प्रकृति के प्रति -दिनेश सिंह

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 10:36, 29 April 2015 by Dinesh Singh (talk | contribs) ('<!-- सबसे पहले इस पन्ने को संजोएँ (सेव करें) जिससे आपको य...' के साथ नया पन्ना बनाया)
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

thumb|प्रकृति के प्रति -दिनेश सिंह लिंक पर क्लिक करके चित्र अपलोड करें

चित्र:Icon-edit.gif इस लेख का पुनरीक्षण एवं सम्पादन होना आवश्यक है। आप इसमें सहायता कर सकते हैं। "सुझाव"

आपको नया पन्ना बनाने के लिए यह आधार दिया गया है

चित्र:Icon-edit.gif यह लेख स्वतंत्र लेखन श्रेणी का लेख है। इस लेख में प्रयुक्त सामग्री, जैसे कि तथ्य, आँकड़े, विचार, चित्र आदि का, संपूर्ण उत्तरदायित्व इस लेख के लेखक/लेखकों का है भारतकोश का नहीं।

प्रकृति अविरल तेरा ये बिम्ब
चूमते अंबर को गिरी श्रंग
श्रंग पर छेड़े पव संगीत
गीत नव गाते विविध विहंग

स्वर्मियों उर्मिल खग दल गान
कही चातक की करुण पुकार
अरे पिक का मदमाता गीत
लग रहा लिया विश्व है जीत

श्रांखला अचलो की अवर्णित
निरुपम हिम सज्जित परिधान
सेज बंकिम विशाल विश्रांत
दे रहा अल्कापुर को मात

थिरकती लहर!सर सरित तड़ाग
बहे इठलाती सुरसरि धार
झील झरनो का स्वर्णिम राग
बहे पव मंद गंध लिए भार

व्रान्त पर उड़ उड़ करते अंक
मधुर चुम्बन ब्रन्दी और बृंद
रसातल में डूबे मकरंद
डूब ज्यों लिखे कवी कोई छंद

ललोहित नभ पर जब दिनमान
कलापी की मृदु रागारुण तान
मधुर कीटों की किंकिड ध्वनि
तरुण निशि पर मंजीर सी भान

शिथिल रजनी का नव संवाद
गगन का तेज अलौकिक शांत
पिये मद सोया जब संसार
मदभरी जगे चांदनी रात

तृप्त वसुधा को करता चाँद
विरह में जलता किसका प्राण
बीतती अपलक जिसकी रात
प्रेम विरहाकुल एक खग जात

शिथिल रजनी का मध्य पहर
सघन बन में जलता एक दीप
नाप कर मौन तिमिर उँचास
कर रहा है तम का परिहास

टीका टिप्पणी और संदर्भ

संबंधित लेख




पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ


बाहरी कड़ियाँ

संबंधित लेख


वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः