प्रयोग:रिंकू4

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Jump to navigation Jump to search
रिंकू4
पूरा नाम अब्‍दुल रशीद सलीम सलमान ख़ान
अन्य नाम सल्‍लू भाई, भाईजान
जन्म 27 दिसम्बर, 1965
जन्म भूमि इंदौर, मध्य प्रदेश
अभिभावक सलीम ख़ान, सुशीला चरक
कर्म भूमि महाराष्ट्र
कर्म-क्षेत्र अभिनेता
विद्यालय सिंधिया स्‍कूल, ग्वालियर, सेंटस्‍टैनिसलॉस हाईस्‍कूल महाराष्ट्र
नागरिकता भारतीय
पहली फ़िल्म बीवी हो तो ऐसी
वर्तमान निवास गैलेक्सी अपार्टमेंट,

अब्‍दुल रशीद सलीम सलमान ख़ान उर्फ सलमान ख़ान (अंग्रेज़ी: Salman Khan जन्म- 27 दिसम्बर, 1965, इंदौर, मध्य प्रदेश) हिन्‍दी फ़िल्‍मों के मशहूर अभिनेता तो हैं हीं, इसके साथ-साथ वे निर्माता, टेलीविजन पर्सनालिटी और समाजसेवी भी हैं। उन्‍होंने अपने कॅरियर में कई छोटी-बड़ी फ़िल्‍मों में काम किया और धीरे धीरे उनके प्रशंसकों की संख्‍या लगातार बढ़ती गई। उन्‍होंने फ़िल्म इंडस्‍ट्री में अपना एक अलग मुकाम स्‍थापित किया है और वे हिंदी सिनेमा के अग्रणी अभिनेताओं में से एक हैं। मौजूदा समय में उन‍के चाहने वालों का ये आलम है कि उनके घर (गैलक्‍सी अपार्टमेंट्स) के बाहर उनकी भीड़ लगी रहती है। उनके फैंस की दीवानगी कुछ ऐसी है कि उनकी एक झलक पाने के लिए उनके प्रशंसक बेताब रहते हैं। कई बार तो ऐसा हुआ है कि उनको अपने फैंस से काफी दिक्‍कतों का भी सामना करना पड़ा है। टाइम्स सेलेबेक्‍स बॉलीवुड ऐक्‍टर्स इंडेक्‍स रेटिंग में वे बराबर टॉप पर रहते हैं। लोग उन्‍हें प्‍यार से सल्‍लू भाई, भाईजान आदि नामों से पुकारते हैं।

परिचय

सलमान ख़ान का जन्‍म 27 दिसम्बर, 1965 को इंदौर, मध्‍य प्रदेश में हुआ था। उनके पिता का नाम सलीम ख़ान है, जो कि मशहूर फ़िल्‍म लेखक रहे हैं। उनकी मां का नाम सुशीला चरक है। उनके पिता जम्मू कश्मीर से हैं और उनकी मां महाराष्ट्रीयन हैं। पूर्व अभिनेत्री हेलेन उनकी सौतेली मां हैं। उनके दो भाई भी हैं जिनका नाम अरबाज ख़ान और सोहेल ख़ान है। अरबाज की शादी पूर्व में वीजे रहीं और अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ख़ान से हुई है। सलमान की दो बहनें भी हैं जिनका नाम अलवीरा और अर्पिता है।

शिक्षा

सलमान ख़ान की पढ़ाई सिंधिया स्‍कूल, ग्वालियर से हुई, जहां वे अपने भाई अरबाज ख़ान के साथ पढ़ते थे। इसके बाद की पढ़ाई उन्‍होंने मुम्बई के बांद्रा इलाके में स्थित सेंटस्‍टैनिसलॉस हाईस्‍कूल से की।

फ़िल्मी कॅरियर

सलमान ख़ान ने अपने अभिनय कॅरियर की शुरुआत 1988 में सहायक अभिनेता के तौर पर फ़िल्‍म 'बीवी हो तो ऐसी' से की थी। 1989 में मुख्‍य अभिनेता के तौर पर उनकी पहली फ़िल्‍म 'मैंने प्‍यार किया' थी जो कि सुपरहिट रही थी। यह फ़िल्म भारत की सर्वाधिक कमाई वाली फ़िल्मों में से एक बन गई। इस फ़िल्म के लिए उन्हें फ़िल्मफ़ेयर का सर्वश्रेष्ठ नए अभिनेता का पुरस्कार मिला व फ़िल्मफ़ेयर सर्वश्रेष्ठ अभिनेता के पुरस्कार के लिए नामांकन भी प्राप्त हुआ। उनकी फ़िल्‍म 'हम आपके हैं कौन' ने सभी का दिल जीता तो वहीं फ़िल्‍म 'तेरे नाम' में उनके अभिनय की काफी प्रशंसा हुई और अपने अभिनय से उन्‍होंने सभी को भावुक कर दिया था। इसके बाद उन्‍होंने कई फ़िल्‍मों में काम किया, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से उनके प्रशंसकों में इसलिए भी इजाफा हुआ क्‍योंकि उन्‍हें एक्‍शन फ़िल्‍मों में ज्‍यादा पसंद किया गया। फ़िल्‍म 'वांटेड' के बाद से उन्‍होंने लगातार हिट फ़िल्‍मों की झड़ी लगा दी है।

प्रसिद्ध फ़िल्में

सलमान ख़ान ने अब तक बहुत सी फ़िल्मों में काम किया है, जो इस प्रकार हैं-

वर्ष फ़िल्म का नाम वर्ष फ़िल्म का नाम
1988 बीवी हो तो ऐसी 1989 मैंने प्यार किया
1990 बागी 1991 सनम बेवफा, पत्थर के फूल, कुर्बान, लव, साजन
1992 सूर्यवंशी, एक लड़का एक लड़की, जागृति, निश्चय 1993 चन्द्र मुखी, दिल तेरा आशिक
1994 अंदाज़ अपना अपना, हम आपके हैं कौन, चांद का टुकड़ा, संगदिल सनम 1995 करण अर्जुन, वीरगति
1996 मझधार, खामोशी, जीत, दुश्मन दुनिया का 1997 दीवाना मस्ताना, दस, औज़ार, जुड़वां
1998 प्यार किया तो डरना क्या, जब प्यार किसी से होता है, सर उठा के जियो, बंधन, कुछ कुछ होता है 1999 जानम समझा करो, बीवी नं. 1, सिर्फ तुम, हम साथ साथ हैं, हैलो ब्रदर, हम दिल दे चुके सनम
2000 दुल्हन हम ले जाएंगे, चल मेरे भाई, हर दिल जो प्यार करेगा, ढाई अक्षर प्रेम के, कहीं प्यार ना हो जाए 2001 चोरी चोरी चुपके चुपके
2002 तुमको ना भूल पाएंगे, हम तुम्हारे हैं सनम, ये है जलवा 2003 तेरे नाम, बागबान
2004 गर्व, मुझसे शादी करोगी, दिल ने जिसे अपना कहा 2005 लकी, मैंने प्यार क्यों किया?, नो एन्ट्री, क्यों की
2006 सावन, शादी करके फंस गया यार, बाबुल 2007 सलाम-ए-इश्क़, पार्टनर,
2008 गोड तुसी ग्रेट हो, हैलो, हीरोज 2009 मैं और मिसेज खन्ना, वांटेड, लंदन ड्रीम्स
2010 वीर 2011 दबंग
2014 दबंग 2, किक 2015 बजरंगी भाईजान
2016 सुल्तान