

महाराष्ट्र की राजधानी मुम्बई में 26 नवम्बर 2008 बुधवार को किए गए हमले उन दहशत भरे 60 घंटों की दास्तान हैं जब हथियारों से पूरी तरह से लैस 10 आतंकियों ने शहर में चारों तरफ मौत का तांडव मचाया था। ये हमले तीन दिन और चार रात शनिवार 29 नवंबर तक चले। इस भयावह मंजर में 164 मासूम लोगों ने जान गंवाई थी और क़रीब 308 लोग बुरी तरह से घायल हुए थे। हमले में पकड़े गए इकलौते आतंकी अजमल कसाब को भारत सरकार ने फांसी की सजा दी थी।

स्मरणीय बिंदु

  • आतंकवादियों ने पूरे विश्व का ध्यान अपनी ओर आकर्षित करने के लिए हमले को बहुत ही सुनियोजित तरीके से अंजाम दिया था। हमले के दौरान उन्होंने खास तौर पर इसमें यूरोपीय और अमरीकी समुदाय के लोगों को‍ ही अपना निशाना बनाया। लेकिन न तो राज्य न ही केन्द्र सरकार को ही इस हमले की पहले से कोई भनक पड़ी थी।
  • मौत कर तांडव रचाने वाले आतंकवादियों ने भारत के मुंबई की एटीएस (एंटी टेरेरिस्ट स्क्वॉड) के 3 नामचीन आला अधिकारी और पुलिस के 14 जवानों समेत 110 से ज्यादा लोगों को हमेशा-हमेशा के लिए दुनिया से विदा कर दिया।
  • हमले में शामिल 10 आतंकियों में से केवल एक अजमल कसाब ही जिंदा पकड़ा गया था। अजमल कसाब ने पकड़े जाने के बाद हुई गहन पूछताछ में यह कबूल किया था कि इन हमलों को पाकिस्तान की आईएसआई की शह पर ही अंजाम दिया गया था।
  • यह आईएसआई ही है जिसकी शह पर हमले के कुछ वायरस अब भी पाकिस्तान में पाले-पोसे जा रहे हैं। जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफिज सईद पर अमरीका ने 10 मिलियन डॉलर का इनाम जारी कर रखा है।
  • हमले के बाद पाकिस्तान को दिए गए सारे सबूतों के बाद भी उसने केवल खानापूर्ती ही दिखाई है और कोई भी नतीजा नहीं निकाला। यहां तक कि उसने तो दिए गए सबूतों को केवल सूचना ही करार दिया है।
  • हमले में शामिल 10 आतंकी नावों से समुद्री रास्ते भारत में घुसे थे और फिर एक के बाद एक ताज होटल, शिवाजी टर्मिनल, नारीमन हाऊस, ट्राइडेंट होटल जैसे मुख्य स्थानों पर जाकर मोर्चाबंदी कर ली।
  • बॉलीवुड मेगास्टार अमिताभ बच्चन इतने परेशान थे कि अपने तकिए के नीचे अपना लाइसेंसी रिवाल्वर रख कर सोए थे। हालांकि वे पूरी रात चैन की नींद नहीं ले पाए थे।
  • इस हमले में मुंबई पुलिस के 3 अधिकारी और 14 पुलिसवाले शहीद हुए थे, जिनमें एटीएस प्रमुख हेमंत करकरे, आईपीएस अधिकारी अशोक मारूति राव काम्टे, एनकाउंटर विशेषज्ञ विजय सालस्कर, कांस्टेबल अरूण चिट्टे का नाम प्रमुख तौर पर लिया जाता रहा है।[1]


टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. 26/11 मुंबई हमले की पूरी कहानी (हिन्दी) अजेय भारत। अभिगमन तिथि: 13 दिसम्बर, 2014।

बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः