अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ

भारत डिस्कवरी प्रस्तुति
Revision as of 12:24, 25 October 2017 by व्यवस्थापन (talk | contribs) (Text replacement - "khoj.bharatdiscovery.org" to "bharatkhoj.org")
(diff) ← Older revision | Latest revision (diff) | Newer revision → (diff)
Jump to navigation Jump to search

अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (आईटीयू) सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी की शीर्ष संयुक्त राष्ट्र एजेंसी है। यह संचार और दूरसंचार के अंतरराष्ट्रीय मानकों का नियमन करती है। सुचारू सेवा के साथ-साथ दूरसंचार की यथासंभव न्यूनतम दरें बनाए रखने की कोशिश करना और दूरसंचार संघ के आर्थिक प्रशासन को स्वतंत्र एवं सुस्पष्ट आधार प्रदान करना इसका कार्य है। विश्व के 193 देश 'अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ' के सदस्य हैं।[1]

स्थापना

'अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ' की स्थापना 1932 ई. में 'मैड्रिड सम्मेलन' में उस समय हुई, जब 1865 ई. के दौरान पेरिस में स्थापित 'अंतरराष्ट्रीय तारप्रेषण संघ' और 1906 के दौरान बर्लिन में स्थापित 'अंतरराष्ट्रीय रेडियो तारप्रेषण संघ' का परस्पर विलय हो गया। लेकिन उक्त संघ का कार्य सही अर्थों में 1 जनवरी, 1934 ई. से ही प्रारंभ हुआ। 2 अक्टूबर, 1947 ई. के दिन आयोजित संघ के अधिवेशन में इसका पुनर्गठन हुआ और 1 जनवरी, 1949 ई. से नवगठित 'अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ' ने विधिवत अपना कार्य शुरू कर दिया।[2]

संघ के कार्य

'अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ' के प्रमुख कार्य निम्नलिखित हैं-

  1. रेडियो आवृत्तियों को निश्चित करना तथा निर्दिष्ट रेडियो आवृत्तियों का आलेखन करना।
  2. सुचारू सेवा के साथ-साथ दूरसंचार की यथासंभव न्यूनतम दरें बनाए रखने की कोशिश करना और दूरसंचार संघ के आर्थिक प्रशासन को स्वतंत्र एवं सुस्पष्ट आधार प्रदान करना।
  3. दूरसंचार के दौरान जीवन को किसी प्रकार से क्षति न पहुँचे, इस दृष्टि से विभिन्न उपाय खोजना तथा उन उपायों को लागू करने के उपरांत उनका विस्तार करना।
  4. दूरसंचार प्रणाली संबंधी विभिन्न अध्ययन करके उपयुक्त सिफारिशें करना तथा इससे संबंधित विभिन्न सूचनाओं को इकट्ठा करके प्रकाशित करना ताकि सदस्य देश उक्त सूचनाओं से लाभ उठा सकें।

इकाइयाँ

'अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ' के अंतर्गत कई इकाइयाँ हैं, जैसे-

  1. सदस्य राष्ट्रों के पूर्णाधिकार प्राप्त दूतों की परिषद
  2. प्रशासन की देखभाल करने वाली परिषद
  3. 25 सदस्यों की एक प्रशासनिक परिषद
  4. महासचिवालय
  5. अंतरराष्ट्रीय आवृत्ति आलेखन बोर्ड तथा रेडियो
  6. दूरभाष एवं तारप्रेषण से संबद्ध तीन अंतरर्राष्ट्रीय परामर्शदात्री समितियाँ[2]


  1. REDIRECTसाँचा:इन्हें भी देखें


पन्ने की प्रगति अवस्था
आधार
प्रारम्भिक
माध्यमिक
पूर्णता
शोध

टीका टिप्पणी और संदर्भ

  1. अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 19 फ़रवरी, 2014।
  2. 2.0 2.1 अंतरराष्ट्रीय दूरसंचार संघ (हिन्दी)। । अभिगमन तिथि: 19 फ़रवरी, 2014।

संबंधित लेख

वर्णमाला क्रमानुसार लेख खोज

                              अं                                                                                                       क्ष    त्र    ज्ञ             श्र   अः